देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

शिक्षा

दिल्ली में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिला नहीं

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया अनंतकाल के लिए नहीं चल सकती है और किसी एक समय पर यह पूरी होनी होना चाहिए। प्रवेश की समय सारिणी में विस्तार या बदलाव अंतत: शिक्षा को ही प्रभावित कर सकता है।

एस. के. राणा
June 10 2022 Updated: June 10 2022 22:32
0 39265
दिल्ली में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिला नहीं

नयी दिल्ली (भाषा)। उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने केंद्र तथा भारतीय नर्सिंग परिषद को अकादमिक वर्ष 2021-22 के लिए दिल्ली में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों को भरने के लिए अतिरिक्त ‘मॉप अप राउंड’ (काउंसलिंग) कराने का निर्देश देने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। न्यायालय ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया अनंतकाल तक नहीं चल सकती।


न्यायमूर्ति एम. आर. शाह और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की अवकाशकालीन पीठ ने दिल्ली के नर्सिंग संस्थानों में करीब 110 सीटें खाली होने का हवाला देते हुए वर्ष 2021-22 के लिए नर्सिंग पाठ्यक्रमों (nursing courses) में दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली सेंट स्टीफंस हॉस्पिटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग और एंजेला बीजू की याचिकाओं को खारिज कर दिया।


याचिकाओं में आरोप लगाया गया था कि दो सरकारी नर्सिंग कॉलेजों (nursing colleges) के लिए समय सीमा 31 मार्च से बढ़ाकर 15 मई तक कर दी गयी और सेंट स्टीफंस हॉस्पिटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग (St Stephen's Hospital College of Nursing) को भी ऐसी राहत दी जा सकती है।


पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया अनंतकाल के लिए नहीं चल सकती है और किसी एक समय पर यह पूरी होनी होना चाहिए। प्रवेश की समय सारिणी में विस्तार या बदलाव अंतत: शिक्षा को ही प्रभावित कर सकता है। इन परिस्थितियों में दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) के आदेश या पारित आदेश में हस्तक्षेप का कोई कारण नहीं देखते। दोनों विशेष अनुमति याचिकाएं खारिज की जाती हैं।’’


मामले की संक्षिप्त सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से तर्क दिया गया कि दिल्ली में नर्सिंग की करीब 110 सीटें खाली हैं जो महामारी (pandemic) के दौरान मानव संसाधन का अपव्यय जैसा होगा।


उच्चतम न्यायालय ने कहा, ‘‘भारतीय नर्सिंग परिषद (Indian Nursing Council) द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक अकादमिक सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश की अंतिम तारीख 31 मार्च 2022 थी। स्थापित प्रक्रिया के तहत शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए तय समय सारिणी का अनुपालन करना होगा। अत: उच्च न्यायालय ने इस याचिका को सुनने से इनकार कर और खाली सीटों को भरने के लिए और मॉप राउंड कराने की मांग के सबंध में कोई राहत नहीं देकर सही किया है।’’


शीर्ष अदालत ने कहा, ‘‘कोई भेदभाव नहीं हुआ है। सभी संस्थान 31 मार्च की समयसीमा का अनुपालन कर रहे हैं और यहां तक 15 मई की तारीख भी बीत चुकी है।’’


गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय के उस फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था जिसमें अकादमिक सत्र 2021-22 के लिए दिल्ली के नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश की समय सीमा बढ़ाने से इनकार किया गया था।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गोमती नगर विस्तार में राम आसरे पुरवा, खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की देखिए व्यवस्थाएं

आरती तिवारी August 26 2022 104681

देश कई स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियों से जूझ रहा है, कई तरह के वायरस देश में कहर बरपा रहे हैं। दूसरी ओर

घट रहे कोरोना संक्रमण के मामले, 2.35 लाख नए मामले आये सामने

घट रहे कोरोना संक्रमण के मामले, 2.35 लाख नए मामले आये सामने

एस. के. राणा January 29 2022 19753

देश में कोरोना की तीसरी लहर अपने ढलान पर दिख रही है। महामारी के दैनिक मामलों में लगातार कमी दिख रही

Association between changes in carbohydrate intake and long term weight changes

Association between changes in carbohydrate intake and long term weight changes

British Medical Journal October 02 2023 130194

The findings of this study highlight the potential importance of carbohydrate quality and source for

ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाए सरकार: ओ पी सिंह

रंजीव ठाकुर May 14 2022 33332

हालांकि सभी तरह के बाजारों पर ऑनलाइन बिक्री का असर है। हमारे व्यापार पर भी ऑनलाइन बिक्री का असर दिखन

भारत ने जॉनसन एंड जॉनसन के एक खुराक वाले कोविड-19 रोधी टीके को दी मंजूरी।

भारत ने जॉनसन एंड जॉनसन के एक खुराक वाले कोविड-19 रोधी टीके को दी मंजूरी।

admin August 11 2021 34

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत में जॉनसन एंड जॉनसन के एक खुराक वाले कोविड-

भारत में कोरोना महामारी कुछ दिनों की मेहमान

भारत में कोरोना महामारी कुछ दिनों की मेहमान

एस. के. राणा March 28 2022 33371

भारत में कोरोना संक्रमितों की घटती संख्या से लग रहा है कि कोरोना महामारी कुछ ही दिनों की मेहमान है।

केजीएमयू में अब हो सकेगा जहर और दवाओं के ओवर डोज का इलाज

केजीएमयू में अब हो सकेगा जहर और दवाओं के ओवर डोज का इलाज

आरती तिवारी August 02 2023 31841

केजीएमयू में जहर और दवाओं के ओवरलोड का अब सटीक इलाज मिल रहा सकेगा। यह संभव होगा फॉरेंसिक मेडिसिन एंड

गर्मी में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स

गर्मी में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स

सौंदर्या राय March 20 2022 30032

जैसे-जैसे मौसम की गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे ही नमी बढ़ती है। आपकी स्किन सीबम का प्रोड्यूस करना शुरू

अपोलोमेडिक्स और पीजीआई के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाकर किडनी ट्रांसप्लांट, दुर्घटना में मृत व्यक्ति के अंगदान से कई मरीजों को जीवनदान 

अपोलोमेडिक्स और पीजीआई के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाकर किडनी ट्रांसप्लांट, दुर्घटना में मृत व्यक्ति के अंगदान से कई मरीजों को जीवनदान 

रंजीव ठाकुर May 12 2022 32236

21 वर्षीय युवक की रोड एक्सीडेंट में ट्रॉमेटिक ब्रेन इंजरी होने के चलते मृत्यु हो गई थी। जिसके पश्चात

डेंगू का आतंक, एक्शन में आया जिला अस्पताल

डेंगू का आतंक, एक्शन में आया जिला अस्पताल

विशेष संवाददाता October 30 2022 33346

गुरूवार को डेंगू पीड़ित एक सिपाही की मौत हो गई। इसके साथ 34 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। डेंगू से जान गं

Login Panel