देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

व्यापार

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एचएलएल ने स्वास्थ्य मंत्रालय को 122.47 करोड़ रुपये का लाभांश दिया 

स्वास्थ्य मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान एचएलएल के 35,668 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड व्यापार (टर्नओवर) व 551.81 करोड़ रुपये के कर से पहले लाभ पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और कोविड महामारी के दौरान कंपनी द्वारा दिए गए समर्थन की सराहना की।

एस. के. राणा
January 12 2023 Updated: January 12 2023 02:37
0 164797
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एचएलएल ने स्वास्थ्य मंत्रालय को 122.47 करोड़ रुपये का लाभांश दिया  प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (HLL) ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को 122.47 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान किया है। 


नई दिल्ली स्थित निर्माण भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में एचएलएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री बेजी जॉर्ज ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री (Union Minister of Health and Family Welfare) डॉ. मनसुख मांडविया को चेक भेंट किया। इस अवसर पर मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार भी उपस्थित थीं।
 

स्वास्थ्य मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान एचएलएल के 35,668 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड व्यापार (टर्नओवर) व 551.81 करोड़ रुपये के कर से पहले लाभ (PBT) पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और कोविड महामारी (Covid pandemic) के दौरान कंपनी द्वारा दिए गए समर्थन की सराहना की।


डॉ. मांडविया (Dr. Mandaviya) ने कहा, “एचएलएल ने कोविड-19 महामारी प्रबंधन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सहायता करने वाली आपातकालीन चिकित्सा आपूर्तियों की खरीद और वितरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसने कोविड-19 महामारी (Dr. Mandaviya) प्रबंधन के लिए आपातकालीन चिकित्सा उपकरणों (emergency medical equipment) की खरीद और इनकी आपूर्ति के लिए एक नोडल एजेंसी के रूप में संकट के रियल टाइम प्रबंधन को सक्षम किया है।”


उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (Public Sector Undertakings) की स्थापना बड़ी सोच के साथ की गई थी, लेकिन उनका प्रदर्शन हमेशा संतोषजनक नहीं रहा है। डॉ. मांडविया ने सार्वजनिक उपक्रमों की स्थिरता पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "पीएसयू की स्थिरता के लिए वित्तीय अनुशासन और जिम्मेदार व्यवहार महत्वपूर्ण पहलू हैं।"


वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने एचएलएल को उसकी उपलब्धि के लिए बधाई दीं और कोविड महामारी के दौरान इसके प्रयासों की सराहना भी कीं।


एचएलएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री बेजी जॉर्ज ने कंपनी पर विश्वास करने व भारत सरकार के विभिन्न विभागों, विशेष रूप से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के दिए गए समर्थन को लेकर हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।


एचएलएल की स्थापना 1 मार्च, 1966 को सरकार के परिवार नियोजन कार्यक्रम (family planning program) में सहायता करने के उद्देश्य से गर्भ निरोधकों का उत्पादन करने के लिए किया गया था। एचएलएल ने मुख्य क्षेत्रों जैसे कि प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान देने और उनका विस्तार करते हुए अस्पताल के उत्पादों, अस्पताल के बुनियादी ढांचे के प्रबंधन, चिकित्सा उपकरण खरीद परामर्श, नैदानिकी (diagnostic) सेवाओं, दवाइयों की खुदरा बिक्री आदि जैसे अन्य स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्रों में विविधता लाई।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्री राजेश भूषण और मंत्रालय व एचएलएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

20 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उ0प्र0 के आंदोलन के सातवें दिन 2 घंटे का कार्य बहिष्कार। 

20 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उ0प्र0 के आंदोलन के सातवें दिन 2 घंटे का कार्य बहिष्कार। 

हुज़ैफ़ा अबरार December 11 2021 23188

जनपद लखनऊ के सभी सामु०स्वा०केंद्र व प्रा०स्वा०केंद्रों पर तैनात सभी फार्मासिस्टों ने 2 घंटे का कार्य

आगरा में बुखार बना जानलेवा, तीन बच्चों की मौत

आगरा में बुखार बना जानलेवा, तीन बच्चों की मौत

श्वेता सिंह September 14 2022 32224

बुखार पीड़ित बच्चों की मौत के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने गांव हंसपुरा में शिविर लगाया। मुख्य च

दंत चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश सरकार करेगी बेहतर कार्य: ब्रजेश पाठक

दंत चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश सरकार करेगी बेहतर कार्य: ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार February 20 2023 27935

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए संस्थान को बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की कि पहली बार ल

चीन, अमेरिका और भारत को मिले 60 प्रतिशत कोविड-19 रोधी टीके: डब्ल्यूएचओ

चीन, अमेरिका और भारत को मिले 60 प्रतिशत कोविड-19 रोधी टीके: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा June 05 2021 26147

दो अरब टीकों में से चीन, भारत और अमेरिका को मिली 60 प्रतिशत खुराकों को ‘‘घरेलू रूप से खरीदा और इस्ते

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले कुछ सुपर फूड, जानते हैं इन फूड को कैसे करें यूज़

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले कुछ सुपर फूड, जानते हैं इन फूड को कैसे करें यूज़

लेख विभाग June 08 2023 40106

कई लोगों की कमजोर आई साइट की वजह से आनेक प्रकार की परेशानी उठा रहे हैं। ऐसे में आपको अपने खान-पान और

भारतीय दर्शन में संभोग सामान्य आनंद के बजाय पूर्ण ज्ञान प्राप्त करने का मार्ग है 

भारतीय दर्शन में संभोग सामान्य आनंद के बजाय पूर्ण ज्ञान प्राप्त करने का मार्ग है 

लेख विभाग August 18 2022 163065

भारत का सार्वजनिक रूप से ज्ञात यौन साहित्य कामसूत्र ग्रंथ हैं। भारत में प्रेम-जुनून-सुख की चौंसठ कला

इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीमार, गंदगी का है अम्बार।  

इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीमार, गंदगी का है अम्बार।  

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2021 45664

यह सच है हमारे यहां डाक्टर की कमी है। इसको लेकर हमने सीएमओ साहब को सूचित कर दिया है देखिए कब तक यहां

विश्व एड्स दिवस पर रूमी गेट पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ 

विश्व एड्स दिवस पर रूमी गेट पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ 

हुज़ैफ़ा अबरार December 02 2022 32194

विश्व एड्स दिवस की हर साल अलग-अलग थीम निर्धारित की जाती है, इस बार की थीम है- समानता। थीम के मुताबिक़

डीडीयू में योग के पाठ्यक्रम में दाखिले का आज अंतिम दिन

डीडीयू में योग के पाठ्यक्रम में दाखिले का आज अंतिम दिन

अनिल सिंह November 03 2022 38998

पीजी डिप्लोमा इन योग के समन्वयक डॉ. संजय कुमार राम ने बताया कि पीजी डिप्लोमा में इच्छुक अभ्यर्थी 3

आज है यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

आज है यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

श्वेता सिंह October 25 2022 33613

रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को अपने नीट पीजी रोल नंबर और ईमेल आईडी से लॉगिन करना होगा। ध्यान दें

Login Panel