देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

अखरोट के छिलके से करें स्किन की 3 प्रॉब्लम्स को दूर

जिस अखरोट के छिलके को हम वेस्ट समझ कर फेंक देते हैं, उससे कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर किया जा सकता है। आजकल बिजी लाइफस्टाइल में हम सेहत और स्किन का ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिससे हमारी स्किन लगातार खराब होती जा रही है।

श्वेता सिंह
September 04 2022 Updated: September 05 2022 01:18
0 41210
अखरोट के छिलके से करें स्किन की 3 प्रॉब्लम्स को दूर प्रतीकात्मक चित्र

आपने भी अखरोट जरूर खाया होगा और आपको भी पता होगा कि जितना उसे तोड़ना मुश्किल है वह अंदर से उतना ही स्वादिष्ट भी होता है। अखरोट सबसे स्वास्थ्यवर्धक ड्राई फ्रूट्स में से एक है और बच्चे से बड़े हर कोई इसे खाना पसंद करता है। 

आपने भी देखा होगा कि अक्सर अखरोट (walnuts) को तोड़कर उसकी गिरी को निकाल लिया जाता है और छिलके को फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि जिस अखरोट के छिलके को हम वेस्ट समझ कर फेंक देते हैं, उससे कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर किया जा सकता है। आजकल बिजी लाइफस्टाइल (lifestyle) में हम सेहत और स्किन का ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिससे हमारी स्किन लगातार खराब होती जा रही है। ऐसे में आपको भी कुछ ऐसे घरेलू तकनीकों का पता होना चाहिए, जिनकी मदद से आप स्किन प्रॉब्लम्स को घर पर ही ठीक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं अखरोट के छिलके (walnut peels) से क्या स्किन बेनिफिट्स मिलते हैं।

अखरोट से स्किन को मिलने वाले फायदे - Skin benefits from walnuts

ऑयली स्किन को दूर करे अखरोट - 

अगर आपकी स्किन ऑयली (oily skin) है या फिर चिपचिपी है, तो अखरोट के छिलके आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। आप एक हफ्ते में कम से कम दो बार अखरोट के छिलके को पीस कर उनका फेस मास्क बना कर लगा सकते हैं।

कील-मुंहासों को दूर करे अखरोट का छिलका - 

एक्ने वाली स्किन के लिए भी अखरोट के छिलके (walnut peels) से काफी फायदा मिल सकता है। अखरोट के छिलका का पाउडर स्किन की पोर्स को खोल देता है, जिससे स्किन को फायदा मिलता है और कील मुंहासों जैसी समस्याएं कम होती हैं।

त्वचा में निखार लाए अखरोट के छिलके - 

त्वचा में निखार लाने के लिए भी अखरोट (walnuts) के छिलके काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन के दाग-धब्बों और आंखों के नीचे के काले घेरों (dark circles) को कम करने का काम करते हैं।

अखरोट के छिलके से फेस मास्क बनाने का तरीका - How to make face mask with walnut peel

सबसे पहले अखरोट के छिलके (walnut peels) लेकर उन्हें अच्छे से पीस लें और बारीक पाउडर बना लें। अब एक चम्मच अखरोट के छिलके के पाउडर में 2 चम्मच गुलाब जल, आधा चम्मच शहद और एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिला लें। इस चम्मच की सहायता से अच्छे से मिलाएं। अब आपका फेस मास्क बनकर तैयार हो चुका है।

चेहरे पर लगाने की विधि - Method to apply on face

सबसे पहेल अपने चेहरे को अच्छे से धो लें और फिर साफ सूती कपड़े से बिना रगड़े अच्छे से चेहरे को सुखा लें। अब साफ हाथों की मदद से अपने मुंह, आंख और नाक को बचाते हुए चेहरे पर इसे लगा लें और सूखने दें। ध्यान रहे लगाते समय कहीं से भी इसकी परत को पतला न रखें। परत जितनी मोटी होगी आपको उतना ही फायदा मिलेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दिन में एक कप काफी बचाएंगे कोरोना संक्रमण से। 

दिन में एक कप काफी बचाएंगे कोरोना संक्रमण से। 

लेख विभाग July 13 2021 33448

काफी को एंटीआक्सीडेंट और एंटीइनफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर माना जाता है। अध्ययन दल ने इस निष्कर्ष तक पह

रूसी वैक्सीन स्पुतनिक लाइट वन-शॉट अब बाज़ार में उपलब्ध, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ने दी मंज़ूरी

रूसी वैक्सीन स्पुतनिक लाइट वन-शॉट अब बाज़ार में उपलब्ध, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ने दी मंज़ूरी

आनंद सिंह February 05 2022 30273

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया की विषय विशेषज्ञ समिति ने रूस के स्पुतनिक लाइट वन-शॉट कोरोना वैक्सीन

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की भविष्यवाणी, 22 जून तक आने की चेतावनी

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की भविष्यवाणी, 22 जून तक आने की चेतावनी

एस. के. राणा March 01 2022 33198

आईआईटी कानपुर के शोधकर्ताओं ने चेतवानी दी है कि कोविड-19 महामारी की चौथी लहर 22 जून के आसपास शुरू हो

कोविड-19 को हरा चुकें लोगों के दिमाग पर असर डाल रहा कोरोना वाइरस।

कोविड-19 को हरा चुकें लोगों के दिमाग पर असर डाल रहा कोरोना वाइरस।

लेख विभाग August 19 2021 27639

कोविड-19 के संक्रमण को हराकर ठीक हुए लोगों पर एक चौकाने वाला शोध सामने आया है। इस शोध के अनुसार कोरो

महिलाओं में कैल्शियम की कमी के लक्षण और निवारण।

महिलाओं में कैल्शियम की कमी के लक्षण और निवारण।

लेख विभाग September 11 2021 32813

ज़िम्मेदारियों के बोझ तले दबी महिलाएं खुद की सेहत पर ध्यान नहीं दे पातीं, इसके कारण 30 की उम्र के बाद

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन: लक्षण, कारण, जाँच, इलाज

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन: लक्षण, कारण, जाँच, इलाज

admin January 03 2022 36283

UTI एक सामान्य संक्रमण है लेकिन सही इलाज के अभाव में यह गंभीर रूप भी ले सकता है। ऐसे में मरीज को चाह

फाइलेरिया रोग: लक्षण, कारण, इलाज और बचाव

फाइलेरिया रोग: लक्षण, कारण, इलाज और बचाव

लेख विभाग May 13 2022 79920

फाइलेरिया एक परजीवी रोग है जो फाइलेरियोइडिया टाइप राउंडवॉर्म के संक्रमण से होता है। वे खून चूसने वा

दिल्ली में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

दिल्ली में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

admin September 29 2022 56949

राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू का डंक बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में मच्छर-जनित बीमारी से पीड़ित लोगों

आ सकता है कोविड का डेल्टा से भी घातक वैरिएंट, देगा वैक्सीनों को भी धोखा।

आ सकता है कोविड का डेल्टा से भी घातक वैरिएंट, देगा वैक्सीनों को भी धोखा।

एस. के. राणा November 30 -0001 30584

कोरोना का डेल्टा रूप दुनिया के अधिकतर देशों को चपेट में ले चुका है। वायरस अब अपना जीवन बचाने के लिए

मेदांता लखनऊ ने पूरे किए 100 सफल लिवर प्रत्यारोपण

मेदांता लखनऊ ने पूरे किए 100 सफल लिवर प्रत्यारोपण

हुज़ैफ़ा अबरार August 21 2026 644

लिवर प्रत्यारोपण लिवर कैंसर और हेपेटाइटिस-बी एवं सी से पीड़ित मरीजों में भी सफलतापूर्वक किया गया है।

Login Panel