देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एनसीआर में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर मुख्यमंत्री योगी ने की टीम-9 के साथ बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना के बढ़ते केस के चलते वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत पूरे एनसीआर को अलर्ट मोड में रखा जाए। वह शनिवार को टीम-9 के साथ बैठक कर रहे थे।

हुज़ैफ़ा अबरार
April 16 2022 Updated: April 17 2022 00:29
0 34238
एनसीआर में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर मुख्यमंत्री योगी ने की टीम-9 के साथ बैठक प्रतीकात्मक

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना के बढ़ते केस के चलते वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत पूरे एनसीआर को अलर्ट मोड में रखा जाए। वह शनिवार को टीम-9 के साथ बैठक कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सीमा से लगे कुछ राज्यों में बीते कुछ दिनों से कोविड के केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एनसीआर के जिलों में भी इसका असर है। गौतमबुद्ध नगर में 70 और गाजियाबाद में 11 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसलिए ज़रूरी है कि पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट रखते हुए पूरे पुख़्ता इंतज़ाम किए जाएं।

कराएं जीनोम (Genome) सिक्वेंसिंग
गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में कोविड (covid) पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैम्पल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। इन जिलों के डीएम, सीएमओ से संवाद कर स्थिति की गहन समीक्षा की जाए। प्रदेश में वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 507 है। विगत 24 घंटों में 73 हजार 881 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 106 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 37 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। हमें पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी।

कोविड टीकाकरण का हमारा महत्वपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। 30 करोड़ 56 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण (Covid Vaccination) के साथ ही अब तक 103 से ज्यादा वयस्क आबादी को टीके की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 86% लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 12 से 14 और 15 से 17 आयु वर्ग के टीकाकरण की प्रगति संतोषप्रद है। इसे और तेज किया जाए। 

बूस्टर डोज़ (Booster Dose) में लाएं तेज़ी
18+ आयु के लोगों को बूस्टर डोज दिए जाने का कार्य में तेजी की अपेक्षा है। 700 निजी टीकाकरण केंद्र पर बूस्टर डोज लगवाया जा सकता है। इन टीकाकरण केंद्रों और बूस्टर डोज (booster dose) की महत्ता के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी नागरिक टीकाकवर से वंचित न रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एडीजी प्रेम प्रकाश ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका, आशंकाओं को बताया निराधार।

एडीजी प्रेम प्रकाश ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका, आशंकाओं को बताया निराधार।

February 13 2021 26976

टीका लगवाने के बाद एडीजी ने डॉक्टरों और वैक्सीन बनाने वाली संस्था का आभार जताया।

मेडिकल की पढ़ाई के लिए भारतीय छात्र क्‍यों जाते हैं यूक्रेन

मेडिकल की पढ़ाई के लिए भारतीय छात्र क्‍यों जाते हैं यूक्रेन

अखण्ड प्रताप सिंह February 27 2022 36255

यूक्रेन में बड़ी संख्‍या में भारतीय स्‍टूडेंट्स एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। भारत के मुकाबल

स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा हुआ उजागर

स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा हुआ उजागर

विशेष संवाददाता June 11 2023 33731

योगी सरकार एक ओर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर होने का दावा कर रही है। लापरवाही के आलम तो देखि

पिता को लिवर डोनेट कर बनी सबसे कम उम्र की डोनर

पिता को लिवर डोनेट कर बनी सबसे कम उम्र की डोनर

विशेष संवाददाता February 22 2023 27533

केरल की एक 17 साल की लड़की देवानंद ने अपने पिता को लीवर का एक हिस्सा डोनेट करने के साथ ही देश की सबस

आईआईटी कानपुर ने बनाई कृत्रिम मांसपेशी, रोबोट के साथ मानवता के लिए हितकारी

आईआईटी कानपुर ने बनाई कृत्रिम मांसपेशी, रोबोट के साथ मानवता के लिए हितकारी

रंजीव ठाकुर July 21 2022 30706

आईआईटी ने वो करिश्मा कर दिखाया है जो मशीन्स के साथ मानवता के लिए भी बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। वैज्ञान

एस्पिरिन, पैरासिटामोल और आक्सीजन समेत कई दवाओं के फुटकर दाम तय

एस्पिरिन, पैरासिटामोल और आक्सीजन समेत कई दवाओं के फुटकर दाम तय

रंजीव ठाकुर July 04 2022 27138

नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली काफी दवाओं के फुटकर दाम

मौसम बदलने के साथ साथ पटाखों के धुएं, धूल ने भी बढ़ाई समस्या, बचाव के लिए यह करें ये उपाय

मौसम बदलने के साथ साथ पटाखों के धुएं, धूल ने भी बढ़ाई समस्या, बचाव के लिए यह करें ये उपाय

जीतेंद्र कुमार October 28 2022 27110

सर्दी जुकाम खांसी और सिरदर्द के साथ साथ हल्के बुखार की समस्या से लोग परेशान हैं। दिवाली के बाद से अस

ओमिक्रॉन संक्रमण पर प्रभावी नहीं हो रहा कोरोनारोधी टीका और बूस्टर डोज।

ओमिक्रॉन संक्रमण पर प्रभावी नहीं हो रहा कोरोनारोधी टीका और बूस्टर डोज।

एस. के. राणा December 25 2021 26353

देश में हर दस संक्रमित में से नौ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ली थीं, इसके बावजूद वे

स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर:उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 

स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर:उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 

हुज़ैफ़ा अबरार August 25 2026 630

ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ स्वाइन फ्लू संबंधित मामलों

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की तबियत बिगड़ी 

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की तबियत बिगड़ी 

यादवेंद्र सिंह February 24 2025 151253

पोप फ्रांसिस का 14 फरवरी से रोम के जेमेली अस्पताल में इलाज चल रहा है। अचानक उनकी श्वसन प्रणाली में स

Login Panel