देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

शिक्षा

डेंटल असिस्टेंट कोर्स की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें

सर्टिफिकेट इन डेंटल असिस्टेंट कोर्स ऐसा कोर्स होता है जिसके बाद आप एक डेंटिस्ट के यहां असिस्टेंट का काम कर पाएंगे, यह कोर्स मेडिकल के फील्ड में किया जाने वाला एक बेहतरीन कोर्स है, इस कोर्स को करने के बाद आप आसानी से नौकरी पा सकते हैं।

अखण्ड प्रताप सिंह
February 25 2022 Updated: February 26 2022 03:38
0 259836
डेंटल असिस्टेंट कोर्स की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें प्रतीकात्मक

सर्टिफिकेट इन डेंटल असिस्टेंट कोर्स ऐसा कोर्स होता है जिसके बाद आप एक डेंटिस्ट के यहां असिस्टेंट का काम कर पाएंगे, यह कोर्स मेडिकल के फील्ड में किया जाने वाला एक बेहतरीन कोर्स है, इस कोर्स को करने के बाद आप आसानी से नौकरी पा सकते हैं। डेंटल असिस्टेंट बनने के लिए आफ डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं और अगर आप इन दोनों में से किसी भी कोर्स को करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस कोर्स को करने के क्वालीफिकेशन और एज लिमिट के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।

Dental assistant का क्या काम होता है?
अगर आप डेंटल असिस्टेंट का कोर्स पूरा कर लेते हैं तो इसके बाद आप समय-समय पर निकलने वाली सरकारी भर्तियों में भाग ले सकते हैं और एक सरकारी नौकरी पा सकते हैं इसी के साथ आप प्राइवेट हॉस्पिटल में भी काम कर सकते हैं या फिर डेंटिस्ट के क्लीनिक में भी काम कर सकते हैं। डेंटल असिस्टेंट के अलग-अलग काम होते हैं, इनमें से कुछ मुख्य है –

  • डेंटल हाइजीनिस्ट
  • सर्जिकल टेक्नोलॉजिस्ट
  • मेडिकल असिस्टेंट आदि।
  • यहां से करें डेंटल असिस्टेंट कोर्स
  • मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली।
  • सेठ जी.एस. मेडिकल कॉलेज, मुंबई।
  • आई.टी.एस. सेंटर फॉर डेंटल स्टडीज एंड रिसर्च, गाजियाबाद।
  • नैयर हॉस्पिटल डेंटल कॉलेज, मुंबई।
  • पटना डेंटल कॉलेज, पटना।

Certificate in Dental Assistant course करने के लिए क्वालीफिकेशन क्या है?
अगर आप भारत में किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी से डेंटल असिस्टेंट का कोर्स करना चाहते हैं तो इसके लिए आप दो प्रकार के कोर्स कर सकते हैं, इनमें से पहला कोर्स है

सर्टिफिकेट इन डेंटल असिस्टेंट - Certificate in Dental Assistant
सर्टिफिकेट इन डेंटल असिस्टेंट एक सर्टिफिकेट कोर्स है जिसमें आपको 6 महीने या 1 साल तक डेंटल असिस्टेंट से जुड़ी सभी जानकारी दी जाती हैं, इस कोर्स को करने के बाद आप एक डेंटल असिस्टेंट के रूप में काम कर सकते हैं। इस कोर्स में आवेदन करने के लिए आपका किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है।

डिप्लोमा इन डेंटल असिस्टेंट कोर्स - Diploma in Dental Assistant
डिप्लोमा इन डेंटल असिस्टेंट कोर्स एक डिप्लोमा स्तर का कोर्स है, अगर आप इस कोर्स को करना चाहते हैं तो आपने 12वीं पास की होनी चाहिए और ज्यादातर कॉलेज और यूनिवर्सिटी उन्हें विद्यार्थियों को अपने कॉलेज में एडमिशन देते हैं जिन्होंने 12वीं विज्ञान के साथ पास की होती है। यह कोर्स 2 साल का होता है जिसमें आपको 4 सेमेस्टर मैं पढ़ाई करनी होती है।

Certificate in Dental Assistant उम्र सीमा
अगर आप डेंटल असिस्टेंट के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं और अभी आपकी आयु थोड़ा अधिक भी है तो इसमें कोई चिंता वाली बात नहीं है, डेंटल असिस्टेंट में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स करने के लिए आपकी आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए और इस कोर्स को करने के लिए कोई भी अधिकतम आयु सीमा नहीं है। हालांकि इस कोर्स को रेगुलर मोड पर कराया जाता है और इस कोर्स को करने के लिए आपको कॉलेज जाना होगा।

Certificate in Dental Assistant top college
भारत में ऐसे बहुत से कॉलेज हैं जिनसे आप डेंटल असिस्टेंट कोर्स कर सकते हैं हालांकि इन सभी कॉलेजों में से कुछ प्रमुख कॉलेज के नीचे दिए गए हैं –

  • इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड हाइजीन, न्यू दिल्ली
  • दिल्ली पैरामेडिकल एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, दिल्ली
  • ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी हरियाणा
  • कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंस एंड रिसर्च मणिपुर

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास करें।
ऊपर बताया गया है कि आप दो प्रकार के डेंटल असिस्टेंट कोर्स कर सकते हैं, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट। अगर आप सर्टिफिकेट कोर्स कर रहे हैं तो आपको अच्छे अंकों के साथ दसवीं पास करनी होगी वहीं अगर आप डिप्लोमा कर रहे हैं तो आपको 12वीं में विज्ञान के साथ परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद ही आप इस कोर्स को कर पाएंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डेंटल की लैब में दूसरे विभागों के सैंपल की भी कैंसर जांच

डेंटल की लैब में दूसरे विभागों के सैंपल की भी कैंसर जांच

आरती तिवारी August 08 2023 28465

केजीएमयू की डेंटल फैकल्टी से अब सभी विभागों के मरीजों के सैंपल की कैंसर जांच हो सकेगी। अभी तक ओरल पै

सेंट्रल टीबी डिवीजन टीम ने लखनऊ में परखी सुविधाएं, जाना मरीजों का हालचाल

सेंट्रल टीबी डिवीजन टीम ने लखनऊ में परखी सुविधाएं, जाना मरीजों का हालचाल

रंजीव ठाकुर August 24 2022 31382

देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोगमुक्त बनाने को लेकर सरकार बेहद गंभीर है और उसके लिए हर स्तर पर हरसम्भव प

लोकबन्धु अस्पताल में फिजीशियन और सर्जरी की ओपीडी शुरू, उमड़ी भीड़।

लोकबन्धु अस्पताल में फिजीशियन और सर्जरी की ओपीडी शुरू, उमड़ी भीड़।

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2021 30113

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को अधिक प्रभावित करने की वजह से यहां छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाओं के

यूपी में सर्दी से हार्ट अटैक के केस बढ़े

यूपी में सर्दी से हार्ट अटैक के केस बढ़े

आरती तिवारी January 10 2023 33061

दिल के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि पीजीआई, केजीएमयू और लोहिया संस्थान के स

न्यूरोज़ पावर्ड बाय प्रेपलैडर का कोर्स लॉन्च

न्यूरोज़ पावर्ड बाय प्रेपलैडर का कोर्स लॉन्च

हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2022 24333

लखनऊ में नीट पीजी के उमीदवारों के लिए उनके ऑफ लाईन रैपिड रिविजऩ बूटकैम्प लॉन्च के 13 दिनों के अंदर ब

अमेरिका ने भारतीय मूल के डॉक्टर को डब्ल्यूएचओ में कार्यकारी बोर्ड में प्रतिनिधि के तौर पर नामित किया

अमेरिका ने भारतीय मूल के डॉक्टर को डब्ल्यूएचओ में कार्यकारी बोर्ड में प्रतिनिधि के तौर पर नामित किया

हे.जा.स. October 06 2022 46410

हाइट हाउस ने बयान में कहा, 21वें ‘सर्जन जनरल’के पद पर रहते हुए डॉ. मूर्ति ने स्वास्थ्य संबंधी गलत सू

केजीएमयू की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष सेवानिवृत

केजीएमयू की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष सेवानिवृत

हुज़ैफ़ा अबरार June 26 2022 34886

प्रो0 उमा सिंह ने वर्ष 1979 में एम0बी0बी0एस0 एवं वर्ष 1983 में एमएस , जी0आर0मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर स

हेमेटोलॉजी सम्बंधित बीमारी और बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन के मरीज़ों के इलाज के लिए लोहिया संस्थान में ग्रैनुलोसाइट फेरेसिस की स्थापना

हेमेटोलॉजी सम्बंधित बीमारी और बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन के मरीज़ों के इलाज के लिए लोहिया संस्थान में ग्रैनुलोसाइट फेरेसिस की स्थापना

रंजीव ठाकुर July 16 2022 25609

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में पहली स्वैच्छिक प्लेटलेट डोनर रजिस्ट्री शुरू की गई है और

दुबई में योग करने के लिए जुट 2,000 लोग, बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

दुबई में योग करने के लिए जुट 2,000 लोग, बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

हे.जा.स. May 15 2023 46862

दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के लाभों को बढ़ावा देने के लिए किया

लापरवाह डॉक्टर पर फिर गिरी गाज

लापरवाह डॉक्टर पर फिर गिरी गाज

आरती तिवारी May 11 2023 29185

डिप्टी सीएम के आदेश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने प्रयागराज के एक डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया। प्र

Login Panel