देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू के डॉक्टरों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा, वेतन में हुई बढ़ोतरी

संभावना है कि डॉक्टरों को 4 किश्तों में एरियर का भुगतान किया जाएगा। दो किश्तें इसी साल मिल सकती हैं। जबकि अगली दो किश्तों का भुगतान नए वित्तीय वर्ष में होगा। केजीएमयू में करीब 4500 बेड हैं और ओपीडी में रोजाना 5000 से अधिक मरीज आते है।

श्वेता सिंह
October 12 2022 Updated: October 13 2022 13:30
0 31600
केजीएमयू के डॉक्टरों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा, वेतन में हुई बढ़ोतरी केजीएमयू, लखनऊ

लखनऊ। दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने केजीएमयू के डॉक्टरों को बढ़े वेतनमान का तोहफा दिया है। दिवाली से पहले राज्य शासन ने केजीएमयू के डॉक्टरों को पीजीआई के समान वेतनदान देने का फैसला किया है।इसका आदेश शासन ने जारी कर दिया है।

 

केजीएमयू (KGMU) के डॉक्टर लंबे से समय से पीजीआई के समान पुनरीक्षित वेतनमान की मांग कर रहे थे। शासन के अनुसचिव मुमताज अहमद सिद्दीकी ने आदेश (order) जारी कर दिया। यह भुगतान पहली जनवरी 2016 से दिया जाना है। संभावना है कि डॉक्टरों को 4 किश्तों में एरियर का भुगतान किया जाएगा। दो किश्तें इसी साल मिल सकती हैं। जबकि अगली दो किश्तों का भुगतान नए वित्तीय वर्ष में होगा।केजीएमयू में करीब 4500 बेड हैं और ओपीडी (OPD) में रोजाना 5000 से अधिक मरीज (patients) आते है, ऐसे में मरीजों को इलाज (treatment) मुहैया कराने व छात्रों को पढ़ाने के लिए लगभग 500 डॉक्टर हैं।

 

केजीएमयू शिक्षक संघ ने शासनादेश जारी होने पर योगी सरकार को धन्यवाद दिया है। केजीएमयू के शिक्षकों को PGI के समान वेतन(salary), भत्ते व अर्जित अवकाश अनुमन्य हैं। 7th Pay Commission का संशोधित पे-मेट्रिक्स पीजीआई (PGI) को छह फरवरी 2020 को तथा लोहिया संस्थान को पहली फरवरी 2022 को दिया जा चुका है, परंतु KGMU के डॉक्टर वंचित थे, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ व उप सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh pathak) संग शासन के अफसरों ने भुगतान का आदेश जारी किया है।


WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अलवर के इस अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में कैंसर केयर क्लीनिक ओपीडी शुरू

अलवर के इस अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में कैंसर केयर क्लीनिक ओपीडी शुरू

जीतेंद्र कुमार November 28 2022 38463

इस कैंसर केयर ओपीडी का नोडल प्रभारी डॉ बीएस खत्री को नियुक्त किया है। वहीं, यहां पर कैंसर रोग विशेषज

नारियल पानी और संतरे से ऐसे निखारें खूबसूरती

नारियल पानी और संतरे से ऐसे निखारें खूबसूरती

श्वेता सिंह October 13 2022 40555

संतरा जितना स्वाद में रसीला होता है इसका रस सुंदरता निखारने के लिए उतना ही अच्छा। कई बार (टैनिंग) ते

योग आधारित वेलनेस टूरिज्म उभर रहा सामाजिक घटना के रूप में: पीएचडी शोध

योग आधारित वेलनेस टूरिज्म उभर रहा सामाजिक घटना के रूप में: पीएचडी शोध

हुज़ैफ़ा अबरार August 29 2026 1806

वेलनेस (Wellness) का अर्थ केवल बीमारी से मुक्त होना नहीं बल्कि शारीरिक मानसिक और भावनात्मक रूप से स्

सर्दियों में अर्थराइटिस के मरीजों की संख्या में ज्यादा वृद्धि होती है: डॉ सौम्य

एस. के. राणा February 04 2026 4648

आजकल के मौसम में हीटर की मदद से थोड़ा गर्म तापमान में रहना चाहिए। जो घुटनों के मरीज हैं, वे नीकैप अव

कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज़ लगाने पर हो रही सुस्ती के कारण केंद्र सरकार चिंतित।

कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज़ लगाने पर हो रही सुस्ती के कारण केंद्र सरकार चिंतित।

एस. के. राणा October 23 2021 33938

देश में अब तक जितने कोरोना टीके लगे हैं, उनमें 90 फीसदी संख्या पहली डोज की ही है। कोरोना से बचाव के

लोहिया संस्थान के स्थापना दिवस का उद्घाटन करेंगी राज्यपाल।

लोहिया संस्थान के स्थापना दिवस का उद्घाटन करेंगी राज्यपाल।

हुज़ैफ़ा अबरार March 19 2021 29196

एक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन संस्थान के संकाय सदस्यों एवं एमबीबीएस छात्रों द्वारा किया जाएगा। प्रदर्

शीला कृष्णस्वामी ने सुझाये तनाव से दूर के आसान तरीके।

शीला कृष्णस्वामी ने सुझाये तनाव से दूर के आसान तरीके।

हे.जा.स. January 31 2021 23614

हमेशा हेल्दीं और पौष्टिक डाइट लेने पर, नियमित रूप से एक्सारसाइज करने पर और स्क्रीन टाइम से ब्रेक लें

धरती पर सबसे ज्यादा गर्म महाद्वीप यूरोप है

धरती पर सबसे ज्यादा गर्म महाद्वीप यूरोप है

हे.जा.स. November 04 2022 31621

रिपोर्ट के मुताबिक इस गर्मी की वजह से यूरोप भीषण सूख भी झेल रहा है और तेजी से आल्प्स के ग्लेशियर भी

सर्दियों में बच्चों को खिलाएं ये चीजें, पूरे सीजन रहेंगे सेहतमंद

सर्दियों में बच्चों को खिलाएं ये चीजें, पूरे सीजन रहेंगे सेहतमंद

लेख विभाग October 24 2022 33554

सर्दियों के मौसम में बच्चों की बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। साथ ही खानपान पर भी उतना ही ध्य

टीके की कहानी: कोविड की तरह चेचक और पोलियो का भी हुआ था विरोध 

टीके की कहानी: कोविड की तरह चेचक और पोलियो का भी हुआ था विरोध 

रंजीव ठाकुर July 10 2022 40415

इतिहास देखें तो इससे ज्यादा विरोध विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान चेचक को लेकर हुआ था। हालांकि पोल

Login Panel