देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज राष्ट्रीय कार्यक्रम (NPCDCS) से जुड़ा। 

सरकार का मानना है कि गैर संचारी रोगों पर राष्ट्रीय कार्यक्रम को आसानी से एनएएफएलडी के रोकथाम से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत पहला देश है जिसने एनएएफएलडी के खिलाफ कदम उठाने की जरूरत को अनुभव किया है।

हे.जा.स.
February 23 2021
0 27200
नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज राष्ट्रीय कार्यक्रम (NPCDCS) से जुड़ा।  प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली। नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) पर नियंत्रण की जरूरत को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इसे कैंसर, डायबिटीज जैसी बीमारियों के रोकथाम के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम (NPCDCS) से जोड़ने की ऑपरेशनल गाइडलाइन जारी की है। एनएएफएलडी में मरीज के लिवर में असामान्य तरीके से वसा जमा होने लगती है। ऐसे मरीजों में शराब का सेवन या वायरल हेपेटाइटिस जैसा कोई अन्य कारक न होते हुए भी लिवर में वसा जमा होने लगती है।

केंद्रीय मंत्री के हवाले से स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 'पिछले दो दशक में एनएएसएच (नॉन अल्कोहलिक स्टेटोहेपेटाइटिस) के मामले वैश्विक स्तर पर दोगुना हो गए हैं। एनएएफएलडी भारत में लिवर से जुड़ी बीमारियों का बड़ा कारण बनती जा रही है।' एनएएफएलडी इसीलिए बड़ी चिंता का विषय है, क्योंकि यह सामान्य नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर से लेकर एनएएसएच, सिरोसिस और लिवर कैंसर तक का कारण बन सकती है। देश में गैर संचारी रोगों के कारण पड़ने वाले दबाव से निपटने की दिशा में एनएएफएलडी के नियंत्रण के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में आम आबादी में एनएएफएलडी की नौ से 32 फीसद तक आशंका है। मोटापे और डायबिटिक या प्री-डायबिटिक लोगों में यह आशंका ज्यादा है। शोध में टाइप-2 डायबिटीज वालों में 40 से 80 फीसद और मोटापाग्रस्त लोगों में 30 से 90 फीसद तक एनएएफएलडी के मामले देखे गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनएएफएलडी अपने आप में दिल की बीमारियों, टाइप-2 डायबिटीज और कई अन्य मेटाबोलिक सिंड्रोम का संकेतक है। सरकार का मानना है कि गैर संचारी रोगों पर राष्ट्रीय कार्यक्रम को आसानी से एनएएफएलडी के रोकथाम से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत पहला देश है जिसने एनएएफएलडी के खिलाफ कदम उठाने की जरूरत को अनुभव किया है। भारत सरकार ने इस बात को माना है कि गैर संचारी रोगों से जुड़ी रणनीतियों को एनएएलएफडी के रोकथाम की दिशा में मोड़कर इससे निपटा जा सकता है। आदतों और जीवनचर्या में बदलाव जैसे कदम इसमें सहायक हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान भारत - हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से गैर संचारी रोगों से निपटने में बहुत मदद मिली है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 59,738 महिलाएं हुई लाभान्वित।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 59,738 महिलाएं हुई लाभान्वित।

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2021 32742

प्रसव चाहे सरकारी स्वास्थ्य सुविधा में हुआ हो या निजी, लाभ सभी को मिलता है | पंजीकरण के लिए गर्भवती

मन की बात में पीएम मोदी यूपी के डॉक्टर्स की बात करे: पीएमएस एसोसिएशन

रंजीव ठाकुर August 31 2022 36206

उत्तर प्रदेश में डॉक्टर्स के हुए स्थानांतरणों भले ही लोग और सरकार भूल गए हो लेकिन पीएमएस एसोसिएशन आज

सरकारी अस्पतालों और स्टाफ का नाम उर्दू में भी लिखने का आदेश देने वाली अधिकारी निलम्बित

सरकारी अस्पतालों और स्टाफ का नाम उर्दू में भी लिखने का आदेश देने वाली अधिकारी निलम्बित

रंजीव ठाकुर September 14 2022 30879

उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों और स्टाफ का नाम हिंदी के साथ-साथ उर्दू में भी लिखने का आदेश देन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाई मानसिंह अस्पताल को दी नयी सौगात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाई मानसिंह अस्पताल को दी नयी सौगात

जीतेंद्र कुमार October 23 2022 32585

सवाई मानसिंह अस्पताल में पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत ने न्यूरोसर्जरी डीएसए लैब ,256 स्लाइस स्पेक्ट्रल स

मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की मनमानी की शिकायत लेकर उपमुख्यमंत्री से मिला बेसिक हेल्थ वर्कर संघ

मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की मनमानी की शिकायत लेकर उपमुख्यमंत्री से मिला बेसिक हेल्थ वर्कर संघ

रंजीव ठाकुर May 26 2022 43176

सीएमओ द्वारा इस संवर्ग को क्षेत्र परिवर्तन के नाम पर स्थानांतरित किए जाने की व्यवस्था अपनाई जा रही ह

क्लीनिकल ट्रायल में कैंसर की दवा का शत प्रतिशत परिणाम 

क्लीनिकल ट्रायल में कैंसर की दवा का शत प्रतिशत परिणाम 

हे.जा.स. June 10 2022 57448

क्लीनिकल ट्रायल के तौर पर रेक्टल कैंसर के 18 मरीजों पर यह प्रयोग किया गया था। इन मरीजों को 6 महीने त

अच्छी खबर! कल्याण सिंह कैंसर संस्थान को मिलेंगे 62 नए डॉक्टर

अच्छी खबर! कल्याण सिंह कैंसर संस्थान को मिलेंगे 62 नए डॉक्टर

आरती तिवारी February 08 2023 41577

कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान को उत्तर भारत का सबसे बड़ा कैंसर संस्थान बनाने की ओर एक क

फर्टिलिटी जांच और उपचार सफल मातृत्व-पितृत्व की कुंजी: डॉ. युथिका बाजपेयी

फर्टिलिटी जांच और उपचार सफल मातृत्व-पितृत्व की कुंजी: डॉ. युथिका बाजपेयी

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2026 819

देर से परिवार शुरू करने की प्रवृत्ति मोटापा तनाव मधुमेह, थायरॉयड धूम्रपान शराब का सेवन पॉलीसिस्टिक

देश भर के दवा व्यापारियों ने कार्यशाला में साझा किया समस्याओं को।

देश भर के दवा व्यापारियों ने कार्यशाला में साझा किया समस्याओं को।

रंजीव ठाकुर March 20 2021 34734

उत्तर प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर डॉ एके जैन ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के दवा व्याप

सीएचसी गजराही में समय से नहीं आते डाक्टर और कर्मचारी, मरीज परेशान।

सीएचसी गजराही में समय से नहीं आते डाक्टर और कर्मचारी, मरीज परेशान।

February 25 2021 27928

अस्पताल में कोई भी कर्मचारी अपने निश्चित समय पर नहीं आता है। अस्पताल परिसर में आवास होने के बाद भी क

Login Panel