देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोकबंधु अस्पताल में फॉयर सेफ्टी मॉक ड्रिल कर परखा गया क्विक रिस्पांस टाइम और संसाधन

लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में फॉयर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में अस्पताल में कभी भी हो सकने वाली दुर्घटना को लेकर क्विक रिस्पांस टाइम और संसाधनों को परखा गया।

रंजीव ठाकुर
September 08 2022 Updated: September 08 2022 04:07
0 27704
लोकबंधु अस्पताल में फॉयर सेफ्टी मॉक ड्रिल कर परखा गया क्विक रिस्पांस टाइम और संसाधन

लखनऊ। लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में फॉयर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में अस्पताल में कभी भी हो सकने वाली दुर्घटना को लेकर क्विक रिस्पांस टाइम और संसाधनों को परखा गया।

 

कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल (Lokbandhu Hospital) में फॉयर सेफ्टी (fire safety) मॉक ड्रिल (mock drill) के दौरान क्विक रिस्पांस टाइम (Quick response time) और संसाधनों को परखा गया। सभी मानकों का बारीकी से निरीक्षण हुआ और मरीजों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने का सफलतम प्रयास किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ एस के सक्सेना की देखरेख में आयोजित मॉक ड्रिल में स्मोक डिटेक्टर को धुआं लगा कर चेक किया गया। चिकित्सालय का सायरन बजने एवं फॉयर फाइटिंग (firefighting) टीम का आग लगने के स्थान तक पहुंचने के समय और अग्निशामक प्रबंधन को जांचा गया। होज रील में से आने वाले पानी के प्रेशर एवं उसको सही स्थिति में पकड़ने तथा जोड़ने की विधि को भी जांचा गया।

 

चिकित्सा अधीक्षक (Medical Superintendent) डॉ अजय शंकर त्रिपाठी (Dr Ajay Shankar Tripathi) ने बताया कि लोकबंधु अस्पताल 300 बेड श्रेणी का प्रथम चिकित्सालय है जिसे अग्नि अनापत्ति प्रमाण पत्र (fire no-objection certificate) प्राप्त है। हम समय-समय पर अग्नि शमन व्यवस्था (fighting arrangements) तथा संचालन की स्थिति को परखते रहते हैं ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में चिकित्सालय हमेशा तैयार रहे।

 

डॉ अजय शंकर त्रिपाठी ने पंप हाउस एवं होज रील के द्वारा पानी का उपयोग करने के लिए चिकित्सालय की धुलाई एवं पेड़ पौधों में पानी डालने हेतु टीम को निर्देशित भी किया ताकि फॉयर पंप के संचालन एवं प्रेशर का दैनिक अनुश्रवण भी किया जा सके।

 

फॉयर मॉक ड्रिल में डॉक्टर रूपेंद्र कुमार, नोडल इमरजेंसी तथा डिजास्टर मैनेजमेंट तथा धनंजय प्रताप चिकित्सालय प्रबंधक मौजूद रहे। अस्पताल में फॉयर फाइटिंग टीम 24 घंटे संचालित रहती है। फॉयर एक्सटिंग्विशर (fire extinguisher), स्मोक डिटेकटर और फॉयर अलार्म (fire alarm) के संचालन की स्थिति को परखा गया।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

भारत बायोटेक, Ocugen Inc के सहयोग से अमेरिका में बेचेगा कोवैक्सीन टीका।  

भारत बायोटेक, Ocugen Inc के सहयोग से अमेरिका में बेचेगा कोवैक्सीन टीका।  

हे.जा.स. February 07 2021 19984

Ocugen को अमेरिकी में वैक्सीन के व्यापार का अधिकार होगा। वह क्लिनिकल ​​विकास, नियामक अनुमोदन (EUA सह

कोरोना तीसरी लहर की निगरानी में नए म्यूटेंट पर ध्यान केन्द्रित - राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र।

कोरोना तीसरी लहर की निगरानी में नए म्यूटेंट पर ध्यान केन्द्रित - राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र।

हे.जा.स. August 12 2021 25865

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र ने बताया कि कोरोना तीसरी लहर की निगरानी बारीकी से की जा रही है और साथ

भारत का नंबर वन मेडिकल कॉलेज बना AIIMS - NIRF Ranking 2020

भारत का नंबर वन मेडिकल कॉलेज बना AIIMS - NIRF Ranking 2020

अखण्ड प्रताप सिंह November 14 2020 24250

NIRF की रैंकिंग टीचिंग,  लर्निंग और संसाधन, रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन के परिणाम, धारण

आर्थिक संकट के कारण श्रीलंका में दवाओं की भारी कमी

आर्थिक संकट के कारण श्रीलंका में दवाओं की भारी कमी

हे.जा.स. October 31 2022 34124

श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री केहेलिया रामबुकवीला ने अधिकारियों को दवा की कमी और अस्पतालों की स्थिति

पल्स ऑक्सीमीटर क्या है?

पल्स ऑक्सीमीटर क्या है?

लेख विभाग May 19 2021 32418

इस डिवाइस के जरिए डॉक्टर, नर्स या किसी भी स्वास्थ्य पेशेवर को यह पता करने में मदद करती है कि किसी व्

ये 4 फल चेहरे की झुर्रियों को करते हैं दूर

ये 4 फल चेहरे की झुर्रियों को करते हैं दूर

श्वेता सिंह October 22 2022 31923

अगर आप झुर्रियों की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप इन फलों को अपने भोजन में शा

कानपुर में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य अधिकारी ने जाना हाल

कानपुर में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य अधिकारी ने जाना हाल

आरती तिवारी September 30 2022 22924

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 4 छात्राएं स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गई है। जहां इस पूरे मामले को सूबे के

वर्ल्ड हार्ट डे पर इंदौर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश जैन ने बताई ये बात

वर्ल्ड हार्ट डे पर इंदौर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश जैन ने बताई ये बात

विशेष संवाददाता September 29 2022 36425

उन्होंने कहा कि गत वर्षों में यह देखने में आया है कि ऊपरी तौर से स्वस्थ नौजवानों, खासतौर पर कीर्ति प

धुआँ नहीं उम्मीद जगाएँ फेफड़ों को कैंसर से बचाएँ:डा प्रो वेद प्रकाश

धुआँ नहीं उम्मीद जगाएँ फेफड़ों को कैंसर से बचाएँ:डा प्रो वेद प्रकाश

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 1974

फेफड़ों के कैंसर के लगभग 85 प्रतिशत मामलों का प्रमुख कारण धूम्रपान है। हालांकि अब ऐसे मरीजों की संख

04 और 05 फरवरी, 2021 को 2.45 लाख स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्कर का होगा कोविड टीकाकरण।

04 और 05 फरवरी, 2021 को 2.45 लाख स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्कर का होगा कोविड टीकाकरण।

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2021 18829

महाप्रबंधक नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश ने बताया कि 04 और 05 फरवरी, 2021 क

Login Panel