देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

कमजोर इम्युनिटी और मानसिक रोग कोरोना को जोखिम बढ़ाते हैं: शोध

आपने कोरोना का टीकाकरण करा रखा है लेकिन मनोरोग से परेशान हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए, क्योंकि यह संक्रमण (ब्रेकथ्रू इन्फेक्शन) की चपेट में ला सकता है। यह दावा कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के एक ताजा शोध में किया गया है।

लेख विभाग
April 16 2022 Updated: April 17 2022 03:18
0 28026
कमजोर इम्युनिटी और मानसिक रोग कोरोना को जोखिम बढ़ाते हैं: शोध प्रतीकात्मक

आपने कोरोना का टीकाकरण करा रखा है लेकिन मनोरोग से परेशान हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए, क्योंकि यह संक्रमण (break through infection) की चपेट में ला सकता है। यह दावा कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के एक ताजा शोध में किया गया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, खराब प्रतिरक्षा तंत्र के साथ-साथ कुछ मानसिक विकार (mental disorder) कोरोना का जोखिम बढ़ा देते हैं।

जामा नेटवर्क ओपन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि 65 साल से ऊपर वाले रोगियों पर मादक पदार्थों के सेवन, मानसिक विकार, बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder) और चिंता-घबराहट के कारण कोरोना के ब्रेकथ्रू संक्रमण का 24 फीसदी तक ज्यादा खतरा मंडरा रहा है। 65 साल से कम उम्र वालों में बिना मानसिक बीमारी वालों के मुकाबले संक्रमण का 11% अधिक जोखिम मिला है।

औसतन आयु 66 साल, 91% पुरुष
अध्ययन में शामिल मरीजों की औसत आयु 66 वर्ष थी, जिनमें 90.8% पुरुष थे। मनोरोग से ग्रस्त सभी प्रतिभागियों में 2021 में ब्रेकथ्रू संक्रमण (Breakthrough Infection) का कुल मिलाकर 3% ज्यादा खतरा पाया गया। मादक पदार्थों का सेवन करने वाले 65 साल से अधिक के मरीजों में 24%, इसी आयु वर्ग के मनोविकार वाले रोगियों में 23%, बाइपोलर डिसऑर्डर के मरीजों में 16% और घबराहट वाले मरीजों में 12% अधिक जोखिम था।

किडनी, एचआईवी और हृदय रोगी भी कम सुरक्षित
शोधकर्ताओं को किडनी की बीमारी से ग्रस्त मरीजों में ब्रेकथ्रू संक्रमण की आशंका 29 फीसदी बढ़ी हुई मिली। एचआईवी (HIV) संक्रमितों में संक्रमण का 20 फीसदी, हृदय रोगियों में 19 फीसदी और निद्रा विकार (sleep aponea) वालों में 13 फीसदी ज्यादा खतरा मंडरा रहा है। 

2.60 लाख मरीजों पर अध्ययन
यह जानकारी अमेरिका के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग से मिले 2.60 लाख मरीजों का विश्लेषण से मिली। इन रोगियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका था और कोरोना (corona) की एक बार जांच भी कराई थी।

इस तरह के संक्रमण को लेकर शोध के वरिष्ठ लेखक डॉ ओइफ ओ डोनोवन का कहना है, मनोविकारों से पीड़ितों में टीकों से मिली प्रतिरक्षा संभवतया जल्दी कमजोर पड़ने लगती है। इसके चलते नए कोरोना वायरस के नए स्वरूपों के खिलाफ वे ज्यादा सुरक्षित नहीं रह पाते।

आधे से ज्यादा मरीज मनोरोगी
51.4% आंकड़ों में सामने आया कि आधे से ज्यादा (51.4 फीसदी) मरीजों ने बीते पांच वर्षों में किसी न किसी मानसिक विकार का निदान कराया था। इनमें से करीब 15 फीसदी लोग कोरोना जांच में पॉजिटिव (ब्रेकथ्रू संक्रमण) मिले।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ और रोटरी क्लब प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, जिलाधिकारी ने किया उदघाटन।

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ और रोटरी क्लब प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, जिलाधिकारी ने किया उदघाटन।

February 14 2021 31108

रोटरी क्लब के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों को चिकित्सीय सुविधा का लाभ मिला है। यह कार्य सराहनीय है। इसके

मोटे बच्चों में कोरोना के गंभीर संक्रमण का खतरा अधिक।

मोटे बच्चों में कोरोना के गंभीर संक्रमण का खतरा अधिक।

लेख विभाग November 20 2021 29368

एक अध्ययन में यह निष्कर्ष सामने आया है की मोटापे से ग्रस्त बच्चों को कोरोना के गंभीर संक्रमण का खतरा

टेक महिन्द्रा अपने खर्च पर सभी कर्मचारियों का करवाएगी टीकाकरण।

टेक महिन्द्रा अपने खर्च पर सभी कर्मचारियों का करवाएगी टीकाकरण।

हुज़ैफ़ा अबरार March 21 2021 35743

टेक महिन्द्रा ने अपने सभी सहयोगियों को सरकारी ऐप के जरिये टीकाकरण के लिए खुद का पंजीकरण कराने और आवश

ब्रिटेन में बर्ड फ्लू का कहर

ब्रिटेन में बर्ड फ्लू का कहर

हे.जा.स. November 03 2022 30292

यूनाइटेड किंगडम में एविएन फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यूके की मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी क

चेहरे की झाइयाँ और झुर्रियों को हटाने का घरेलू उपाय।

चेहरे की झाइयाँ और झुर्रियों को हटाने का घरेलू उपाय।

सौंदर्या राय September 24 2021 39117

मलाई और नींबू के प्रयोग से स्किन का ग्लो बढ़ने के साथ झाइयों की समस्या खत्म होती है, साथ ही चेहरे का

विश्व मधुमेह दिवस पर चंदौली में निकली जागरूकता रैली

विश्व मधुमेह दिवस पर चंदौली में निकली जागरूकता रैली

श्वेता सिंह November 15 2022 30710

रैली का विधायक विनोद बिंद ने उद्घाटन किया और कृष्ण मुरारी शर्मा ने झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना। ह

कमर दर्द को कहें अलविदा, आज से ही खाना शुरू कर दें ये चीजे

कमर दर्द को कहें अलविदा, आज से ही खाना शुरू कर दें ये चीजे

आरती तिवारी October 24 2022 36092

ठंड से केवल सर्दी-खांसी-बुखार ही नहीं बल्कि कमर दर्द होने की भी संभावना रहती है। ऐसे में हड्डियों को

कोविड समस्या का सम्पूर्ण निदान टीकाकरण है, सभी लोग सहयोग करें- रंजना द्विवेदी

रंजीव ठाकुर February 18 2021 34476

यूपी में वैक्सीनेशन पहले नम्बर पर है और पोर्टल पर जरुरी चीजों को लगातार अपडेट किया जा रहा है। जैसे म

एम्बुलेंस में मरीज की मौत के मामले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त

एम्बुलेंस में मरीज की मौत के मामले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त

आरती तिवारी May 19 2023 25178

एम्बुलेंस में मरीज की मौत के मामले का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है, और मामले में सख्त

शोध कार्यों को लेकर केजीएमयू और जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने एमओयू साइन किया

शोध कार्यों को लेकर केजीएमयू और जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने एमओयू साइन किया

रंजीव ठाकुर September 14 2022 22532

शोध कार्यों को लेकर केजीएमयू ने बड़ा कदम उठाया है और विश्व विख्यात झप्पीगो कारपोरशन से समझौता किया है

Login Panel