











































टीबी अस्पताल, प्रयागराज
प्रयागराज। केंद्र सरकार ने देश को साल 2025 तक टीबी की बीमारी से मुक्त कराने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में आज से टीबी मरीजों (TB Patients) की पहचान का एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार तिवारी के मुताबिक प्रयागराज जिले (Prayagraj District) की जनसंख्या तकरीबन 70 लाख है, इनमें से कम से कम 20 प्रतिशत लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। जो भी मरीज हैं वे सामने आएंगे उनका स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मुफ्त इलाज किया जाएगा और साथ ही खानपान के लिए उन्हें पैसे भी दिए जाएंगे।
डॉक्टर तिवारी के मुताबिक पिछले साल के अभियान में 15,000 से ज्यादा टीबी मरीज (TB patients) सामने आए थे। इस बार भी करीब इतने ही लोगों के सामने आने की उम्मीद जताई रही है। उनके मुताबिक अगले 3 सालों तक इसी तरह अभियान चलाकर देश को टीबी मुक्त कराया जाएगा। आज से शुरू हुआ यह विशेष अभियान 5 मार्च तक चलेगा।
बता दें कि इसके तहत घर-घर जाकर टीबी मरीजों की पहचान के लिए 388 टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों की मॉनिटरिंग के लिए 78 सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं। अभियान के पहले चरण में 23 फरवरी तक टीमें अनाथालय, वृद्ध आश्रम, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, मदरसों और नवोदय विद्यालयों में जाएंगी, जबकि इसके बाद भीड़ भाड़ वाली जगहों के साथ ही 20 फीसदी घरों में जाकर वहां भी टीबी मरीजों के पहचान की मुहिम चलाई जाएगी। बता दें कि सरकारी प्रयासों से पिछले कुछ सालों में टीबी पर लगाम लगाने में काफी हद तक सफलता मिली है। समय से जांच कराकर इलाज कराने से टीबी को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। लापरवाही करने पर यह जानलेवा साबित हो सकती है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 154
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 434
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 154
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9772
एस. के. राणा January 20 2026 0 5985
एस. के. राणा February 01 2026 0 5957
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5061
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35638
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स की ANDA स्वीकृत दवा डाबीगेट्रान एटेक्सिलेट, बोहेरिंगर इंगेलहेम फार्मास्यूट
सीएम योगी ने यूपी में में 35 नए एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग की सुविधा और तीन शह
आयुर्वेद एवं मैडिटेशन गुरु तथा शुद्धि आयुर्वेद के संस्थापक, गुरू मनीष ने कहा कि आयुर्वेद और प्राकृत
आने वाले दिनों में, चरण-वार पायलट प्रोजेक्ट के तहत 11 शहरों के फोर्टिस अस्पतालों में दो-खुराक का टीक
कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के डॉ. आयुष लोहिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे आम क
ओमीक्रॉन से सुरक्षा के लिए मौजूदा टीकों में बदलाव किया जा सकता है। वर्तमान टीके प्रभावी हैं, लेकिन न
अभी तक की बात करें तो इस साल रिकॉर्ड 295 नए केस सामने आ रहे हैं। सितंबर में डेंगू के 51 केस सामने आ
ब्राजीलियाई स्वास्थ्य नियामक एन्विजा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘एन्विजा में नैदानिक शोध के समन्वय के साथ
प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक अस्पतालों में आयुष मिशन के जरिए दवाएं भेजी जाती हैं
सिविल अस्पताल में चर्म रोग विभाग में केवल ही एक विशेषज्ञ डॉक्टर कार्यरत है। जिसके सहारे पूरा अस्पताल

COMMENTS