देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए वेबिनार आयोजित।

मच्छरों का जीवनकाल 20 से 25 दिनों का होता है, जिसमें 9-10 दिनों तक रूके हुए पानी के अन्दर रहता है, फिर उसके बाद यह मच्छर प्रौढ होकर हवा में उड़ जाते हैं । हम इन रूके हुए पानी को नष्ट कर इनके पैदा होने वाले स्रोतों को नष्ट कर सकते हैं ।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 03 2021 Updated: August 03 2021 03:21
0 45175
संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए वेबिनार आयोजित।

लखनऊ। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत संचारी रोगों के प्रति जनजागरूकता एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शनिवार को फेमिली हेल्थ इण्डिया एम्बेड के सहयोग से  डेंगू एवं मलेरिया की दृष्टि से संवेदनशील बस्तियों के युवाओं के लिए  वेबिनार का आयोजन किया गया | 

वेबिनार में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य  चिकित्सा अधिकारी डा.के.पी. त्रिपाठी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में  क्षेत्रीय स्तर पर स्थानीय युवाओं का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।  फेमिली हेल्थ इण्डिया एम्बेड टीम का इस कार्य में सराहनीय योगदान है। उन्होंने मच्छरों के जीवनचक्र पर चर्चा करते हुए बताया कि मच्छरों का जीवनकाल 20 से 25 दिनों का होता है, जिसमें 9-10 दिनों तक रूके हुए पानी के अन्दर रहता है, फिर उसके बाद यह  मच्छर प्रौढ होकर हवा में उड़ जाते हैं । हम इन रूके हुए पानी को नष्ट कर इनके पैदा होने वाले स्रोतों को नष्ट कर सकते हैं ।

इस अवसर पर डिवीजनल सर्विलेंस  आफिसर डा.  शैलेश परिहार ने कहा - कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है, अतः बुखार की जांच आवश्यक है।  किसी भी प्रकार के बुखार की दशा में जल्दी से जल्दी नजदीकी प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र पर बुखार की जांच करायें  | 

वरिष्ठ मण्डलीय एन्टोमोलाजिस्ट डा.  मानवेन्द्र त्रिपाठी ने कहा- डेंगू का  मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन के समय में काटता है | इसलिए  घर में बच्चों एवं बुजुर्गों को दिन में भी  सोते समय किसी न किसी मच्छर रोधी साधनों यथा मच्छरदानी आदि का उपयोग किया जाना चाहिए। 

जिला मलेरिया अधिकारी डी0एन0शुक्ला ने बताया कि लगातार हो रही बारिश  के साथ ही डेंगू एवं मलेरिया का खतरा बढ़ने लगता है|  यह समय मच्छरों के प्रजनन के लिए बहुत अनुकूल है| उन्होंने कहा- यदि तेज बुखार, लम्बे समय तक तेज सिरदर्द, आँखों  में दर्द, जोडों में दर्द, शरीर में चकत्ते आदि डेंगू के लक्षण हैं एवं   गम्भीरता की दशा में मुंह एवं नाक से खून भी आता है |  उन्होंने बताया कि सभी लोग मच्छरों के लार्वा खोजने एवं उसे नष्ट करने की कार्यवाही में सहयोग करें जिससे कि मच्छर न पनपने पाएं  और लोगों को मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियां  न  हों । उन्होने “प्रत्येक रविवार, मच्छरों पर वार” एवं “बुखार में देरी पडेगी भारी” जैसे संदेशों के माध्यम से मच्छरों के ब्रीडिंग स्थलों को नष्ट करने का संदेश दिया। 

यूनिसेफ के  डा.  सुजीत सिंह ने मलेरिया एवं डेंगू के साथ-साथ कोविड-19 से बचाव के प्रोटोकॉल  पर जोर देते हुए कहा कि हमें इन व्यवहारों को नहीं भूलना चाहिए |  हमारे युवा साथी सुनिश्चित करें कि वह खुद   इन व्यवहारों यथा - मास्क लगाना, बार-बार  हाथों को धोना ,  दो गज की सामाजिक दूरी है जरूरी का पालन करें और अपने परिवार के सदस्यों तथा घर के आस-पास लोगों को पालन करने के लिए  प्रेरित करेंगे | इसके साथ ही कोविड से बचाव के लिए वह स्वयं अपना टीकाकरण तो करवाएंगे ही साथ ही अन्य लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करेंगे |

कार्यक्रम के अंत में  फेमिली हेल्थ इण्डिया के एम्बेड समन्वयक धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए अनुरोध किया कि सभी लोग प्रति सात दिवस में जमा हुए पानी को साफ करेंगे एवं डेंगू मलेरिया के  लार्वा को नहीं पनपनें देंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से एम्बेड परियोजना आमजन के व्यवहार को परिवर्तन करने जैसे सोते समय मच्छरदानी का  प्रयोग करने, घरों के आस-पास पानी न जमा होने देने, पूरी बांह  के कपड़े पहनने और बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाने के लिए सजग कर रही है।

इस वेबिनार में 30 युवाओं ने प्रतिभाग किया |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

नेचुरल उपायों से बढ़ायें, आँखों की खूबसूरती  

नेचुरल उपायों से बढ़ायें, आँखों की खूबसूरती  

सौंदर्या राय May 08 2022 59536

आँखों के आस-पास के हिस्से को मॉइस्चराइज करने से आँखों की ख़ूबसूरती सबसे ज्यादा बेहतर बनती है।  इसके

स्कूली बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने निकला हेल्थ फूड ड्रिंक डाबर वीटा

स्कूली बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने निकला हेल्थ फूड ड्रिंक डाबर वीटा

रंजीव ठाकुर April 30 2022 36356

प्रेरणा गर्ल्स स्कूल स्टडी हॉल के बच्चों को इम्युनिटी के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया

BNYS: प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान से स्नातक करके लाखोकमायें

BNYS: प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान से स्नातक करके लाखोकमायें

अखण्ड प्रताप सिंह November 05 2021 108090

इस कोर्स को Bachlor In Nautropathy and Yoga sciences या शार्ट में BYNS कहतें हैं। यह  योग और नेचुरोप

वैक्सीन की दोनों खुराक के बाद ओमीक्रॉन संक्रमित होने पर उत्पन्न इम्युनिटी, अन्य वैरियंट से संक्रमित पर गंभीर खतरे से बचाती है: शोध

वैक्सीन की दोनों खुराक के बाद ओमीक्रॉन संक्रमित होने पर उत्पन्न इम्युनिटी, अन्य वैरियंट से संक्रमित पर गंभीर खतरे से बचाती है: शोध

विशेष संवाददाता May 17 2022 30635

शोध के निष्कर्ष के हिसाब से जिन लाखों लोगों को कोरोनरोधी टीकाकरण के बाद  ओमीक्रॉन संक्रमण हुआ, वे को

सर्दियों में फिजिकली फिट रहने के लिए करें योग

सर्दियों में फिजिकली फिट रहने के लिए करें योग

admin January 15 2022 35547

फिजिकली फिट रहने के लिए योगासन बहुत ही वैज्ञानिक तरीका है। योगासन शरीर में मेटाबॉलिक एनर्जी बढ़ाने म

ज़ेनिक्स ट्रायल के परिणामों ने ड्रग रेज़िस्टेन्ट टीबी के मामलों में बीपाल उपचार की प्रभाविता की पुष्टि की

ज़ेनिक्स ट्रायल के परिणामों ने ड्रग रेज़िस्टेन्ट टीबी के मामलों में बीपाल उपचार की प्रभाविता की पुष्टि की

हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2022 28962

तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल ज़ेनिक्स, जिसका आयोजन जॉर्जिया, मोलदोवा, रूस और दक्षिण अफ्रीका की 11 साई

लोहिया संस्थान में एंड्रोलॉजी क्लीनिक की शुरुआत, पौरुष सम्बंधित बीमारियों का होगा इलाज

लोहिया संस्थान में एंड्रोलॉजी क्लीनिक की शुरुआत, पौरुष सम्बंधित बीमारियों का होगा इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार April 08 2022 39172

इसमें पौरुष सम्बंधित बीमारियों का इलाज होगा। एंड्रोलॉजी क्लीनिक प्रत्येक गुरुवार को हॉस्पिटल ब्लॉक क

सावधान! कंप्यूटर माउस से भी हो सकता है मंकीपॉक्स का खतरा

सावधान! कंप्यूटर माउस से भी हो सकता है मंकीपॉक्स का खतरा

हे.जा.स. August 21 2022 30991

अमेरिकी सरकार ने दावा किया है कि ऑफिस में कंप्यूटर-माउस या फिर कॉफी मशीन को छूने से भी मंकीपॉक्स हो

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

विशेष संवाददाता September 04 2023 29227

रक्तदान महादान की तर्ज सामाजिक लोगों के द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान किया। रक्तदान को लेकर लोग

कोविड-19: चीन के हैनान प्रांत में लॉकडाउन का दायरा बढ़ा 

कोविड-19: चीन के हैनान प्रांत में लॉकडाउन का दायरा बढ़ा 

हे.जा.स. August 09 2022 31129

तटीय शहर सानया में शनिवार से ही अनिश्चितकालीन लॉकडाउन लगा हुआ है, जिससे चीनी नागरिक और पर्यटक अपने-अ

Login Panel