देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में अब तक 22% लोगों ने लगवाई ‘प्रिकॉशन डोज़’

देश में अब तक 22% लोगों ने लगवाई ‘प्रिकॉशन डोज़’ लगवाई है। वयस्कों के लिए फ्री वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू होने से पहले यानी जुलाई के मध्य तक 18-59 एजग्रुप में सिर्फ 8 प्रतिशत और 60 साल से अधिक आयु के 27 प्रतिशत लोगों ने ही प्रिकॉशन डोज़ ली थी।

विशेष संवाददाता
September 27 2022 Updated: September 27 2022 12:08
0 27617
देश में अब तक 22% लोगों ने लगवाई ‘प्रिकॉशन डोज़’ सांकेतिक चित्र

नयी दिल्ली। मोदी सरकार कोरोना वायरस से लोगों को सुरक्षित करने के लिए वैक्सीन के डोज लगा रही है, वहीं इसी कड़ी में 15 जुलाई से सभी वयस्कों को कोरोना वैक्सीन की फ्री प्रिकॉशन डोज़ देने की पेशकश शुरू की थी। ये 75 दिनों का फ्री वैक्सीनेशन अभियान था, जिसके तहत 18-59 एजग्रुप के लोगों का कोविड वैक्सीनशन चल रहा है। इस अभियान की अवधि 30 सितंबर को खत्म हो रही है। जब सरकार ने फ्री प्रिकॉशन डोज़ अभियान की शुरुआत की थी, तब उम्मीद थी कि इसमें बड़ी संख्या लोग हिस्सा लेंगे और वैक्सीन लगवाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। देश में अब तक 22% लोगों ने लगवाई ‘प्रिकॉशन डोज़’ लगवाई है।

 

वयस्कों के लिए फ्री वैक्सीनेशन (free vaccination) ड्राइव शुरू होने से पहले यानी जुलाई के मध्य तक 18-59 एजग्रुप में सिर्फ 8 प्रतिशत और 60 साल से अधिक आयु के 27 प्रतिशत लोगों ने ही प्रिकॉशन डोज़ ली थी। जब से फ्री वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू हुआ है, तब से 14.6 करोड़ प्रिकॉशन डोज़ (Precaution Dose) दी जा चुकी हैं। इनमें से 12.7 करोड़ डोज़ 18 से 59 साल के बीच वाले लोगों को लगाई गई है। भारत में अब तक टोटल 20.44 करोड़ प्रिकॉशन डोज़ लगाई गईं हैं।

 

खबरों के मुताबिक, देश में इतने बड़े पैमाने पर फ्री वैक्सीनेशन अभियान (vaccination campaign) शुरू करने के बावजूद सिर्फ 22.24 प्रतिशत लोगों ने ही अब तक प्रिकॉशन डोज़ लगवाई है और तो और इनमें 60 साल से ज्यादा उम्र वालों के बीच वैक्सीनेशन कवरेज 18-59 एजग्रुप के लोगों के मुकाबले दोगुना से अधिक है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 18-59 वाले एजग्रुप के 77 करोड़ लोगों में से सिर्फ 17.58 प्रतिशत को ही तीसरी डोज़ यानी प्रिकॉशन डोज़ लगी है। जबकि 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में इसका प्रतिशत 48.5 है, जिसमें 13.7 करोड़ लोग है।

 

बता दें कि पिछले 24 घंटों में कुल 1,64,377 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 89.38 करोड़ (89,38,18,805) संचयी परीक्षण किए हैं। देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 1.61% है और दैनिक सकारात्मकता दर 2.51% बताई गई है।

Updated by Aarti Tewari

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्वास्थ्य विभाग में फिर सामने आया एक बड़ा घोटाला, ब्लैक लिस्टेड कम्पनीज को दे दिया टेण्डर

स्वास्थ्य विभाग में फिर सामने आया एक बड़ा घोटाला, ब्लैक लिस्टेड कम्पनीज को दे दिया टेण्डर

रंजीव ठाकुर September 14 2022 36846

विभिन्न जिलों के सीएमओ कार्यालय में लैपटॉप और प्रिंटर खरीदने का टेण्डर ब्लैक लिस्टेड दो कम्पनीज को द

जापान ने कोविड-19 रोधी मॉडर्ना टीके पर रोक लगाई।

जापान ने कोविड-19 रोधी मॉडर्ना टीके पर रोक लगाई।

हे.जा.स. August 31 2021 31942

कोविड-19 रोधी मॉडर्ना टीके की कुछ शीशियों में संदूषण मिलने के बाद जापान ने बृहस्पतिवार को इसकी करीब

स्वास्थ्य विभाग में तबादले: जिम्मेदार अफसरों पर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग में तबादले: जिम्मेदार अफसरों पर होगी कार्रवाई

हुज़ैफ़ा अबरार August 08 2022 42746

सचिव प्रांजल यादव  ने स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. लिली सिंह से स्थानांतरण के जिम्मेदार अधिकारियों की जान

दोहरी स्थानांतरण नीति के खिलाफ दो घंटे कार्य बहिष्कार।

दोहरी स्थानांतरण नीति के खिलाफ दो घंटे कार्य बहिष्कार।

हुज़ैफ़ा अबरार July 11 2021 28665

महासंघ ने मांग किया की उनको चिकित्सा स्वास्थ्य शासन के अनुभाग.7 दिनांक 27 जून-18 के पैरामेडिकल संवर्

लोहिया अस्पताल में थैलासीमिया इण्डिया सोसायटी ने लगाया निःशुल्क एचएलए कैम्प

रंजीव ठाकुर September 19 2022 28100

थैलासीमिया इण्डिया सोसायटी, लखनऊ द्वारा लोहिया अस्पताल की ओपीडी-2 में एचएलए कैम्प आयोजन किया गया। शि

श्री मूलचन्द रस्तोगी औषधालय एवं रस्तोगी स्वास्थ एवं परामर्श केन्द्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित 

श्री मूलचन्द रस्तोगी औषधालय एवं रस्तोगी स्वास्थ एवं परामर्श केन्द्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार August 07 2026 1694

स्त्री रोग विशेषज्ञ आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर कमला रस्तोगी ने जीवन पर्यन्त साठ साल से अधिक समय तक हॉस्पि

सामाजिक भ्रांतियां दूर कर मरीजों का मनोबल बढ़ा रहें हैं टीबी चैंपियन

सामाजिक भ्रांतियां दूर कर मरीजों का मनोबल बढ़ा रहें हैं टीबी चैंपियन

रंजीव ठाकुर April 29 2022 38738

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज टीबी यूनिट जिला क्षय रोग केंद्र राजेंद्र नगर पर प

यशोदा अस्पताल में हुआ रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन

यशोदा अस्पताल में हुआ रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन

अखण्ड प्रताप सिंह April 08 2023 28992

यशोदा अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन किया गया। वहीं इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनस

ओमिक्रोन संक्रमण और कोरोना संक्रमण दोनों के मामले बढ़े

ओमिक्रोन संक्रमण और कोरोना संक्रमण दोनों के मामले बढ़े

एस. के. राणा December 30 2021 39620

इधर कोरोना के मामले में भी इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में 13,154 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।

लंपी वायरस से बचाव के लिए लगे अब तक 3.87 लाख टीके

लंपी वायरस से बचाव के लिए लगे अब तक 3.87 लाख टीके

विशेष संवाददाता November 25 2022 27156

लंपी वायरस से बचाव के लिए ग्वालियर एवं चम्बल संभाग में गोवंश को अभी तक 3 लाख 87 हजार 193 टीके लगाए ज

Login Panel