देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार

कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश में 18 हजार के आसपास कोरोना के सक्रिय मरीज हो गए हैं।

एस. के. राणा
April 02 2023 Updated: April 04 2023 10:44
0 26021
नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार फिर डराने लगा कोरोना

नयी दिल्ली। कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश में 18 हजार के आसपास कोरोना के सक्रिय मरीज हो गए हैं। मेट्रो शहरों खासतौर पर दिल्‍ली और महाराष्‍ट्र में बढ़ते कोविड के मामलों ने चिंता पैदा कर दी है। देश में कोरोना संक्रमण (corona infection )के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर अब 18,389 हो गई है, बताते चलें कि देश में कोरोना वायरस (corona virus) के मामले फिर एक बार तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं रविवार को संक्रमण के 3,824 नए मामले दर्ज किए गए, और अब वहीं सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर अब 18 हजार के पार पहुंच चुकी है, जोकि चिंता का विषय है।

 

दिल्‍ली एम्स (Delhi AIIMS) के पूर्व निदेशक डॉ. महेश चंद्र मिश्र कहते हैं कि कोरोना से बचाव के लिए मास्‍क (mask) पहनने के आदेश का इंतजार करने के बजाय लोगों को खुद सेफ्टी के लिए मास्‍क पहनना चाहिए।

 

आपको बता दें कि ताजा संक्रमण के मामलों के साथ भारत में कोविड-19 (COVID-19) के केस  बढ़कर 4.47 करोड़ (4,47,22,605) पर पहुंच गया है। वहीं आकड़ो के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,881 हो गई है। 24 घंटे के अंतराल में दिल्ली, हरियाणा, केरल और राजस्थान से एक-एक मौत की सूचना मिली है, और एक मौत की केरल में पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के अनुसार, राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी दर 98.77 प्रतिशत दर्ज की गई।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान (Nationwide Vaccination Campaign) के तहत अब तक कोविड-19 टीके की 220.66 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी है। दैनिक सकारात्मकता दर 2.87 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.24 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,41,73,335 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मेकअप के साथ आँखों को कैसे दें स्मोकी लुक?

मेकअप के साथ आँखों को कैसे दें स्मोकी लुक?

सौंदर्या राय December 15 2021 63451

स्मोकी आँखों को बनाने के लिए किसी भी कलर का इस्तेमाल किया जा सकता है, हालांकि आपको एक जैसी रंगत के क

कोरोना के बाद सर्जिकल आइटम्स महंगे हुए, खपत भी घटी - सर्जिकल कारोबारी

रंजीव ठाकुर May 02 2022 31578

हेल्थ केयर में सर्जिकल आइटम्स की महती भूमिका होती है और ऐसा कहा जाता है कि मरीज या तीमारदार को ये प्

फाइलेरिया के इलाज में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अपनाया जाएगा: डॉ एके सिंह निदेशक, संचारी रोग

फाइलेरिया के इलाज में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अपनाया जाएगा: डॉ एके सिंह निदेशक, संचारी रोग

रंजीव ठाकुर August 31 2022 31516

निदेशक, संचारी रोग ने बताया कि फाइलेरिया को जड़ से समाप्त करने के लिए यूपी में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अ

गाजियाबाद प्रशासन ने कोरोना के तीसरे लहर की चुनौती से निपटने की तैयारी शुरू की।  

गाजियाबाद प्रशासन ने कोरोना के तीसरे लहर की चुनौती से निपटने की तैयारी शुरू की।  

एस. के. राणा June 06 2021 22739

गाजियाबाद प्रशासन ने आरएस गर्ग इंडो-जर्मन अस्पताल के साथ मिलकर 50 बेड का अस्पताल शुरू किया है, वहीं

गोरखपुर में कोरोना से दो की मौत, 19 नए संक्रमित।

गोरखपुर में कोरोना से दो की मौत, 19 नए संक्रमित।

हे.जा.स. January 02 2021 21743

20412 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 258 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डा. सुधाकर प्रसाद पांडेय ने इसकी पुष्टि की।

भारत की कफ सिरप कंपनी के खिलाफ डब्ल्यूएचओ ने जारी किया अलर्ट

भारत की कफ सिरप कंपनी के खिलाफ डब्ल्यूएचओ ने जारी किया अलर्ट

विशेष संवाददाता October 06 2022 37200

WHO ने अपनी मेडिकल प्रोडक्ट रिपोर्ट में कहा है कि प्रयोगशाला में हुई जांच के दौरान मेडेन फार्मास्यूट

कैंसर के कारण बढ़ रही मृत्युदर को रोकने के लिए शुरुआती निदान जरूरी।

कैंसर के कारण बढ़ रही मृत्युदर को रोकने के लिए शुरुआती निदान जरूरी।

हुज़ैफ़ा अबरार November 09 2021 40012

डॉक्टर हरित चतुर्वेदी बतातें हैं कि, “शुरुआती चरण में इलाज सस्ता होने के साथ कम समय में पूरा हो जाता

यूपी में महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

यूपी में महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

रंजीव ठाकुर May 04 2022 27118

उत्तर प्रदेश में महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी उ

कोरोना संक्रमण: सक्रिय मामले निम्नतम स्तर पर, चौबीस घंटों में 19,740 नए मामले  

कोरोना संक्रमण: सक्रिय मामले निम्नतम स्तर पर, चौबीस घंटों में 19,740 नए मामले  

एस. के. राणा October 09 2021 37656

भारत में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,39,35,309 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,36,643 रह

मैक्स अस्पताल के प्रयास से जन्मजात किडनी और गॉल ब्लैडर की बीमारी से पीड़ित 19 महीने के बच्चे को मिली नई ज़िंदगी

मैक्स अस्पताल के प्रयास से जन्मजात किडनी और गॉल ब्लैडर की बीमारी से पीड़ित 19 महीने के बच्चे को मिली नई ज़िंदगी

हुज़ैफ़ा अबरार January 29 2026 2548

नेपाल में कई अस्पतालों में दिखाने के बावजूद बच्चे की कम उम्र और बीमारी की जटिलता को देखते हुए सर्जरी

Login Panel