देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर नज़र, सीएचसी-पीएचसी और ब्लॉक स्वास्थ्य मेले में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को सीतापुर, महमूदाबाद और फिर बाराबंकी पहुँच गए और ना केवल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया बल्कि केंद्र पर उपस्थित ना मिले स्वास्थ्यकर्मी को ढूंढ़ते हुए ब्लॉक स्वास्थ्य मेले तक पहुँच गए।

रंजीव ठाकुर
April 23 2022 Updated: April 23 2022 13:42
0 25670
ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर नज़र, सीएचसी-पीएचसी और ब्लॉक स्वास्थ्य मेले में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) शुक्रवार को सीतापुर (sitapur), महमूदाबाद (mahmudabad) और फिर बाराबंकी (barabanki) पहुँच गए और ना केवल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का निरीक्षण किया बल्कि केंद्र पर उपस्थित ना मिले स्वास्थ्यकर्मी को ढूंढ़ते हुए ब्लॉक स्वास्थ्य मेले (Block Health Fair) तक पहुँच गए। 

उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री (UP Health Minister) बनने के बाद तीन हफ्तों में बृजेश पाठक का ये तीसरा औचक निरीक्षण है। उन्होंने जनपद सीतापुर, महमूदाबाद की सीएचसी पहुँचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण कर हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने व मरीजों को पूरी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुँघटेर, बाराबंकी में आजादी का अमृत महोत्सव आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat,) के अंतर्गत आयोजित "ब्लॉक स्वास्थ्य मेला" कार्यक्रम में सम्मिलित होकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

औचक निरीक्षण करते बृजेश पाठक

आज वह अचानक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सी पहुंचे। उनको सामने देख कर कर्मचारियों के हाथ-पाँव फूल गए। 

उपमुख्यमंत्री ने अपनी कार पीएचसी के बाहर खड़ी करवा दी और ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर कक्ष में पहुंचे। कुर्सी खाली देख मौजूद चिकित्सक से पूछा तो बताया गया कि ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर अनूप श्रीवास्तव की ड्यूटी स्वास्थ्य मेले में लगी है। उन्होंने कंप्यूटर पर जमी धूल देखकर नाराजगी जताते हुए पूछा क्या यह महीनों से नहीं चलाया गया है।

इसके बाद उन्होंने पंजीकरण, लेबर रूम, क्षय रोग कक्ष सहित पीएचसी के अन्य पटलों का निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री जब क्षय रोग (Tuberculosis) कक्ष में पहुंचे तो यहां पर फोन पर बात कर रहे क्षय रोग अधिकारी डा. अश्वनी त्रिवेदी पहले तो उन्हें पहचान ही नहीं पाए। डिप्टी सीएम ने पूछा कैसे हैं तो उन्होंने कुर्सी पर बैठे-बैठे बताया कि ठीक हैं। इसके बाद उन्होंने जब दूसरा प्रश्न किया कि आज कितने मरीज देखे तब वह उन्हें पहचान सके। उन्होंने बताया कि आज 30 मरीजों (patients) के सैंपल लिए गए हैं। 54 मरीज क्षय रोग के हैं सभी के खातों में पैसा भेजा जा रहा है। गंदगी देख डिप्टी सीएम ने कहा कि आज पहली बार आया हूं तो छोड़ रहा हूं। दोबारा गंदगी मिली तो कार्यवाही करूंगा।

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को देखते मंत्री बृजेश पाठक

लेबर रूम (labor room) में एक भी मरीज न देख महिला चिकित्सक डा. वंदना व डा. नीलम से वजह पूछी। चिकित्सक ने बताया एक प्रसूता भर्ती थी, जिसे आज ही डिस्चार्ज किया गया है। वैक्सीन कक्ष के निरीक्षण में बताया गया कि 40 लोगों को टीका (vaccinated) आज लगाया गया है। परिसर में जाला देखकर कहा कि जाला तो साफ करवाइएं। 

स्वास्थ्य मेला में ड्यूटी पर बताए गए स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति जांचने वह फार्मासिस्ट एसके भारती के साथ ब्लॉक मेले में ही पहुंच गए। वहां वे स्वास्थ्यकर्मी  सैंपल एकत्र करते मिले। 

उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक लगातार औचक निरीक्षण कर सूबे के स्वास्थ्यकर्मियों (health workers) को कड़ा संदेश दे रहे है और आज के निरीक्षण से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी बड़ा सन्देश दिया है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

रात के समय पेशाब आना, मूत्राशय की नहीं, ह्रदय की कमजोरी का लक्षण है।

रात के समय पेशाब आना, मूत्राशय की नहीं, ह्रदय की कमजोरी का लक्षण है।

लेख विभाग January 26 2021 147716

बिस्तर पर जाने से पहले आपको गुनगुना पानी पीना चाहिए, और रात को पेशाब करने के लिए उठने के बाद भी फिर

गोरखपुर में बढ़ रहे डेंगू के मरीज।

गोरखपुर में बढ़ रहे डेंगू के मरीज।

हे.जा.स. October 30 2021 31837

सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर है। सभी घर पर ही रहकर दवा का सेवन कर रहे हैं। किसी को भर्ती करने की

कोरोना के कारण दुनिया भर में लाखों बच्चे बुनियादी टीकों से वंचित: डब्लूएचओ 

कोरोना के कारण दुनिया भर में लाखों बच्चे बुनियादी टीकों से वंचित: डब्लूएचओ 

एस. के. राणा July 17 2021 39683

इस कारण बच्चों को पिछले साल आवश्यक टीका नहीं मिल पाया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ द्वारा जा

सेक्स हायजीन अपनाकर बचें संक्रमण या शर्मिंदगी से

सेक्स हायजीन अपनाकर बचें संक्रमण या शर्मिंदगी से

लेख विभाग October 08 2023 156783

सेक्स से जुड़े कुछ ऐसे शारीरिक स्वच्छता के नियम हैं जिनका आप अगर पालन करें तो आपको किसी भी संक्रमण य

यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं और होगी बेहतर, इस साल 14 नए मेडिकल कॉलेजों से लैस होगा

यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं और होगी बेहतर, इस साल 14 नए मेडिकल कॉलेजों से लैस होगा

admin January 02 2023 55173

यूपी में वर्ष 2023 में 14 और नए मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएंगे। इससे एमबीबीएस की 1400 सीटें भी बढ

किडनी प्रत्यारोपण में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने जगाई आशा।

किडनी प्रत्यारोपण में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने जगाई आशा।

लेख विभाग October 22 2021 36016

यूनाइटेड थेरेप्यूटिक्स के सीईओ मार्टिन रोथब्लाट ने कहा-इस सफलता से मनुष्यों में आने वाले दिनों में स

सेक्स के पहले और बाद में हायजीन कैसे बनाएं?

सेक्स के पहले और बाद में हायजीन कैसे बनाएं?

लेख विभाग March 07 2023 51876

सेक्स के बाद गुप्तांगों को जरूर साफ करना चाहिए। ऐसा करने से आपके गुप्तांगों से खराब गंध नहीं आयेगी।

निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

विशेष संवाददाता May 20 2023 39061

जांच के दौरान अस्पतालों पर अनियमितता स्वास्थ्य टीम को मिली। मानक के विपरीत चल रहे इन अस्पतालों का रज

सहारा हॉस्पिटल ने हृदय पम्प इम्पेला के प्रयोग से हृदय रोग से पीड़ित वृद्ध के बचायी जान

सहारा हॉस्पिटल ने हृदय पम्प इम्पेला के प्रयोग से हृदय रोग से पीड़ित वृद्ध के बचायी जान

हुज़ैफ़ा अबरार July 13 2022 27709

मरीज के हृदय की मुख्य कोरोनरी आर्टरी समेत तीनों आर्टरी 90 प्रतिशत बंद हो चुकी थी एवं उसकी हार्ट की प

धन्वन्तरि सेवा संस्थान ने कोविड किट का नि:शुल्क वितरण किया। 

धन्वन्तरि सेवा संस्थान ने कोविड किट का नि:शुल्क वितरण किया। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 18 2021 29923

डॉक्टर से परामर्श के लिए धन्वन्तरि चिकित्सा संवाद लखनऊ द्वारा हेल्पलाइन नंबर –7311144450, 7311144451

Login Panel