देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहारा हॉस्पिटल में की गयी बढ़ी हुई पैरा थायराइड ग्रंथि की चुनौतीपूर्ण सर्जरी

डॉ प्रतीक ने देखने के बाद उनकी जांचें करवाई गई जिसमें पाया कि मरीज के खून में कैल्शियम की मात्रा बढ़ी हुई है जिसका कारण गले में पैराथायराइड ट्यूमर था और तब मरीज की डायग्नोसिस प्राइमरी हाइपर पैराथायरायडिस्म बनी।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 14 2022 Updated: October 14 2022 12:54
0 32294
सहारा हॉस्पिटल में की गयी बढ़ी हुई पैरा थायराइड ग्रंथि की चुनौतीपूर्ण सर्जरी सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रतीक और मरीज़

लखनऊ। 35 वर्षीय कानपुर (Kanpur) की रहने वाली महिला प्रियंवदा का वजन लगातार बढ़ रहा था उनको सीढ़ी चलने में सांस फूलती थी और घुटन सी महसूस होती थी। उन्होने स्थानीय डॉक्टर को दिखाया तो पता चला की उनका थायराइड बढ़ा हुआ है और डॉक्टर ने थायराइड की दवा लिखी जिसे वह काफी समय तक खाती रहीं परंतु समस्या में आराम नहीं मिला।

 

दूसरे डॉक्टर ने बताया कि मरीज में कैल्शियम की मात्रा बहुत बढ़ी हुई है और इसी के चलते डॉक्टर ने महिला मरीज को सहारा हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। उन्होंने सहारा हॉस्पिटल (Sahara Hospital) के एंडोक्राइन (Endocrine) एंड ब्रेस्ट सर्जन (Breast Surgeon) डॉक्टर प्रतीक मेहरोत्रा को दिखाया।

 

डॉ प्रतीक ने देखने के बाद उनकी जांचें करवाई गई जिसमें पाया कि मरीज के खून में कैल्शियम की मात्रा बढ़ी हुई है जिसका कारण गले में पैराथायराइड ट्यूमर था और तब मरीज की डायग्नोसिस प्राइमरी हाइपर पैराथायरायडिस्म (hyperparathyroidism) बनी। मरीज का डॉ प्रतीक से परामर्श के पहले  गुर्दे का, हडिडयों का व हार्ट का इलाज भी चल रहा था व बहुत सारी जटिलताएं पहले से थी।

 

इतनी जटिलताओं के बाद भी डॉक्टर प्रतीक ने इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी को करने का निश्चय किया। अगर वह सही समय पर सर्जरी नहीं करवाती है तो उसके कई अंगप्रत्यंगों पर दुष्प्रभाव आएगा और धीरे-धीरे अब महिला के हार्ट पर भी असर होना शुरू  हो गया था, साथ ही कैल्शियम की क्षति भी शुरू हो गई थी। डॉ प्रतीक (Dr. Prateek) ने मरीज को बताया कि सर्जरी के दौरान वॉयस नर्व पर भी प्रभाव आ सकता है और थायराइड ग्लैंड हटाने की यानि थायराइडक्टमी की नौबत भी आ सकती है। उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि इस सर्जरी के दौरान वह  वॉयस नर्व बचाने की पूरी कोशिश करेंगे।मरीज की सहमति के बाद डॉक्टर ने इस चुनौतीपूर्ण पैरा थायराइड (thyroid) सर्जरी को सफलतापूर्वक करके महिला मरीज का वॉयस नर्व को भी बचा लिया।

 

ऑपरेशन के दौरान मरीज के विशाल पैरा थायराइड ट्यूमर (thyroid tumor) पाया गया जो 5,2 सेंटीमीटर का था और उसका वजन लगभग 17,2 ग्राम था। यह ट्यूमर थायराइड ग्रंथि और आवाज की नस से चिपका हुआ था। सर्जरी में इसका विशेष ध्यान रखते हुए इसे बचाया जा सका। सामान्यत: पैरा थायराइड ग्रंथि 5 सेंटीमीटर की होती है लेकिन इस महिला मरीज में सामान्य आकार से दस गुना बढ़कर हो गई थी जो अपने आप में एक दुर्लभ ट्यूमर है। ऑपरेशन के बाद मरीज की आवाज भी सामान्य रही और कैल्शियम व पैरा थायराइड हार्मोन (hormone) का लेवल भी सामान्य होने लगा। डॉ प्रतीक से इलाज पाकर महिला मरीज ने डॉक्टर का धन्यवाद किया और यहां की सुविधाओं के लिए मैनेजमेंट की प्रशंसा भी की।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

वर्ल्ड लंग कैंसर दिवस: एक्स-रे का हर धब्बा टीबी नहीं होता है- डा0 सूर्यकान्त।

वर्ल्ड लंग कैंसर दिवस: एक्स-रे का हर धब्बा टीबी नहीं होता है- डा0 सूर्यकान्त।

हुज़ैफ़ा अबरार August 03 2021 31730

वर्ल्ड लंग कैंसर दिवस के अवसर पर केजीएमयू रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा संगोष्ठी का अयोजन किया गया

टाटा मोटर्स ने रेफ्रिजरेटड ट्रकों के द्वारा कोविड-19 वैक्‍सीन के ढुलाई की पेशकश की। 

टाटा मोटर्स ने रेफ्रिजरेटड ट्रकों के द्वारा कोविड-19 वैक्‍सीन के ढुलाई की पेशकश की। 

हे.जा.स. January 23 2021 33516

आज जब पूरा देश पहले फेज के वैक्‍सीनेशन के लिए तैयार है। हमें सहयोग की पेशकश करते हुए काफी खुशी हो रह

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

आरती तिवारी November 14 2022 31794

मेले में बाल विकास पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) ने भी अपना स्टाल लगाया। जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर

स्टेट रिव्यू मिशन से स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा सुधार बढ़ा जनता का भरोसा:अमित घोष

स्टेट रिव्यू मिशन से स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा सुधार बढ़ा जनता का भरोसा:अमित घोष

हुज़ैफ़ा अबरार June 02 2026 1596

योगी सरकार द्वारा संचालित स्टेट रिव्यू मिशन के तहत प्रदेश भर में स्वास्थ्य संस्थानों का बड़े पैमाने

हेडफोन और इयरफोन के अधिक इस्तेमाल से बढ़ रही है हियरिंग लॉस की बीमारी: डॉ सुनील कुमार

हेडफोन और इयरफोन के अधिक इस्तेमाल से बढ़ रही है हियरिंग लॉस की बीमारी: डॉ सुनील कुमार

हुज़ैफ़ा अबरार June 24 2022 35793

मनोरंजन के लिए लिया गया हेडफोन और इयरफोन आज भी युवाओं की पसंद हैं। खाली वक्त में युवा कान पर ईयरफोन

मारबर्ग वायरस से 9 लोगों की मौत

मारबर्ग वायरस से 9 लोगों की मौत

हे.जा.स. February 15 2023 30693

दुनिया में एक नये खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी है। जिसके कारण इक्वेटोरियल गिनी में कम से कम 9 लोगों

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल बनेगा प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल बनेगा प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल

हे.जा.स. November 01 2020 44682

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस.के. नंदा ने बताया कि अभी अस्पताल की क्षमता 400 बेड की

देहरादून में लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, 48 घंटों में 80 पशुओं की मौत

देहरादून में लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, 48 घंटों में 80 पशुओं की मौत

विशेष संवाददाता October 10 2022 33912

उत्तराखंड में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक  लंपी से 2 दिन में

किडनी की सेहत बनाए रखने के घरेलू उपाय

किडनी की सेहत बनाए रखने के घरेलू उपाय

एस. के. राणा March 10 2022 32748

किडनी का ख़्याल रखना और उसके काम में सुधार करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। शरीर को हाइड्रेट रख

रोजाना करें ये योगासन तो बवासीर की समस्या से मिलेगा आराम

रोजाना करें ये योगासन तो बवासीर की समस्या से मिलेगा आराम

लेख विभाग January 15 2023 44355

पाइल्स या बवासीर में खानपान के अलावा योग भी काफी असरदार होता है। अगर आप रोजाना यहां बताए जा रहे इन ख

Login Panel