देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना से निपटने के लिए अश्वगंधा पर अध्ययन करेंगे भारत और ब्रिटेन।

कोरोना से निपटने के लिए अश्वगंधा पर भारत और ब्रिटेन मिलकर अध्ययन करेंगे। परीक्षण यदि सफलतापूर्वक पूरा होता है तो भारत की परंपरागत औषधि प्रणाली को वैज्ञानिक वैधता मिल सकती है।

हे.जा.स.
August 02 2021
0 26165
कोरोना से निपटने के लिए अश्वगंधा पर अध्ययन करेंगे भारत और ब्रिटेन। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। कोरोना से निपटने के लिए अश्वगंधा पर भारत और ब्रिटेन मिलकर अध्ययन करेंगे। परीक्षण यदि सफलतापूर्वक पूरा होता है तो भारत की परंपरागत औषधि प्रणाली को वैज्ञानिक वैधता मिल सकती है।

आयुष मंत्रालय ने कोरोना से निपटने में परंपरागत जड़ी-बूटी ‘अश्वगंधा’ के लाभ के बारे में अध्ययन करने के लिए ब्रिटेन के लंदन स्कूल ऑफ हाइजिन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्था अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान तथा एलएसएचटीएम ने ब्रिटेन के तीन शहरों- लेसिस्टर, बिरमिंघम और लंदन (साउथ हॉल और वेम्बले) में 2,000 लोगों पर अश्वगंधा (वैज्ञानिक नाम विथानिया सोमनिफेरा) के चिकित्सीय परीक्षण करने के लिए हाल में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

वक्तव्य में कहा गया कि अश्वगंधा एक परंपरागत जड़ी-बूटी है जो तनाव घटाती है और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाती है। यह आसानी से उपलब्ध है तथा ब्रिटेन में इसे पोषण के पूरक की तरह लिया जाता है और यह सुरक्षित है।

एआईआईए की निदेशक डॉ. तनुजा मनोज नेसारी और इस परियोजना में अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं के समन्वयक डॉ. राजगोपालन के साथ सह-अन्वेषक हैं। एलएसएचटीएम के डॉ. संजय किनरा अध्ययन के प्रधान जांचकर्ता हैं।

डॉ. नेसारी ने कहा, ‘‘तीन महीने तक 1000 प्रतिभागियों के एक समूह को अश्वगंधा की गोलियां दी जाएंगी जबकि इतने ही लोगों के दूसरे समूह को इसी के समान दिखने वाली अन्य गोलियां दी जाएंगी। किसे कौन सी गोली दी गई है, इस बारे में मरीजों यहां तक कि चिकित्सकों को भी नहीं बताया जाएगा।’’

परीक्षण यदि सफलतापूर्वक पूरा होता है तो भारत की परंपरागत औषधि प्रणाली को वैज्ञानिक वैधता मिल सकती है। अश्वगंधा के विभिन्न रोगों में लाभों को समझने के लिए अनेक अध्ययन हो चुके हैं लेकिन यह पहली बार है जब आयुष मंत्रालय ने कोविड-19 के मरीजों में इसके प्रभाव का पता लगाने के लिए किसी विदेशी संस्थान के साथ समन्वय किया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोविड-19 के इलाज में बिना मंजूरी के प्रयोग होने वाली दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब माँगा

कोविड-19 के इलाज में बिना मंजूरी के प्रयोग होने वाली दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब माँगा

हे.जा.स. November 01 2020 26353

कोविड-19 के इलाज में बिना मंजूरी के प्रयोग होने वाली दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब

पीजीआई में 905 नर्सों के पद जाएंगे भरे

पीजीआई में 905 नर्सों के पद जाएंगे भरे

आरती तिवारी January 06 2023 49300

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में 905 नर्सिंग ऑफिसरों की भर्ती होगी।

माउथ कैंसर के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

माउथ कैंसर के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

लेख विभाग February 19 2023 35000

हर साल भारत में मुंह के कैंसर से हजारों जानें जा रही हैं। पिछले 10 सालों में मुंह के कैंसर के मामलों

कोविड-19: देश में पिछले 15 दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में 445 प्रतिशत की बढ़ोतरी 

कोविड-19: देश में पिछले 15 दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में 445 प्रतिशत की बढ़ोतरी 

एस. के. राणा June 16 2022 28190

जून महीने में कोविड-19 संक्रमण की बात करें तो एक दिन या 24 घंटे में बीते 15 जून को 8,822, 14 जून को

दुनिया में हर पांचवां डॉक्टर भारतीय है: महानिदेशक आईसीएमआर

दुनिया में हर पांचवां डॉक्टर भारतीय है: महानिदेशक आईसीएमआर

हुज़ैफ़ा अबरार March 27 2022 28673

मौजूदा समय में इंटीग्रेटेड मेडिसिन का दौर आ गया है। इसमें योग, ध्यान अहम है। इन्हें मॉडर्न मेडिसिन क

महिला की मयूर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

महिला की मयूर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

विशेष संवाददाता May 01 2023 48929

मढिया जानकीनगर निवासी साहब लाल की पत्नी माला के पेट में दर्द होने लगा। जिसे परिजनों ने देर रात शहर क

कानपुर में डेंगू ने मचाया हाहाकार, 500 के पार हुए मरीज

कानपुर में डेंगू ने मचाया हाहाकार, 500 के पार हुए मरीज

श्वेता सिंह November 08 2022 31318

मरीजों की भीड़ के चलते वार्ड फुल होते जा रहे हैं। रेफरल केस अभी भी आ रहे हैं। उर्सला अस्पताल की ओर

मेरठ में दूषित पानी का कहर, अब तक 289 लोग बीमार

मेरठ में दूषित पानी का कहर, अब तक 289 लोग बीमार

एस. के. राणा November 17 2022 33769

मेरठ में हैजे के कारण बीमार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब तक 289 लोग बीमार हो चुके हैं, जबकि गर

सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये

सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये

अनिल सिंह October 27 2022 25970

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलीप शाह को यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार उनके इलाज में धन की कमी आड़े न

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने किया अस्पताल दौरा

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने किया अस्पताल दौरा

हे.जा.स. April 05 2023 30815

साथ ही स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 396 है। पंजाब में हर

Login Panel