देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एफसीएम के डोज से होगा एनीमिया प्रबंधन, मातृ एनीमिया प्रबंधन के लिए प्रदेश सरकार की अनूठी पहल 

अभी तक आयरन सुकरोज इंजेक्शन किसी एनीमिया ग्रसित महिला को पांच बार देना पड़ता है। ज्यादातर महिलाएं पांच बार अस्पताल नहीं आती थीं जिससे एनीमिया उनमें बना रहता था। ‘फेरिक कार्बोक्सी माल्टोस’ इंजेक्शन की सिर्फ एक डोज लगाई जाएगी और एक हफ्ते में अंतर दिखने लगेगा। डॉ अंजू ने बताया गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का सबसे सामान्य कारण आयरन एवं आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी होती है। आयरन की गोलियां लेने से कब्ज, उल्टी या असहजता होने के कारण कई महिलाएं आयरन फोलिक एसिड का सेवन छोड़ देती हैं, जिससे एनीमिया बढ़ जाता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 11 2026 Updated: November 11 2026 17:05
0 427
एफसीएम के डोज से होगा एनीमिया प्रबंधन, मातृ एनीमिया प्रबंधन के लिए प्रदेश सरकार की अनूठी पहल  प्रतीकात्मक

लखनऊ। प्रदेश को एनीमिया मुक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है। किसी भी गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिला में खून की कमी होने पर उसे फेरिक कार्बोक्सी माल्टोस (एफसीएम) इंजेक्शन की एक डोज लगेगी और इससे उसका हीमोग्लोबिन स्तर बढ़ जाएगा। ये इंजेक्शन सभी फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) पर उपलब्ध रहेंगे। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में सात चिन्हित जिलों के एफआरयू पर तैनात सभी डाक्टरों व नर्स को प्रशिक्षित करने का फैसला किया है। महानिदेशक परिवार कल्याण के पत्र के अनुसार उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई (यूपीटीएसयू) द्वारा मैटरनल एनीमिया मैनेजमेंट इनिशिएटिव (स्क्रीन रेफर ट्रैक ट्रीट) परियोजना के तहत रायबरेली सीतापुर हरदोई फतेहपुर जालौन श्रावस्ती व बहराइच में यह प्रशिक्षण आयोजित किया जाना है जिसमें किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) व गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज कानपुर तकनीकि पार्टनर होंगे।

केजीएमयू की स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ अंजू अग्रवाल ने बताया कि अभी तक आयरन सुकरोज इंजेक्शन किसी एनीमिया ग्रसित महिला को पांच बार देना पड़ता है। ज्यादातर महिलाएं पांच बार अस्पताल नहीं आती थीं जिससे एनीमिया उनमें बना रहता था। ‘फेरिक कार्बोक्सी माल्टोस’ इंजेक्शन की सिर्फ एक डोज लगाई जाएगी और एक हफ्ते में अंतर दिखने लगेगा। डॉ अंजू ने बताया गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का सबसे सामान्य कारण आयरन एवं आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी होती है। आयरन की गोलियां लेने से कब्ज, उल्टी या असहजता होने के कारण कई महिलाएं आयरन फोलिक एसिड का सेवन छोड़ देती हैं, जिससे एनीमिया बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में एफसीएम इंजेक्शन एक सुरक्षित एवं प्रभावी विकल्प है। इस विषय पर किए गए शोधों में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जिसके आधार पर सरकार ने इसे लागू करने का निर्णय लिया है और पायलट के तौर पर सात जिलों में शुरू हो रहा है।

यूपीटीएसयू की उपनिदेशक डॉ सीमा टंडन ने बताया एनिमिया ग्रसित महिलाओं को पांच बार अस्पताल बुलाना सुनिश्चित करना सबसे बड़ी चुनौती है। ज्यादातर महिलाएं पांच बार अस्पताल नहीं आती हैं। इससे उनके हीमोग्लोबिन स्तर को बढ़ाना मुश्किल होता था। अब एक बार ही इंजेक्शन लगने से निश्चित तौर पर बेहतर परिणाम दिखेंगे। फेरिक कार्बोक्सी माल्टोस के साइड इफेक्ट भी कम हैं।  महानिदेशक प्रशिक्षण डॉ रंजना खरे ने बताया इस पहल का उद्देश्य है कि गर्भवती सबसे पहले एफआरयू पर पहुंचती है। अगर वहीं पर उसे प्रशिक्षित डाक्टर व स्टाफ से परामर्श व इलाज मिलेगा तो निश्चित तौर पर मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य परिणामों में अपेक्षित सुधार देखने को मिलेगा। यह पहल मातृ स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के साथ मातृ मृत्यु दर में कमी लाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। प्रशिक्षण में एफसीएम की पहचान वर्गीकरण उपचार प्रोटोकॉल सुरक्षित उपयोग दुष्प्रभाव प्रबंधन तथा केस आधारित चर्चाओं पर जानकारी दी गई।

  • मातृ एनीमिया प्रबंधन के लिए प्रदेश सरकार की अनूठी पहल।
  • दुष्प्रभाव भी कम व बार-बार अस्पताल आने के झंझट से भी निजात।
  • सात चिन्हित जिलों के एफआरयू चिकित्सक व नर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण।
  • केजीएमयू व जीएसवीएम कालेज के विशेषज्ञ देंगे तकनीकि पहलुओं पर प्रशिक्षण।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना में मरी इंसानियत, लाशों पर भी हुआ व्यापार। 

कोरोना में मरी इंसानियत, लाशों पर भी हुआ व्यापार। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2021 27371

एक दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान दादा परदारा के समय की है। इस कोरोनाकाल ने मौत का जो दौर दिखाया, व

बिजली और छात्रावास की समस्या से जूझ रहा है रुरल हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर बंथरा

रंजीव ठाकुर May 21 2022 33904

डॉ लक्ष्मीकांत शुक्ला, सीनियर रेजीडेण्ट ने कहा कि एमबीबीएस पास करने के बाद यहां तीन महीने की इंटर्नश

आशियाना के तुलसी पार्क में बच्‍चों को द‍िया जाता है प्रकृत‍ि का ज्ञान।

आशियाना के तुलसी पार्क में बच्‍चों को द‍िया जाता है प्रकृत‍ि का ज्ञान।

हे.जा.स. January 01 2021 25733

घर-घर तुलसी का अभियान भी चलाया जा रहा है। पार्क को तुलसी और औषधीय पार्क का स्वरूप दिया जा रहा है। 

सैफई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की मौत, माँ ने लगाए आरोप

सैफई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की मौत, माँ ने लगाए आरोप

रंजीव ठाकुर August 22 2022 29249

सैफई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध मौत के बाद बहुत सवाल खड़े हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योग

अपने दैनिक जीवन में साइकिल चलाने की आदत को शामिल करें: अनुराग ठाकुर

अपने दैनिक जीवन में साइकिल चलाने की आदत को शामिल करें: अनुराग ठाकुर

विशेष संवाददाता June 03 2022 34726

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर हम यह स्पष्ट संदेश दे रहे हैं प्रत्येक व्यक्ति साइकिल चालन को अपने दैनि

आईवीएफ तकनीक से जन्में बच्चे सामान्य बच्चे से अधिक बुद्धिमान होते हैं: डॉ पवन यादव 

रंजीव ठाकुर May 19 2022 48411

स्पर्म या एग बैंकिंग के सवाल का जवाब देते हुए डॉ पवन यादव ने कहा कि हमारे यहां मिक्सिंग या बदल जाने

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने मोटर चालित व्हीलचेयर सेवा शुरू

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने मोटर चालित व्हीलचेयर सेवा शुरू

आरती तिवारी August 27 2022 29733

यात्री बैटरी-पावर व्हीलचेयर का उपयोग कर सकते हैं। विकल्प के रूप में एयरलाइन से व्हीलचेयर का उपयोग कर

घटिया दवाओं के पकडे जाने पर दवा निर्माण कंपनी के निदेशकों पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता: उच्च न्यायालय

घटिया दवाओं के पकडे जाने पर दवा निर्माण कंपनी के निदेशकों पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता: उच्च न्यायालय

हे.जा.स. May 23 2022 43190

न्यायमूर्ति नागप्रसन्ना ने कहा कि याचिकाकर्ता, जब तक दवाओं की तैयारी और निर्माण में सक्रिय भूमिका नह

3 दिवसीय आयुर्वेद पर्व ODOP प्रदर्शनी का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

एस. के. राणा March 12 2023 30767

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन एवं प्रादेशिक आयुर्वेद सम

कानपुर में डेंगू ने मचाया हाहाकार, 500 के पार हुए मरीज

कानपुर में डेंगू ने मचाया हाहाकार, 500 के पार हुए मरीज

श्वेता सिंह November 08 2022 31500

मरीजों की भीड़ के चलते वार्ड फुल होते जा रहे हैं। रेफरल केस अभी भी आ रहे हैं। उर्सला अस्पताल की ओर

Login Panel