देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपिकॉन-2022, 9 सितम्बर से लखनऊ में

9 से 11 सितम्बर के मध्य इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन के तत्वाधान में एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपिकॉन 2022 का आयोजन अटल बिहारी वाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर, केजीएमयू में किया जा रहा है

रंजीव ठाकुर
September 09 2022 Updated: September 09 2022 14:07
0 20746

लखनऊ। 9 से 11 सितम्बर के मध्य इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन के तत्वाधान में एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपिकॉन 2022 का आयोजन अटल बिहारी वाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर, केजीएमयू में किया जा रहा है।

 

सम्मेलन के अध्यक्ष आयोजन समिति प्रो अनुज माहेश्वरी ने हेल्थ जागरण को जानकारी देते हुए बताया कि हाइपरटेंशन पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपिकॉन 2022 (BPCON 2022) का आयोजन 9 से 11 सितम्बर तक अटल बिहारी वाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर, केजीएमयू (KGMU) में किया जा रहा है।

इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन (Indian Society of Hypertension) के महासचिव डॉ अनुज माहेश्वरी (Dr Anuj Maheshwari) ने बताया कि यह संस्था भारत में हाइपरटेंशन (Hypertension) पर काम करने वाली सबसे बड़ी संस्था है और इसी संस्था के वार्षिक सम्मलेन को बीपिकॉन कहते है। हर साल यह आयोजन अलग-अलग स्थानों पर होता है। पिछली बार 2013 में बीपिकॉन लखनऊ में हुआ था और अब बीपिकॉन-2022 का आयोजन यहाँ किया जा रहा है।

डॉ अनुज माहेश्वरी ने बताया कि इस कांफ्रेंस के लिए अब तक 944 लोग रजिस्टर्ड हो चुके हैं और 200 से अधिक विद्वान इसमें अपना व्याख्यान देंगे। कांफ्रेंस में 75 से अधिक रिसर्च पेपर्स (research papers) पढ़े जाएंगे। इसमें कई रिसर्च पेपर्स ऐसे हैं जो मेडिकल छात्रों और पोस्ट ग्रेजुएट्स द्वारा तैयार किए गए हैं। कई रिसर्च पेपर्स देश के विभिन्न डॉक्टर्स और साइंटिस्ट्स द्वारा तैयार किए गए हैं। शोध पत्रों के आलावा हाई ब्लड प्रेशर को लेकर काफी कुछ जानने-समझने का मौका मिलेगा।

व्याख्यान देने वालों में पद्मश्री (Padmashree) डॉ कमलाकर त्रिपाठी (Dr. Kamalakar Tripathi), डॉ राजीव गुप्ता, डॉ शशांक जोशी तथा डॉ वसंत कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो पीके जैन (Prof. PK Jain) सेवानिवृत्त प्रोफेसर, महारानी लक्ष्मीर्बाइ मेडिकल कालेज, झांसी होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रो आरके गोखरू (Prof. RK Gokhru), प्रोफेसर व हेड, जेएलएन मेडिकल कालेज अजमेर होंगे।

 

कार्यक्रम में देश के 41 विशिष्ट चिकित्सकों को फेलोशिप (fellowships) प्रदान की जाएगी। युवा वैज्ञानिकों तथा चिकित्सकों को भी सम्मानित किया जाएगा। किंग जार्ज चिकित्सा महाविद्यालय तथा अन्य महाविद्यालयों के पूर्व आचार्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

 

डॉ अनुज माहेश्वरी ने कहा, उच्च रक्तचाप एक ऐसी बीमारी है, जिसे रोका जा सकता है। यह विदेशों की तुलना में भारतवर्ष में कम उम्र पर हो जाती है। लगभग 35 प्रतिशत भारतीय उच्च रक्तचाप (High BP) से पीड़ित हैं, इनमें से केवल 10 प्रतिशत का रक्तचाप ही नियंत्रण में है। उच्च रक्तचाप से 70 प्रतिशत लकवा (paralysis), 50 प्रतिशत हार्ट फेलियर (heart failure) एवं 30 प्रतिशत हृदयाघात (heart attack) की संभावना बढ़ जाती है।

 

कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए डॉ अनुज माहेश्वरी के साथ डॉ साजिद अंसारी तथा प्रो नरसिंह वर्मा मौजूद रहें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण , लोगों ने गले में खुजली और आंखों में पानी आने शिकायत की।

दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण , लोगों ने गले में खुजली और आंखों में पानी आने शिकायत की।

एस. के. राणा November 06 2021 26628

आज सुबह मथुरा रोड पर पीएम 10 का स्तर 430 पर रहा। दिल्ली में धुंध की मोटी चादर के कारण यहां कई लोगों

आखिर क्यों सिकुड़ जाती हैं पानी में रहने से उंगलियां?

आखिर क्यों सिकुड़ जाती हैं पानी में रहने से उंगलियां?

लेख विभाग June 09 2023 74902

हम सभी जानते हैं कि देर तक पानी में रहने या नहाने के बाद हाथ और पैर की त्वचा सिकुड़ जाती है लेकिन शा

केंद्र सरकार ने दो फार्मा कंपनियों को बंद करने, तीन अन्य का विनिवेश करने का फैसला लिया।

केंद्र सरकार ने दो फार्मा कंपनियों को बंद करने, तीन अन्य का विनिवेश करने का फैसला लिया।

हे.जा.स. February 11 2021 27282

सरकार ने IDPL और RDPL के सभी कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लाभ देने की पेशकश की है।

एनीमिया से जंग में जून तक 8वें स्थान पर हिमाचल प्रदेश

एनीमिया से जंग में जून तक 8वें स्थान पर हिमाचल प्रदेश

विशेष संवाददाता November 23 2022 27834

अभियान के तहत आईएफए कवरेज (आयरन की गोलियां वितरण) के आधार पर जारी हुए आंकड़ों में चालू वित्त वर्ष 20

केंद्र सरकार ने राज्यों से कोविड से जुड़े प्रतिबंधों में ढील देने के लिए कहा

केंद्र सरकार ने राज्यों से कोविड से जुड़े प्रतिबंधों में ढील देने के लिए कहा

एस. के. राणा February 26 2022 33034

कोरोना की तीसरी लहर का असर कम होने के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों से कोविड से जुड़े प्रतिबंधों में ढ

इस वायरस का नया स्ट्रेन मचा सकता है तबाही

इस वायरस का नया स्ट्रेन मचा सकता है तबाही

हे.जा.स. December 21 2022 28181

महामारी वैज्ञानिकों ने वर्तमान वायरस के स्वरूप का स्मॉलपॉक्स के वायरस से तुलना की है। ऐतिहासिक रूप स

27 मई को मनाया जाता है इंटरनेशनल इमरजेंसी मेडिसिन डे

27 मई को मनाया जाता है इंटरनेशनल इमरजेंसी मेडिसिन डे

आरती तिवारी May 28 2023 30415

विश्व इमरजेंसी मेडिसिन दिवस के मौके पर SGPGI के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ने समाज के हाशिये पर जीवन याप

शंघाई के बाद चीन के छठें सबसे बड़े शहर में लगा लॉकडाउन

शंघाई के बाद चीन के छठें सबसे बड़े शहर में लगा लॉकडाउन

हे.जा.स. September 05 2022 32574

एक जून को ही शंघाई में लोगों की आवाजाही पर रोक को खत्म किया गया था, जिसका प्रभाव अभी भी वहां के व्या

डेंगू की न तो कोई दवा है और न ही कोई वैक्सीन, बचाव ही एकमात्र उपाय

रंजीव ठाकुर May 17 2022 38850

महानिदेशक ने बताया कि डेंगू से लड़ने की तैयारी के क्रम में अब ब्लाक स्तर पर रैपिड रेस्पोंस टीम बनाई ग

सुंदरता के लिए ज़रूरी है पतली कमर, इन एक्सरसाइज से आपका सपना होगा पूरा

सुंदरता के लिए ज़रूरी है पतली कमर, इन एक्सरसाइज से आपका सपना होगा पूरा

सौंदर्या राय February 25 2022 78413

लड़कियाँ अपने कमर को शेप में रखने के लिए अधिक जागरूक होतीं हैं। कमर को शेप में लाने के लिए हेल्दी डाइ

Login Panel