देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की मनमानी की शिकायत लेकर उपमुख्यमंत्री से मिला बेसिक हेल्थ वर्कर संघ

सीएमओ द्वारा इस संवर्ग को क्षेत्र परिवर्तन के नाम पर स्थानांतरित किए जाने की व्यवस्था अपनाई जा रही है। जिसके आधार पर इस संवर्ग का भयंकर शोषण अधिष्ठान देख रहे कर्मचारी के साथ-साथ सीएमओ द्वारा किए जाने की आशंकाएं हैं।

रंजीव ठाकुर
May 26 2022 Updated: May 27 2022 13:49
0 43050
मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की मनमानी की शिकायत लेकर उपमुख्यमंत्री से मिला बेसिक हेल्थ वर्कर संघ स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मिलते बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के लोग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष धनंजय तिवारी के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) से उनके आवास पर मिला।

धनंजय तिवारी ने बताया कि उनसे मिलकर मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश दिनांक 13 मई 2022 के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (Chief Medical Officers) द्वारा की जा रही मनमानी व्याख्या के कारण उत्पन्न हो रही विसंगति के निराकरण हेतु एक ज्ञापन सौंपा गया और विरोध जताया गया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक महिला पुरुष का क्षेत्र परिवर्तन उपकेंद्र बदलकर उनके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (community health centre) के अंतर्गत ही किया जाए। 

उन्होंने कहा कि जैसा कि शासनादेश की मंशा है उसके अनुरूप नहीं हो रहा है जबकि प्रदेश के सीएमओ द्वारा इस संवर्ग को क्षेत्र परिवर्तन के नाम पर स्थानांतरित किए जाने की व्यवस्था अपनाई जा रही है। जिसके आधार पर इस संवर्ग का भयंकर शोषण अधिष्ठान देख रहे कर्मचारी के साथ-साथ सीएमओ द्वारा किए जाने की आशंकाएं हैं।

धनंजय तिवारी ने बताया कि मंत्री द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि उनके प्रार्थना पत्र का संज्ञान मुख्यमंत्री को करवा कर समस्या का निराकरण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोग निश्चिंत रहिए हमारी सरकार पूरी तरह से अपने छोटे कर्मचारियों का ध्यान रख रही है, उन्हें किसी भी प्रकार के शोषण का शिकार नहीं होने दिया जाएगा।

इसके साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन की एक प्रति राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के महामंत्री अतुल मिश्र को भी सौंप कर समस्या का निराकरण कराने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही अपर मुख्य सचिव से मिलकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष महिला की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। 

इसी के साथ प्रतिनिधिमंडल ने संवर्ग की लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु एक ज्ञापन उपमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी नम्रता पाठक को भी सौंपा। उन्होंने कर्मचारियों की समस्या का न्यायोचित समाधान कराने में सहयोग देने का आश्वासन दिया। 

महामंत्री शिव सागर शुक्ला ने बताया कि संगठन की समस्त जनपद शाखाओं की एक आवश्यक बैठक 29 मई 2022 को दारुल सफा कामन हाल ए ब्लॉक में रखी गई है। फील्ड के कर्मचारियों का बिना कार्यालय बदले स्थानांतरण पर प्रशासन द्वारा रोक नहीं लगाई गई तो इस बैठक में सभी की सहमति से आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर प्रदेश सरकार सख्त। 

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर प्रदेश सरकार सख्त। 

हुज़ैफ़ा अबरार April 01 2021 30767

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी कोविड चिकित्सालयों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मास्क न पह

महिला ने डॉक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, दवा लेने गई थी मेडिकल कॉलेज

महिला ने डॉक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, दवा लेने गई थी मेडिकल कॉलेज

विशेष संवाददाता June 02 2023 51810

हरदोई में मेडिकल कालेज के जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर पर संगीन आरोप लगे हैं। आरोप है कि दवा लेने पहुंची म

गोरखपुर के अस्पतालों में होगा कोरोना मॉकड्रिल का फुल रिहर्सल

गोरखपुर के अस्पतालों में होगा कोरोना मॉकड्रिल का फुल रिहर्सल

रंजीव ठाकुर August 20 2022 31729

जिले में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर प्रशासन की नाक में दम कर दिया है। सीएमओ से लेकर

मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर प्रदेशवासियों से स्वच्छता के मूल सिद्धान्तों का पालन करने की अपील किया

मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर प्रदेशवासियों से स्वच्छता के मूल सिद्धान्तों का पालन करने की अपील किया

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2022 26019

डेंगू मादा प्रजाति एडिज एजिप्टाई नामक मच्छर से फैलता है। इसके अंडे एक वर्ष तक जीवत रह सकते हैं। सूखा

त्योहारों के चलते सरकारी अस्पतालों में पसरा रहा सन्नाटा

त्योहारों के चलते सरकारी अस्पतालों में पसरा रहा सन्नाटा

रंजीव ठाकुर May 03 2022 28249

ईद उल फितर, परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया त्योहारों के चलते राजधानी के सरकारी अस्पतालों में सन्नाटा पस

सास ने दामाद को किडनी दान किया, मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ ने बचाई जान

सास ने दामाद को किडनी दान किया, मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ ने बचाई जान

हुज़ैफ़ा अबरार December 13 2025 5299

हॉस्पिटल की ट्रांसप्लांट टीम ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दा विंची एक्सआई रोबोट की मदद से रोबोटि

लोहिया संस्थान ने  अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस वीक सेलिब्रेशन मनाया  

लोहिया संस्थान ने  अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस वीक सेलिब्रेशन मनाया  

हुज़ैफ़ा अबरार May 12 2026 1190

कॉलेज ऑफ नर्सिंग डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस वीक सेल

ब्रिटेन की रॉयल नेवी के नाविक जहाज पर पीने के पानी में गलत रसायन डालने से कई बीमार 

ब्रिटेन की रॉयल नेवी के नाविक जहाज पर पीने के पानी में गलत रसायन डालने से कई बीमार 

हे.जा.स. February 05 2023 33138

रॉयल नेवी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा,  जहाज में ताजे पानी की प्रणालियों में से एक के साथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ कि  बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ कि बैठक

अबुज़र शेख़ October 27 2022 19815

मुख्यमंत्री ने आला अधिकारियों को डेंगू समेत अन्य संचारी रोगों के प्रति सावधानी बरतने के निर्देश दिए

मेदांता ने मरीज़ के तीसरे किडनी ट्रांसप्लांट को बनाया सफल

मेदांता ने मरीज़ के तीसरे किडनी ट्रांसप्लांट को बनाया सफल

हुज़ैफ़ा अबरार July 12 2025 21450

मेदांता अस्पताल में हाल ही में हुई यह अत्यंत दुर्लभ और जटिल किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक की

Login Panel