देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

व्यापार

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

जनऔषधि दवाओं की कीमत कम से कम 50% और कुछ मामलों में, ब्रांडेड दवाओं के बाजार मूल्य का 80% से 90% तक सस्ती है

हे.जा.स.
January 26 2021
0 25492
दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा। प्रतीकात्मक फोटो

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) ने चालू वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 12 जनवरी तक रु 484 करोड़ की बिक्री दर्ज़ की है। जो इसी अवधि के लिए पिछले वर्ष की तुलना में 60 फीसदी अधिक है। सरकार का मानना है की इस बिक्री से दवा उपभोगताओं को तीन हज़ार करोड रुपये की बचत हुई है। देश भर में कुल 7,064 जनऔषधि केंद्र हैं। जिनमें से 260 नए जन औषधि केंद्र स्थापित किये गए हैं। केंद्र सरकार ने मार्च 2025 के अंत तक 10,500 जन औषधि केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

PMBJP ने  कोरोना काल में मार्च से जून, 2020 तक कई चुनौतियों का सामना किया था, एपीआई और अन्य कच्चे माल की कमी हो गयी थी। कच्चे माल और उत्पाद को ले जाने और लाने के लिए वाहनों की उपलब्धता नहीं थी। COVID लॉकडाउन के बावजूद PMBJP ने 2020-2021 की पहली तिमाही में रु 146.59 करोड़ की बिक्री दर्ज़ किया। जो 2019-2020 की पहली तिमाही में रु 75.48 करोड़ था। जन औषधि केंद्र लॉकडाउन के दौरान आवश्यक दवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खुले रहे। इन केंद्रों से लगभग 15 लाख फेस मास्क, 80 लाख टैबलेट हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन और 100 लाख पेरासिटामोल टैबलेट की बिक्री हुई , जिससे उपभोक्ताओं को लगभग रु 1260 करोड़ की बचत हुई।

इन केंद्रों द्वारा बेची जाने वाली दवाओं की वर्तमान सूची में 1,250 दवाएं और 204 सर्जिकल उपकरण शामिल हैं। 31 मार्च, 2024 के अंत तक इसे 2,000 दवाओं और 300 सर्जिकल उत्पादों तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि सभी आवश्यक दवाएं, जैसे - एंटी डायबिटीज, कार्डियोवस्कुलर ड्रग्स, एंटी-कैंसर, एनाल्जेसिक और एंटीथायरेक्टिक्स, एंटी- एलर्जी, गैस्ट्रो, विटामिन और खनिज, खाद्य पूरक और अन्य दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किया जा सके।

जनऔषधि दवाओं की कीमत कम से कम 50% और कुछ मामलों में, ब्रांडेड दवाओं के बाजार मूल्य का 80% से 90% तक सस्ती है। ये दवाएं केवल डब्ल्यूएचओ-जीएमपी अनुपालन निर्माताओं से खुले निविदा के आधार पर खरीदी जाती हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पॉवर विंग्स फाउण्डेशन ने कैण्ट अस्पताल के टीबी मरीजों को गोद लिया

रंजीव ठाकुर September 21 2022 32915

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कैंटोनमेंट जरनल हॉस्पिटल में आज टीबी मरीजों को गोद ल

यूरोलॉजिकल केयर में मैक्स हॉस्पिटल की नई उपलब्धि, उच्च-जोखिम वाले मरीजों पर सफलतापूर्वक की गई

यूरोलॉजिकल केयर में मैक्स हॉस्पिटल की नई उपलब्धि, उच्च-जोखिम वाले मरीजों पर सफलतापूर्वक की गई

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2025 26501

रेज़ूम थेरेपी उन पुरुषों के लिए गेम-चेंजर है जो बढ़े हुए प्रोस्टेट की वजह से पेशाब की समस्या झेल रहे

ड्रग रेजिस्टेंट टीबी के इलाज का हब बनेगा केजीएमयू

ड्रग रेजिस्टेंट टीबी के इलाज का हब बनेगा केजीएमयू

हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2022 38938

सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस बनने के साथ ही केजीएमयू प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों और डीआर टीबी सेंटर की व्यवस

सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने संयुक्त प्रयास से एक गंभीर मरीज़ की जान बचाई

सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने संयुक्त प्रयास से एक गंभीर मरीज़ की जान बचाई

हुज़ैफ़ा अबरार February 16 2022 43020

मरीज की गंभीर हालत को देखकर सहारा हॉस्पिटल की डॉ. दीपाली मोहंती, डा. मनोज अग्रवाल और डॉ. अंकुर गुप्त

डॉ. नरेश त्रेहन की कंपनी ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड ला रही है IPO

डॉ. नरेश त्रेहन की कंपनी ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड ला रही है IPO

एस. के. राणा October 26 2022 170567

ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड का आईपीओ अगले सप्ताह 3 नवंबर, 2022 को खुलेगा तो 7 नवंबर तक दांव लगाने का मौका

10 नए प्राइवेट आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों को मान्यता मिली, बीएएमएस में दाखिले के अवसर बढ़े

10 नए प्राइवेट आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों को मान्यता मिली, बीएएमएस में दाखिले के अवसर बढ़े

एस. के. राणा March 04 2022 44978

एक तरफ मानक पूरे न होने पर 12 आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता रद्द हुई तो दूसरी तरफ इतने ही आयुर्वेदिक क

एम्स के नए डायरेक्टर बने डॉ.एम श्रीनिवास

एम्स के नए डायरेक्टर बने डॉ.एम श्रीनिवास

admin September 24 2022 28109

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को आखिरकर नया डायरेक्टर मिल गया है। डॉ. एम. श्रीनिवास ऑल इंडिया इंस

 अस्पतालों में आई फ्लू के मरीजों की भरमार

अस्पतालों में आई फ्लू के मरीजों की भरमार

विशेष संवाददाता July 28 2023 40384

जिले में बारिश और उमस भरे मौसम में आंखों का रोग यानि आई फ्लू और कंजक्टिवाइटिस खूब फैल रहा है। दरअसल

रिलायंस ने कोविड -19 सांस परीक्षण किट के लिए इजरायल की कंपनी के साथ 1.5 करोड अमरीकी डालर का सौदा किया।  

रिलायंस ने कोविड -19 सांस परीक्षण किट के लिए इजरायल की कंपनी के साथ 1.5 करोड अमरीकी डालर का सौदा किया।  

हे.जा.स. January 28 2021 24862

1.5 करोड अमरीकी डालर मूल्य के किट खरीदेंगें और उनका उपयोग प्रति माह 1 करोड़ अमरीकी डालर के मूल्य का ल

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर शुरू

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार January 06 2022 40794

कोरोना के नए मामले जहां एक दिन में दोगुने हो गए वहीं, एक्टिव केस में तेजी से इजाफा हुआ है। आंकड़ों क

Login Panel