देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

शिक्षा

नीट-पीजी-2021 में सीट को भरने के लिए विशेष काउंसलिंग वाली याचिकाएँ रद्द 

पीठ ने कहा, ‘‘जब भारत सरकार और एमसीसी ने काउंसिलिंग का कोई भी विशेष चरण न कराने का फैसला जब सोच समझकर लिया है,तो इसे मनमाना नहीं माना जा सकता।’’

विशेष संवाददाता
June 10 2022 Updated: June 10 2022 23:14
0 29669
नीट-पीजी-2021 में सीट को भरने के लिए विशेष काउंसलिंग वाली याचिकाएँ रद्द  प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली (भाषा)। उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने नीट-पीजी-2021 में 1,456 सीट को भरने के लिए विशेष काउंसलिंग कराने का अनुरोध करने वाली कई याचिकाएं शुक्रवार को खारिज कर दी और कहा कि विशेष काउंसिलिंग न कराने का सरकार और चिकित्सा परिषद का फैसला मनमाना नहीं कहा जा सकता है।


न्यायमूर्ति एम. आर. शाह और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा (medical education) की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे जन स्वास्थ्य (public health) पर असर पड़ेगा।


शीर्ष न्यायालय ने कहा कि विशेष काउंसिलिंग न कराने का सरकार और मेडिकल काउंसिलिंग कमिटी (Medical Counseling Committee) का फैसला चिकित्सा शिक्षा और जन स्वास्थ्य के हित में है।


पीठ ने कहा, ‘‘जब भारत सरकार और एमसीसी ने काउंसिलिंग का कोई भी विशेष चरण न कराने का फैसला जब सोच समझकर लिया है,तो इसे मनमाना नहीं माना जा सकता।’’


न्यायालय ने कहा कि छात्र अकादमिक सत्र (academic session) के करीब एक साल और काउंसिलिंग के आठ से नौ चरणों के बाद उन खाली सीटों पर दाखिले के लिए प्रार्थना नहीं कर सकते, जिनमें से ज्यादा नॉन-क्लिनिकल हैं।


उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि नीट-पीजी-2021 में अखिल भारतीय कोटा के लिए विशेष ‘स्ट्रे राउन्ड’ की काउंसलिंग की सीमा होनी चाहिए और शिक्षा तथा लोगों के स्वास्थ्य से समझौता करके छात्रों को दाखिला नहीं दिया जा सकता है।


स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (Directorate General of Health Services) ने बुधवार को शीर्ष न्यायालय को बताया था कि उसने नीट-पीजी-21 (NEET-PG-21) के लिए चार चरणों की ऑनलाइन काउंसलिंग (online counseling) की है और वह विशेष काउंसलिंग कराकर 1,456 सीट को नहीं भर सकता है क्योंकि सॉफ्टवेयर बंद हो गया है।


उच्चतम न्यायालय ने नीट-पीजी-21 में 1450 से अधिक सीटें खाली रहने पर बुधवार को मेडिकल काउंसिलिंग समिति (एमसीसी) को फटकार लगाई थी। शीर्ष अदालत ने कहा कि इसने न केवल उम्मीदवारों को मुश्किल में डाला है बल्कि इससे डॉक्टरों (doctors) की भी कमी होगी।


नीट-पीजी 2021-22 परीक्षा में बैठने वाले और अखिल भारतीय कोटा (All India Quota) काउंसलिंग एवं राज्य कोटा काउंसलिंग के पहले और दूसरे चरण में भाग लेने वाले डॉक्टरों ने ये याचिकाएं दायर की थीं।


वकील तन्वी दुबे के जरिए डॉ. आस्था गोयल और अन्य द्वारा दायर याचिकाओं में से एक में कहा गया है कि 18 अप्रैल को एक अधिसूचना में एमसीसी ने घोषणा की थी कि यूजी काउंसलिंग में 323 खाली सीट हैं और ये मूल्यवान सीट बर्बाद न हों, इसके लिए विशेष काउंसलिंग कराई जाएगी।


याचिका में कहा गया कि यहां यह उल्लेख करना उचित है कि एमसीसी पहले भी ऐसी प्रक्रिया का पालन करता रहा है जहां सीट बर्बाद न जाने के उद्देश्य से यूजी और पीजी के लिए विशेष काउंसलिंग कराई जाती है। हालांकि, इस साल यह प्रक्रिया नहीं अपनाई गई।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अब यूपी में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को देना होगी रिपोर्ट कार्ड

अब यूपी में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को देना होगी रिपोर्ट कार्ड

आरती तिवारी June 05 2023 32453

मेडिकल कॉलेजों की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की नई रणनीति बनाई गई है। अब सभी कॉलेजों को अति

दिमाग की तरंगों को वाक्यों में बदल देती हैं न्यूरोप्रोस्थेटिक डिवाइस

दिमाग की तरंगों को वाक्यों में बदल देती हैं न्यूरोप्रोस्थेटिक डिवाइस

हे.जा.स. November 11 2022 29503

नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में प्रकाशित नई स्टडी बताती है कि वे अब अंग्रेजी वर्णमाला के 26 अक्षरों को

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला: स्वास्थ्य मेला में किया गया 2120 मरीजों का उपचार

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला: स्वास्थ्य मेला में किया गया 2120 मरीजों का उपचार

विशेष संवाददाता May 23 2023 59440

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में गर्मी अधिक होने के बाद भी 2120 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य

डेंगू बुखार से हो जाएं सावधान

डेंगू बुखार से हो जाएं सावधान

लेख विभाग July 29 2023 50690

बाढ़ और बारिश के बाद अक्सर डेंगू, डायरिया के मामलों में इजाफा देखने को मिलता है। वहीं एक बार फिर से

बदलते मौसम के साथ लोग बीमार क्यों हो जाते हैं?

बदलते मौसम के साथ लोग बीमार क्यों हो जाते हैं?

लेख विभाग February 02 2022 35496

वायरसों में सबसे आम मानव राइनोवायरस (एचआरवी) है जो सभी तबीयत खराब होने के 40 प्रतिशत तक के मामलों का

रिपोर्ट: ओमिक्रॉन का नया सब वेरिएंट सेंटोरस हो सकता है अगला वैश्विक कोरोना वेरिएंट

रिपोर्ट: ओमिक्रॉन का नया सब वेरिएंट सेंटोरस हो सकता है अगला वैश्विक कोरोना वेरिएंट

विशेष संवाददाता August 18 2022 25659

देश में कोविड को लेकर वैज्ञानिकों को आशंका प्रकट की है कि ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट सेंटोरस अगला वैश्वि

बच्चों में रीढ़ की हड्डी की समस्या से बचाव के लिए समय पर पहचान ज़रूरी: डा. श्वेताभ

बच्चों में रीढ़ की हड्डी की समस्या से बचाव के लिए समय पर पहचान ज़रूरी: डा. श्वेताभ

हुज़ैफ़ा अबरार September 20 2025 12432

Health health news Early identification is essential to prevent spinal problems in children Dr Shwet

गुजरात में मिला कोरोना का कप्पा वेरियंट।

गुजरात में मिला कोरोना का कप्पा वेरियंट।

हे.जा.स. July 27 2021 19166

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कप्पा घातक साबित नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव

आकर्षक और सुडौल शरीर पाना चाहती हैं तो करें ये योगासन।

आकर्षक और सुडौल शरीर पाना चाहती हैं तो करें ये योगासन।

सौंदर्या राय February 08 2022 33802

इस लेख में हम योगासन के 12 तरीके बताएँगे जिससे वे अपने शरीर को बेहद आकर्षक आकार में ढालना सकती हैं।

27 मई को मनाया जाता है इंटरनेशनल इमरजेंसी मेडिसिन डे

27 मई को मनाया जाता है इंटरनेशनल इमरजेंसी मेडिसिन डे

आरती तिवारी May 28 2023 30415

विश्व इमरजेंसी मेडिसिन दिवस के मौके पर SGPGI के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ने समाज के हाशिये पर जीवन याप

Login Panel