











































विभागाध्यक्ष डा वेद प्रकाश कार्यशाला जानकारी देते हुए
लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय केजीएमयू में आज से तीन दिवसीय यूपी टीबीसीकॉन- 22 का आयोजन 7 से 9 अक्टूबर तक किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्घाटन 8 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। इस कान्फ्रे न्स में पूरे भारत से प्रसिद्ध चेस्ट विषेशज्ञ शामिल होंगे। पल्मोनरी क्रिटिकल केयर मेडिसिन केजीएमयू (KGMU) लखनऊ एवं एराज़ लखनऊ मेडिकल कॉलेज (Era's Lucknow Medical College) एवं हॉस्पिटल एराज़ यूनीवर्सिटी लखनऊ के द्वारा संयुक्त रूप से टीबी एवं श्वास रोग की 16 वीं वार्षिक कान्फ्रे न्स का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी केजीएमयू के पल्मोनरी क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा वेद प्रकाश ने देते हुए बताया कि प्रथम कार्यशाला निद्रा में श्वास सम्बन्धी विकार, द्वितीय कार्यशाला फेफडे का उन्नत परीक्षण एवं तृतीय कार्यशाला सघन चिकित्सा केन्द्र में परीक्षण से सम्बन्धित होगी। इन सभी कार्यशालाओं का सम्पादन विश्व विख्यात चिकित्सक प्रोफेसर डा दिगम्बर बेहरा पुणे के डा सन्दीप साल्वी एवं नई दिल्ली की डा दीप्ती गोठी करेंगी।
इस आयोजन में डॉ रोहित सरीन डायरेक्टर ऑफ नेशनल इन्स्टीट्यूट नई दिल्ली एवं डॉ राजेन्द्र प्रसाद बीसी रॉय अवार्डी एवं पूर्व डायरेक्टर वल्लभ भाई पटेल चेस्ट संस्थान (Vallabhbhai Patel Chest Institute) नई दिल्ली का व्याख्यान भी होगा। डा वेद प्रकाश ने बताया कि इस आयोजन में व्याख्यान, सेमिनार एवं पैनल डिस्कशन को सम्मिलित किया गया है जो फेफडे (lung diseases) की समस्त प्रकार की बीमारियों जैसे श्वास नली की बीमारियां, आईएलडी फेफडे का कैंसर छाती की सर्जरी, स्लीप मेडिसिन, इमेजिन्ग, ब्रोन्कोस्कोपी (Bronchoscopy), थोरेकोस्कोपी (thoracoscopy), आईसीयू इन्टरवेंशन, फेफडा प्रत्यारोपण के साथ कोविड (covid) एवं कोविड पश्चात होने वाले कॉप्लीकेशन्स के बारे में चर्चा की जायेगी।
इस कार्यक्रम में पूरे भारतवर्ष से प्रसिद्ध विषेशज्ञ जैसे बैंगलोर (Bangalore) से डॉ मंजूनाथ पीजीआई रोहतक (PGI Rohtak) के डॉ पवन कुमार सिंह एम्स नई दिल्ली के डॉ विजय हडडा, जयपुर से डॉ वीरेन्द्र सिंह, एम्स (AIIMS) पटना से डॉ दीपेंद्र राय, एम्स ऋ षिकेश के डॉ गिरीश सिंधवानी, आईजीआईएमएस शिमला (IGIMS Shimla) से डॉ मलय सरकार, नई दिल्ली से डॉ अंबरीश जोशी सहित अन्य लोग इस कार्यक्रम में व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ वेद प्रकाश ने बताया कि यह आयोजन चिकित्सकों के ज्ञानवर्धन कौशल निपुणता में सहायक होगा।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 154
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 434
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 154
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9772
एस. के. राणा January 20 2026 0 5985
एस. के. राणा February 01 2026 0 5957
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5061
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35638
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
घुटनों के दर्द से देश दुनिया की बहुत बड़ी आबादी प्रभावित है और वर्तमान में इस लाइफस्टाइल डिज़ीज़ ने
आईएमए की तरफ से 37 पुलिस वालों को सम्मानित किया गया। आज तमकुही राज से नवनिर्वाचित विधायक डा. असीम कु
अग्रणी स्किनकेयर एवं सबसे बड़े डर्मेटोलॉजिस्ट नेटवर्क इनेबल्ड ब्रांड ने राजधानी में अपना दूसरा क्लिनि
राज्य सरकार ने पदों की संख्या को बढ़ाकर 1765 कर दिया था। अब एक बार फिर परीक्षा की तिथि को बढ़ाया गया
कोविड -19 के फिर से बढ़ते संक्रमण से पूरा देश चिन्तित है और टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे
नर्सेज को चिकित्सा स्वास्थ्य की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है लेकिन जब साढ़े छः हजार पद रिक्त हैं तो कैस
सिविल अस्पताल का एक वीडियो सोशल मिड़िया पर बहुत वायरल है जिसमे रात में कर्मचारी जन्मदिन की पार्टी मना
अस्थमा वाले मरीजों के लिए AC की हवा और भी हानिकारक होती है। अगर आप AC लगवा रहें हैं तो एक बात हमेशा
रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और इस प्रकार के सामूहिक प्रयास जरूरतमंद मरीजों के लि
अभी तक जितने भी स्वरूप पता चले हैं उनमें डेल्टा सबसे अधिक संक्रामक है और कम से कम 85 देशों में इसकी

COMMENTS