देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वालों को देना होगा नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का काम सुचारु रूप से चल रहा है। यूपी चार करोड़ कोविड वैक्सीन लगाने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 18 2021 Updated: July 19 2021 01:48
0 30798
कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वालों को देना होगा नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट। प्रतीकात्मक

लखनऊ। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश सरकार अभी से सतर्कता बरत रही है। इसी के तहत राज्य सरकार कोरोना प्रभावित राज्यों से यूपी आने वालों के लिए नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट या फिर दोनों डोज वैक्सीन लगवाए जाने का प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य करने जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टीम-9 की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसके लिए जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया जाए। यह भी कहा कि ट्रेन, हवाई जहाज व बस आदि से यूपी आने वाले कोविड पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इसलिए ऐसे लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और जांच जरूर की जाए। विशेषज्ञों के भविष्य के आकलन पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का काम सुचारु रूप से चल रहा है। यूपी चार करोड़ कोविड वैक्सीन लगाने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जाए। कोरोना महामारी के बीच प्रदेश सरकार ने लोगों के जीवन और जीविका को सुरक्षित रखने के साथ विकास परियोजनाओं को भी जारी रखा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कार्य पूर्णता की ओर है, तो गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए 89 फीसदी से अधिक भूमि क्रय कर ली गई है।

छह जिले और हुए कोरोना मुक्त
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन के साथ कोविड महामारी पर नियंत्रण की स्थिति और बेहतर होती जा रही है। अलीगढ़, चित्रकूट, हाथरस, कासगंज, महोबा, श्रावस्ती जिले और कोरोना मुक्त हो चुके हैं। यहां अब कोविड का एक भी मरीज नहीं है। प्रदेश के 34 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या इकाई अंक और 33 जिलों में दहाई अंक में एक्टिव केस हैं। प्रदेश के 40 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। लखनऊ में ही दहाई अंक में कोविड संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। इस स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट के मंत्र के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं।

यूपी में 166 ऑक्सीजन प्लांट चालू
मुख्यमंत्री को बताया गया कि मेडिकल कॉलेजों में पीडियाट्रिक आईसीयू निर्माण का काम चल रहा है। केंद्र सरकार ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए दवा उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में 541 स्वीकृत ऑक्सीजन प्लांटों में 166 स्थापना के बाद चालू हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्थ एटीएम की व्यवस्था को प्रोत्साहित किया जाए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रति आगाह किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रति आगाह किया।

हे.जा.स. June 11 2021 32588

बाइडन ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘मित्रों, कोविड-19 का अत्यधिक संक्रामक स्वरूप ‘डेल्टा’ ब्रिटेन में

ग्वालियर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिला तो बहू ने ससुर को चादर पर घसीटा, वीडियो वायरल

जीतेंद्र कुमार March 25 2023 29703

ग्वालियर के नवनिर्मित 1000 बिस्तर वाले अस्पताल में एक बुजुर्ग पेशेंट को चादर पर बैठाकर खींचने का वीड

राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लागू प्रतिबंधों में दिया ढील, कड़ाई जारी रहेगी। 

राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लागू प्रतिबंधों में दिया ढील, कड़ाई जारी रहेगी। 

हे.जा.स. January 29 2021 24581

किसी बंद स्थान पर अधिकतम 200 व्यक्तियों या उस स्थान की क्षमता के पचास फीसदी लोग को ही एक साथ उपस्थित

चेहरे पर आती है सूजन तो करें ये उपाय

चेहरे पर आती है सूजन तो करें ये उपाय

आरती तिवारी September 22 2022 69604

चेहरे पर सूजन आना आम समस्या है। सूजन की ये समस्या समय के साथ खुद ही ठीक हो जाती है और अगर ये समस्या

लोहिया संस्थान में 4 साल की बच्ची की काक्लियर इंम्प्लांट सर्जरी 

लोहिया संस्थान में 4 साल की बच्ची की काक्लियर इंम्प्लांट सर्जरी 

हुज़ैफ़ा अबरार November 29 2022 27431

रोगी बच्ची जिसके दोनों कानों से सुनने की क्षमता काफी कम हो गई थी और परिणामस्वरूप बोलने में असमर्थता

एम्स दिल्ली में अत्याधुनिक बर्न इकाई का लोकार्पण।

एम्स दिल्ली में अत्याधुनिक बर्न इकाई का लोकार्पण।

हे.जा.स. January 19 2021 23548

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस ब्लॉक में 30 गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) और 10 बेड  प्राइवेट आइसोलेशन

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

श्वेता सिंह October 04 2022 31780

इस शिविर में राजधानी के चार बड़े डॉक्टरों ने लोगों का हेल्थ चेकअप किया। मेडिकल कैम्प में आए लखनऊ के

लखनऊ में डेंगू का कहर, 12 नए मामले सामने आए

लखनऊ में डेंगू का कहर, 12 नए मामले सामने आए

आरती तिवारी September 27 2022 26976

यूपी की राजधानी लखनऊ में पिछले 48 घंटों में डेंगू के कम से कम 12 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 70 अन्य

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में विश्व की पहली हार्ट टनल का उद्घाटन

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में विश्व की पहली हार्ट टनल का उद्घाटन

हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2023 143261

मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने विश्व हृदय दिवस पर डॉक्टर्स के समर्पण और लोगों

मां बनने के बाद शारीरिक आकृति को वापस पाया जा सकता है: डॉ रंजना खरे

रंजीव ठाकुर June 02 2022 27122

आज कल फैशन की बात कहें या फीगर कांशसनेस या लाइफस्टाइल की बात हो अक्सर सुनने में आता है कि माताएं अपन

Login Panel