देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अब 135 देशों में आ गया कोविड-19 का बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप : डब्ल्यूएचओ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोविड-19 का बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप अब 135 देशों में सामने आ चुका है और अगले हफ्ते तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल वैश्विक मामले 20 करोड़ के पार चले जाएंगे।

हे.जा.स.
August 07 2021 Updated: August 09 2021 18:05
0 23385
अब 135 देशों में आ गया कोविड-19 का बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप : डब्ल्यूएचओ। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली : विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोविड-19 का बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप अब 135 देशों में सामने आ चुका है और अगले हफ्ते तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल वैश्विक मामले 20 करोड़ के पार चले जाएंगे।

डब्ल्यूएचओ द्वारा तीन अगस्त को जारी कोविड-19 वैश्विक महामारी विज्ञान अपडेट में बताया गया कि 132 देशों में बीटा स्वरूप और 81 देशों में गामा स्वरूप सामने आया है। इसमें बताया कि अल्फा स्वरूप 182 देशों, क्षेत्रों या इलाकों में मिला है जबकि पहली बार भारत में मिले डेल्टा स्वरूप के मामले अब 135 देशों में सामने आ चुके हैं।

अपडेट में बताया गया कि नये मामलों की वैश्विक संख्या को बढ़ते हुए एक महीने से ज्यादा वक्त हो गया है जिसमें पिछले हफ्ते यानी 26 जुलाई से एक अगस्त तक 40 लाख से मामले सामने आए हैं।

इसने कहा, ‘‘मामलों में यह बढ़ोत्तरी पूर्वी भूमध्य क्षेत्र एवं पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रों में काफी वृद्धि होने के कारण देखी जा रही है जहां पिछले हफ्ते की तुलना में क्रमश: 37 प्रतिशत और 33 प्रतिशत बढ़ोत्तरी देखी गई है जबकि दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र में मामले नौ प्रतिशत तक बढ़े हैं।”

कुल मिलाकर, इस हफ्ते दुनिया भर में कोविड-19 से 64 हजार मौत हुई जो पिछले हफ्ते की तुलना में आठ प्रतिशत कम है।

हालांकि, पश्चिम प्रशांत एवं पूर्वी भूमध्य क्षेत्रों में पिछले हफ्ते की तुलना में मौत के नये मामलों में क्रमश: 48 प्रतिशत और 31 प्रतिशत की कमी आई है।

अपडेट में बताया गया कि दुनिया भर से सामने आए संक्रमण के कुल मामले अब 19.7 करोड़ पर पहुंच गए हैं और मौत के मामले 42 लाख के करीब पहुंच गए हैं। “अगर यही प्रवृत्ति रहती है तो अगले हफ्ते तक दुनिया भर में संक्रमण के मामले 20 करोड़ के पार चले जाएंगे।”

देशवार, पिछले हफ्ते नये मामले सबसे ज्यादा अमेरिका में (5,43,420 नये मामले, नौ प्रतिशत ज्यादा) सामने आए। इसके बाद भारत में (2,83,923 नय मामले, सात प्रतिशत वृद्धि), इंडोनेशिया में (2,73,891 नये मामले, पांच प्रतिशत घटे), ब्राजील (2,47,830 नये मामले, 24 प्रतिशत घटे) और ईरान में (2,06,722 नये मामले, 27 प्रतिशत वृद्धि) सामने आए।

दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में पिछले हफ्ते की तुलना में नये मामले नौ प्रतिशत बढ़े हैं (करीब 8,41,000 मामले) जबकि मौत के साप्ताहिक मामले पिछले हफ्ते जितने (22,000 मौतें) ही रहे।

क्षेत्र में सबसे अधिक नये मामले भारत से (2,83,923 नये मामले, प्रति एक लाख 20.6 नये मामले, सात प्रतिशत वृद्धि), इंडोनेशिया (2,73,891 नये मामले, प्रति एक लाख 100.1 नये मामले, पांच प्रतिशत घटे) और थाईलैंड (1,18, 012 नये मामले, प्रति एक लाख 169.1 नये मामले, 26 प्रतिशत वृद्धि) से सामने आए हैं।

इस क्षेत्र से सामने आए 80 प्रतिशत मामले भारत, इंडोनेशिया और थाईलैंड से हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

नर्सों की भारी कमी से जूझ रहा ब्रिटेन।

नर्सों की भारी कमी से जूझ रहा ब्रिटेन।

हे.जा.स. October 30 2021 24595

आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा यानी एनएचएस अस्पतालों में नर्सों के लगभग चालीस हजार पंजी

होली के रंगों का आध्यात्मिक महत्व

होली के रंगों का आध्यात्मिक महत्व

लेख विभाग March 29 2021 37995

होली का त्यौहार एवं उससेे जुड़ी बसंत ऋतु दोनों ही पुरुषार्थ के प्रतीक हैं। इस अवसर पर प्रकृति सारी खु

बहुएँ भी करती हैं सासू माँ का नाम रोशन।

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2021 27665

डॉ रुबी राज सिन्हा ने हेल्थ जागरण को शुभकामनाएं दी।

नशा उन्मूलन रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिये तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ रहने का सन्देश दिया कलाकारों ने

नशा उन्मूलन रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिये तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ रहने का सन्देश दिया कलाकारों ने

हुज़ैफ़ा अबरार April 09 2022 34537

डॉ. त्यागी ने कहा विश्व स्वास्थ्य दिवस के क्रम में मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा का उद्देश्य लोगों क

देश में मंकीपॉक्स का पहला मरीज़ 16 दिनों बाद संक्रमणमुक्त और स्वस्थ्य 

देश में मंकीपॉक्स का पहला मरीज़ 16 दिनों बाद संक्रमणमुक्त और स्वस्थ्य 

admin July 30 2022 32429

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के निर्देशों के अनुसार 72 घंटे के अंतराल पर दो बार परीक्षण किए गए और

खसरे से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है: डा. पियाली भट्टाचार्य

खसरे से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है: डा. पियाली भट्टाचार्य

हुज़ैफ़ा अबरार January 31 2023 29195

एसजीपीजीआई की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. पियाली भटटाचार्या बताती हैं कि यह पैरामाइक्सो वायरस परिवार

मेडिकल सेक्टर के लिए सेबी लाएगी आईपीओ

मेडिकल सेक्टर के लिए सेबी लाएगी आईपीओ

विशेष संवाददाता September 11 2022 80282

देश में मेडिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी अप्रमेय इंजीनियरिंग अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लेकर आ

जानिए कैसे रोबोट बना पिता ?

जानिए कैसे रोबोट बना पिता ?

एस. के. राणा May 02 2023 46013

रोबोट के पिता बनने की ये कहानी बार्सिलोना की है। वैज्ञानिकों ने यहां रोबोट की मदद से संतानोत्पति के

डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन के सब-स्ट्रेन को लेकर चिंता जताई

डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन के सब-स्ट्रेन को लेकर चिंता जताई

हे.जा.स. February 19 2022 32020

कोरोना वायरस महामारी में तीसरी लहर लाने वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट का असर दुनिया भर में धीमा हो रहा है। क

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मिली जापान की भी मान्यता

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मिली जापान की भी मान्यता

रंजीव ठाकुर August 06 2022 31502

कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को लेकर भारत बायोटेक ने जानकारी दी कि जापान ने कोवैक्सीन की बूस्टर डोज को म

Login Panel