देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

चश्मा: चेहरे की सुंदरता के साथ आँखों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिये बहुत ज़रूरी

रोड साइड से खरीदे गए चश्मे सस्ते जरूर होते हैं लेकिन इनका प्लास्टिक हमारी आँखों को बहुत नुकसान पहुंचाता है। प्लास्टिक पहनने से यूवी प्रोटेक्शन कैसे होगा, क्लीयर कैसे दिखेगा। प्लास्टिक चश्मे के सारे साइड इफेक्ट्स आपकी आँखों में आएंगे। 

रंजीव ठाकुर
April 23 2022 Updated: April 23 2022 13:10
0 43778

लखनऊ। आँखे (Eyes) हमारे शरीर का वो बहुमूल्य अंग है जिससे हम दुनिया को देखते हैं और दुनिया भी हमारी आँखों में झांक कर हमारे मनोभाव पढ़ लेती है। चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग आकर्षक चश्मे का उपयोग तो करते है लेकिन इस दौरान कभी-कभी आँखों की सुंदरता (beauty of the eyes) यानि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत जाते है।

हमारी आँखे कैसे सुंदर रहे, स्वस्थ्य रहे, कैसे चश्मों को यूज किया जाए, ज्यादा समय स्क्रीन पर बीत रहा है तो क्या करे और इन गर्मियों के मौसम में आँखों को कैसे सुरक्षित रखें? इन महत्वपूर्ण प्रश्नों के जवाब दिए कंसल्टेंट ऑप्टोमेट्रिस्ट (Consultant Optometrist) सरिता सिंह ने। सरिता जी आईलिश विजन सेंटर (Eyelish Vision Center) चलाती है जहां एक छत के नीचे कम्प्लीट आई सॉल्यूशन मिलता है। 

हेल्थ जागरण - कहीं से भी खरीदे गए चश्मे आँखों के लिए कितने खतरनाक हो सकते है ?
सरिता सिंह - कहीं से भी खरीदे गए चश्मे की क्वॉलिटी और प्रॉपर टेस्टिंग है की नहीं इसका पता नहीं होता है। रोड साइड से खरीदे गए चश्मे सस्ते जरूर होते हैं लेकिन इनका प्लास्टिक हमारी आँखों को बहुत नुकसान पहुंचाता है। प्लास्टिक पहनने से यूवी प्रोटेक्शन (UV protection) कैसे होगा, क्लीयर कैसे दिखेगा। प्लास्टिक चश्मे के सारे साइड इफेक्ट्स आपकी आँखों में आएंगे। 

हेल्थ जागरण - लोग सस्ता चश्मा बनवाते हैं क्या ऐसे चश्मे सही रहते है ?
सरिता सिंह - बिल्कुल भी नहीं। आँखों का विजन प्रॉपर रखने के लिए अच्छी क्वॉलिटी के ग्लॉस/लेंस (good quality glasses / lenses) जरुरी होते है जो सस्ते नहीं आते हैं। 

हेल्थ जागरण - तेज गर्मी और लू चलने के मौसम में आँखों को कैसे सुरक्षित रखें ?
सरिता सिंह - दोपहर में बिना गॉगल्स (Goggles) के बिल्कुल भी निकले। गॉगल्स पोलोराइड और यूवी प्रोटेक्शन से युक्त होने चाहिए। घर पहुंच कर चहरे को धो ले लेकिन छींटे मार कर आँखों को बिल्कुल भी ना धोएं। 

हेल्थ जागरण - रोजमर्रा के जीवन और व्यस्त लाइफ स्टाइल (lifestyle) में आँखों को कैसे स्वस्थ्य रखें ?
सरिता सिंह - बच्चों और बड़ों दोनों को विटामिन डी (Vitamin D) की कमी नहीं होने देनी चाहिए। सुबह जल्दी जागे, सूरज के सामने खड़े हो यानि धूप बहुत जरुरी है। खानपान में बैलेंस डाइट लेना भी बहुत जरुरी है।

हेल्थ जागरण - पिछले दो साल कोविड (covid19) के दौरान लोग ऑनलाइन ज्यादा रहें, कम्प्यूटर या मोबाइल पर ज्यादा समय बीता, इसका आँखों पर क्या प्रभाव पड़ा ? निदान भी बताइए। 
सरिता सिंह - कोविड के दौरान आँखों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है। ज्यादा समय स्क्रीन पर रहने से आँखों के झपकने का अंतराल कम हो जाता है उससे आँखे सूख जाती हैं। डिजिटल आई सिन्ड्रोम हो सकता है। कोविड के बाद चश्में की पॉवर बढ़ने की समस्या भी ज्यादा सामने आ रही है। ज्यादा समय स्क्रीन पर रहना हो तो 20-20-20 एक्सरसाइज जरूर करें। हर 20 मिनट के बाद 20 सेकेण्ड के लिए 20 फिट दूर तक देखें, वैसे स्क्रीन टाइम (screen time) घटाना ही उत्तम उपचार है।  

हेल्थ जागरण - आँखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कब टेस्टिंग/चेकअप (testing / checkup) करवा लेना चाहिए ?
सरिता सिंह - किसी बड़ी प्रॉब्लम का इंतजार ना करें बल्कि नियमित रूप से आँखों की जाँच (Regular eye check-up) करवाते रहना चाहिए। कुछ बीमारियों के लक्षण सामने से नहीं नज़र आते लेकिन वह विकराल रूप ले सकती है। बच्चों की भी आँखों की नियमित जाँच बहुत जरुरी है। रूटीन आई चेकअप से बहुत सी चीजे डायग्नोस हो जाती है और वार्षिक टेस्टिंग/चेकअप तो बहुत जरुरी है।

यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो कृपया लाइक, शेयर और कमेंट्स के माध्यम से हमें अवश्य बताएं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

आयुष्मान भारत योजना के तहत पहला किडनी ट्रांसप्लांट, नाजिश को मिला ईद का तोहफा

आयुष्मान भारत योजना के तहत पहला किडनी ट्रांसप्लांट, नाजिश को मिला ईद का तोहफा

आरती तिवारी June 30 2023 30379

यशोदा अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट के जरिए मेरठ जनपद की 28 वर्षीय नाजिश को ईद के मौके पर नई जिंदगी

सरोगेट मदर के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कराना होगा तीन साल का बीमा 

सरोगेट मदर के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कराना होगा तीन साल का बीमा 

हे.जा.स. June 24 2022 42797

सरोगेसी से बच्चे की इच्छा रखने वाले परिवार को सरोगेट मदर के लिए भी 36 महीने यानी 3 साल का बीमा लेना

टाटा मोटर्स ने रेफ्रिजरेटड ट्रकों के द्वारा कोविड-19 वैक्‍सीन के ढुलाई की पेशकश की। 

टाटा मोटर्स ने रेफ्रिजरेटड ट्रकों के द्वारा कोविड-19 वैक्‍सीन के ढुलाई की पेशकश की। 

हे.जा.स. January 23 2021 33453

आज जब पूरा देश पहले फेज के वैक्‍सीनेशन के लिए तैयार है। हमें सहयोग की पेशकश करते हुए काफी खुशी हो रह

सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये

सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये

अनिल सिंह October 27 2022 25858

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलीप शाह को यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार उनके इलाज में धन की कमी आड़े न

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, 9 फर्जी अस्पताल को किया गया सीज

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, 9 फर्जी अस्पताल को किया गया सीज

विशेष संवाददाता August 09 2023 31073

स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई करते हुए 9 अवैध अस्पतालों पर शिकंजा कसते हुए सील कर

सेना चिकित्सा कोर: मेडिकल ऑफिसर्स की सेरेमोनियल परेड आयोजित

सेना चिकित्सा कोर: मेडिकल ऑफिसर्स की सेरेमोनियल परेड आयोजित

रंजीव ठाकुर May 31 2022 42845

इस पाठ्यक्रम में 116 नव कमीशन अधिकारी शामिल थे, जिनमें त्रि-सेवा प्रतिनिधित्व के साथ 30 महिला सैन्य

जानिए अस्थमा अटैक के कारण, लक्षण और बचाव।

जानिए अस्थमा अटैक के कारण, लक्षण और बचाव।

लेख विभाग November 12 2021 35580

अस्थमा (दमा) श्वसन मार्ग का एक जीर्ण सूजन वाला रोग है, जो कि ज्यादातर आनुवांशिक और पर्यावरणीय कारकों

शुक्राणु की कमी और गुणवत्ता बढ़ाने के उपाय।

शुक्राणु की कमी और गुणवत्ता बढ़ाने के उपाय।

लेख विभाग March 28 2021 58479

शुक्राणु की कमी या शुक्राणु की गुणवत्ता बढ़ाने वाले इस डाइट चार्ट को अपनाकर आप न सिर्फ रोग को दूर भग

राजधानी के अस्पताल में खुला स्किन बैंक

राजधानी के अस्पताल में खुला स्किन बैंक

आरती तिवारी June 22 2023 42451

दिल्ली का सफदरगंज अस्पताल में स्किन बैंक उद्घाटन किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के रिपोर्ट के मुताब

इन दो राज्यों में ओमिक्रॉन XBB1.16 वेरिएंट का ज्यादा कहर

इन दो राज्यों में ओमिक्रॉन XBB1.16 वेरिएंट का ज्यादा कहर

विशेष संवाददाता March 23 2023 25410

इस वेरिएंट से कोविड के मामलों में इजाफा हो रहा है। ओमिक्रॉन के इस नए वेरिएंट के सबसे ज्यादा केस कर्न

Login Panel