देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मरीजों तक दवा पहुंचाने के लिए अस्पतालों में आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाएं: ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र पर पीने के पानी, स्ट्रेचर एवं व्हील चेयर आदि की यथोचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अस्पताल में उपलब्ध मशीनों को संचालित अवस्था रखा जाये।

रंजीव ठाकुर
May 11 2022 Updated: May 11 2022 03:24
0 30662
मरीजों तक दवा पहुंचाने के लिए अस्पतालों में आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाएं: ब्रजेश पाठक अधिकारियों के साथ बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्य भवन स्थित कार्यालय कक्ष में मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन एवं चिकित्सा विभाग के  कर जनपदों में दवाओं की आपूर्ति एवं उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि दवाईयां मरीजों तक पहुंचे, इसके लिए समय से अस्पतालों में आपूर्ति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करायी जाएं। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर समस्त  चिकित्सालयों का निरीक्षण किया जाए।

मंत्री बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) ने निर्देश दिए कि आवश्यक दवाईयों की सूची के अनुसार अनुपलब्ध दवाईयों (medicines) की उपलब्धता के लिए दवा निर्माता कंपनियों एवं सक्षम अधिकारियों के साथ बैठक करते हुये निविदा (tender) आदि की कार्यवाही यथाशीघ्र पूर्ण की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि समस्त जिला चिकित्सालयों (district hospitals), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (community health centers) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (primary health centers) पर दवाईयों की उपलब्धता प्रदर्शित की जाये। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाये कि मरीजों को किसी भी स्तर पर बाहर की दवाइयां न लिखी जाएं।

उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र पर पीने के पानी, स्ट्रेचर एवं व्हील चेयर आदि की यथोचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर नोटिस बोर्ड पर चिकित्सक का नाम, उनके बैठने का कार्यदिवस एवं समय आदि का उल्लेख किया जाए, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध मशीनों को संचालित अवस्था रखा जाये।

उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (Chief Medical Officers) से उनके अधीन चिकित्सालयों में उपलब्ध क्रियाशील एवं निष्क्रिय वाहनों की अद्यतन स्थिति प्राप्त की जाये। साथ ही संचालन योग्य वाहनों को क्रियाशील रखा जाये। उन्होंने कहा कि समस्त चिकित्सालयों को राज्य स्तरीय कंट्रोल सेन्टर से जोड़ते हुये उनकी निरन्तर मानीटरिंग की व्यवस्था की जाये।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, मिशन निदेशक एन.एच.एम. अपर्णा यू. एवं प्रबन्ध निदेशक उ0प्र0 मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन डा0 मुत्थूकुमार सामी बी. एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं ये फूड्स

आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं ये फूड्स

आरती तिवारी October 11 2022 28193

आपको बता दें कि स्ट्रेस से तात्पर्य शारीरिक और भावनात्मक रूप से चिंता महसूस होना है. तनाव और मानसिक

बेहतर स्वास्थ्य के लिए औषधि खोज को बढ़ावा देना आवश्यक है: सीएम सिंह

बेहतर स्वास्थ्य के लिए औषधि खोज को बढ़ावा देना आवश्यक है: सीएम सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार August 19 2026 294

कार्यक्रम का उद्देश्य औषधि विज्ञान एवं नवीन औषधि खोज की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर

उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश

श्वेता सिंह October 23 2022 28605

समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष अब तक 4801 डेंगू के मरीज चिह्नित किए

बिना सुई वाला कोरोनारोधी टीका लगवाएगी केंद्र सरकार।

बिना सुई वाला कोरोनारोधी टीका लगवाएगी केंद्र सरकार।

एस. के. राणा November 07 2021 26916

जाइकोव-डी पहला ऐसा टीका है जिसे भारत के औषधि नियामक ने 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकर

आंखों का सूखापन है हर उम्र की समस्या- डॉ. प्रत्युष रंजन

आंखों का सूखापन है हर उम्र की समस्या- डॉ. प्रत्युष रंजन

हुज़ैफ़ा अबरार February 15 2021 34142

बड़ी स्क्रीन पर काम करते समय आंखें 30 से 40 प्रतिशत तक कम झपकती हैं और मोबाइल पर पलकें झपकने की दर 6

कोरोना टीके से मिलने वाली प्रतिरक्षा समय के साथ कम हुई: शोध

कोरोना टीके से मिलने वाली प्रतिरक्षा समय के साथ कम हुई: शोध

हे.जा.स. November 26 2021 19312

वैज्ञानिकों का मानना है कि उच्च टीकाकरण दर वाले देशों में भी, संक्रमण अधिक फैल सकता है, क्योंकि समय

लखनऊ में डेंगू का कहर, 12 नए मामले सामने आए

लखनऊ में डेंगू का कहर, 12 नए मामले सामने आए

आरती तिवारी September 27 2022 26969

यूपी की राजधानी लखनऊ में पिछले 48 घंटों में डेंगू के कम से कम 12 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 70 अन्य

152 वर्ष का हुआ बलरामपुर चिकित्सालय, स्थापना समारोह आयोजित।

152 वर्ष का हुआ बलरामपुर चिकित्सालय, स्थापना समारोह आयोजित।

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2021 29155

चिकित्सालय की लैब में, चिकित्सालय के साथ साथ स्थानीय चिकित्सालयों, डा० एस० पी० एम० चिकित्सालय, बी0जे

सेक्स हायजीन अपनाकर बचें संक्रमण या शर्मिंदगी से

सेक्स हायजीन अपनाकर बचें संक्रमण या शर्मिंदगी से

लेख विभाग October 08 2023 156650

सेक्स से जुड़े कुछ ऐसे शारीरिक स्वच्छता के नियम हैं जिनका आप अगर पालन करें तो आपको किसी भी संक्रमण य

दमकती त्वचा पाने के लिए करें फलों के छिलकों का उपयोग

दमकती त्वचा पाने के लिए करें फलों के छिलकों का उपयोग

सौंदर्या राय October 16 2023 105834

इस समस्या को दूर करने के लिए फलों के छिलकों का इस्तेमाल करने से त्वचा पर निखार आता है। आइए आपको बतात

Login Panel