देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर गोष्ठी में चर्चा। 

टूथपेस्ट से ही दांत खराब हो रहे, उसकी जगह नीम का दातून या फिटकरी के पानी से मुंह धोकर पान का पत्ता खा ले।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 14 2021 Updated: January 22 2021 00:10
0 24205
स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर गोष्ठी में चर्चा।  प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए वहां फैली बुराइयों को दूर करने के लिए यूनाइट फाउण्डेशन हर माह के दूसरे शनिवार को यूनाइट मंथन कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में शनिवार (27 जुलाई, 2019) को यूनाइट फाउण्डेशन के कार्यालय में  हमारा स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर चर्चा हुई। इस चर्चा में यूनाइट फाउण्डेशन के अध्यक्ष डॉ. पीके त्रिपाठी , विष विज्ञान अनुसंधान केन्द्र संस्थान के भूतपूर्व  वैज्ञानिक डा. उमाशंकर श्रीवास्तव, यूनाइट फाउण्डेशन के सदस्य एडवोकेट योगेश मिश्रा, समाजसेवी देवेन्द्र मोदी उपस्थित रहे।

डा. उमाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि पानी को सीधे तेजी से नही पीना चाहिए, जो शरीर के लिए काफी नुकसान होता है। यह विष की तरह असर करता है। पानी को सिप करके पीना चाहिए। उन्होने कहा कि आज के समय में हवा, पानी सभी कुछ प्रदूषित हो गया है। फलों और सब्जियों में जितना कीटनाशक का प्रयोग किया जाता है उससे वह जहरीले हो जातें हैं। वह मानव शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक है। उन्होने कहा कि डालडा और रिफाइण्ड  मानव शरीर के लिए काफी जहरीला है। इसमें इतनी ज्यादा मिलावट होती है, जो कि घातक है। केवल देशी घी और शुद्ध सरसों के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

डा. श्रीवास्तव ने कहा कि एक नाश्ता कभी नही खाना चाहिए। रोज रोज बदलकर करना चाहिए, जिससे सभी तरह का न्यूट्राशियन, प्रोटीन शरीर को मिल सके। इसके साथ ही नाश्ता ज्यादा आयली नही होना चाहिए। फास्टफूड को न अपनाये, ज्यादा खाने से शरीर को अंदर खराब कर देता है। चीज जल्दी हजम नही होता है, जो शरीर के लिए सही नही है। उन्होने कहा कि पानी में फिटकरी घुमाकर निकाल ले, उसके कुछ घण्टे के बाद वह पीने में प्रयोग करें। आरओ पानी का प्रयोग न करे। उन्होने कहा कि चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जाये। दवाईयों का इस्तेमाल सोच समझकर करें।

डा. उमाशंकर ने कहा कि मोबाइल से बच्चों की याददास्त कम होती जा रही है। उससे बच्चो को दूर रखे। सुबह का टहलने के लिए पार्क में जाये, रोड पर न जाये। राते में खाने के आधे घण्टे के बाद टहले। उन्होने कहा कि माउथवाश का इस्तेमाल न करें, मुंह के अंदर अच्छे बैक्टीरिया को भी खत्म कर देते है।

एडवोकेट योगेश मिश्रा ने कहा बड़ी कंपनियों के देशी घी में भी जमकर मिलावट चल रही है जो स्वास्थ्य के लिए घातक है, यह जांच में पता चल चुका है। उन्होने कहा आयोडीन नमक खाने से लड़कियों की ओबरी में गांठ हो रही है। शादी के बाद लड़को को हार्मोन की दवाईयां खानी पड़ रही है। उन्होने कहा टूथपेस्ट से ही दांत खराब हो रहे, उसकी जगह नीम का दातून या फिटकरी के पानी से मुंह धोकर पान का पत्ता खा ले। हर व्यक्ति को 25 से 40 मिनट ध्यान जरूर करना चाहिए। जिसके बाद किसी दवाई की जरूरत नही होगी। इस कार्यक्रम में डा. मधुसूदन पराशर, रामानुज शुक्ला, वैभव मिश्रा, नुरैन अहमद, आर. एल. मौर्या और सुभाष भट्ट ने भाग लिया। इस परिचर्चा का संचालन यूनाइट फाउण्डेशन के उपाध्यक्ष राधेश्याम दीक्षित ने किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

36-24-36 वाली कर्वी फिगर पाने के उपाय

36-24-36 वाली कर्वी फिगर पाने के उपाय

सौंदर्या राय April 11 2022 87498

आप कर्वी फिगर ही पाना चाहतीं हैं लेकिन परफेक्ट शेप को मेंटेन कर पाने में सबसे बड़ी समस्या पेट की चर्ब

आगरा में डेंगू-2 स्ट्रेन के 13 मरीज मिले, जिले में हड़कंप।   

आगरा में डेंगू-2 स्ट्रेन के 13 मरीज मिले, जिले में हड़कंप।   

हे.जा.स. September 27 2021 28933

डॉक्टरों ने बताया है कि डेंगू के 4 स्ट्रेन सामने आए हैं। डेन वन , डेन टू , डेन 3 और डेन 4. इन सब में

सहारा हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित

सहारा हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2022 34642

रक्त दाताओं ने अपने अनुभव को साझा करते हुए अनिल विक्रम सिंह ने कहा कि उन्हें रक्तदान करने से किसी भी

लखनऊ में 1614 लोग कोरोना संक्रमित

लखनऊ में 1614 लोग कोरोना संक्रमित

एस. के. राणा January 29 2022 30739

कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। शनिवार को 1614 लोग कोरोना की जद में आ गए हैं। अधिकारियों का

खुशी फॉउण्डेशन व मैक्स हॉस्पिटल ने आयोजित किया निःशुल्क ह्रदय जांच शिविर

खुशी फॉउण्डेशन व मैक्स हॉस्पिटल ने आयोजित किया निःशुल्क ह्रदय जांच शिविर

रंजीव ठाकुर May 15 2022 24868

आजकल की भागदौड़ एवं तनाव भरी ज़िन्दगी में अधिकतर लोग अपने स्वास्थ्य खासतौर से हृदय की तरफ ध्यान नहीं द

मैक्स अस्पताल लखनऊ में ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा से पीड़ित महिला को गंभीर पथरी से मिली राहत

मैक्स अस्पताल लखनऊ में ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा से पीड़ित महिला को गंभीर पथरी से मिली राहत

हुज़ैफ़ा अबरार May 06 2025 81653

मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ में  यूरोलॉजी के निदेशक डॉ. आदित्य के शर्मा ने कहा कि ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्ट

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक बढ़ाई  

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक बढ़ाई  

अखण्ड प्रताप सिंह February 10 2023 167271

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि विलंबित इंटर्नशिप के कारण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 3000 से अ

BNYS: प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान से स्नातक करके लाखोकमायें

BNYS: प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान से स्नातक करके लाखोकमायें

अखण्ड प्रताप सिंह November 05 2021 108146

इस कोर्स को Bachlor In Nautropathy and Yoga sciences या शार्ट में BYNS कहतें हैं। यह  योग और नेचुरोप

टीबी मरीजों को गोद लेने में यूपी के निक्षय मित्र, देश में सबसे आगे

टीबी मरीजों को गोद लेने में यूपी के निक्षय मित्र, देश में सबसे आगे

रंजीव ठाकुर August 24 2022 36582

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पहल पर वर्ष 2019 से टीबी पीड़ित बच्चों को गोद लेने की प्रथ

बलरामपुर में जिला अस्पताल का मंत्री अरविंद सिंह पटेल ने किया निरीक्षण

बलरामपुर में जिला अस्पताल का मंत्री अरविंद सिंह पटेल ने किया निरीक्षण

आरती तिवारी October 29 2022 32199

प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन के अधिकारी लगातार औचक निरीक्षण कर रहे ह

Login Panel