











































लखनऊ। थैलासीमिया इण्डिया सोसायटी, लखनऊ द्वारा लोहिया अस्पताल की ओपीडी-2 में एचएलए कैम्प आयोजन किया गया। शिविर में पूरे प्रदेश से आए लोगों का निःशुल्क एचएलए टेस्ट हुआ।
डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) में रविवार को थैलासीमिया इण्डिया सोसायटी (Thalassemia India Society), लखनऊ (Lucknow) द्वारा लगे एचएलए कैम्प (HLA Camp) में 305 लोगों का निःशुल्क एचएलए टेस्ट किया गया। सोसायटी द्वारा सोशल मीडिया पर कैम्प की जानकारी दी गई थी जिसको देखते हुए पूरे प्रदेश से लोग परिवार सहित यहाँ आएं थे।
लोहिया अस्पताल (Lohia Hospital) की ओपीडी-2 में ऑनलाइन अपॉइटमेंट चेक करने के बाद वालंटियर्स लोगों के पेपर्स चेक रहे थे जिसके बाद उनका ह्यूमन ल्यूकोसाइट एंटीजन टेस्ट (human leukocyte antigen test) किया जा रहा था। टेस्ट के बाद सोसायटी द्वारा लोगों के लिए निःशुल्क स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।

वैसे इस एचएलए टेस्ट (HLA test) की कीमत 10 हज़ार रुपए होती है क्योंकि सैम्पल जर्मनी जाता है और दो महीने बाद रिपोर्ट आती है। थैलासीमिया इण्डिया सोसायटी द्वारा यह टेस्ट निःशुल्क करवाया जाता है। रिपोर्ट आने के बाद सोसायटी वाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से लोगों को जानकारी देगी और जिनके सैम्पल्स मैच (samples match) कर जाएंगे उनको परसनली बुलाया जाएगा।

एचएलए टेस्ट की रिपोर्ट में सैम्पल्स मैच होने के बाद बोन मैरो ट्रांसप्लांट (Bone marrow transplant) किया जाएगा तो टेस्ट की तरह ही महंगा होता है। लगभग 12-13 लाख रुपए की कीमत के ट्रांसप्लांट के लिए भी सोसायटी लोगों की मदद करती है। पीएम-सीएम फण्ड (PM-CM Fund) से सहायता दिलवाने के साथ-साथ सामाजिक स्तर से भी सहयोग दिलवाने का प्रयास किया जाता है। एक बार ट्रांसप्लांट हो जाने के बाद बार-बार रक्त चढ़ाने (blood transfusions) की समस्या से मुक्ति मिल जाती है।
प्रवीर आर्य, अध्यक्ष, थैलासीमिया इण्डिया सोसायटी, लखनऊ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लगभग 2850 थैलासीमिया पेशेंट्स (Thalassemia patients) हैं। 305 लोगों का एचएलए टेस्ट हुआ है जिसमें से लगभग 10% लोगों के सैम्पल्स मैच हो जाएंगे जिनका बोन मैरो ट्रांसप्लांट करवाया जाएगा। बीमार बच्चों के माँ, बाप, भाई, बहन या नजदीकी रिश्तेदारों को कैम्प की जानकारी दी गई थी।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 154
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 434
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 154
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9772
एस. के. राणा January 20 2026 0 5992
एस. के. राणा February 01 2026 0 5957
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5061
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87463
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35638
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्रसव पूर्व जांच के लिए वर्ष 2019 -20 का प्रथम, द्वि
फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि प्रदेश मे सभी विधाओं के लगभग 40 कोरोना योद्धाओं ने ड्यूटी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 27 जनवरी को प्रदेश के लोगों को 500 आम आदमी क्लीनिक की सौगात देंगे। 27
बीएससी नर्सिंग दो प्रकार का होता है। पहला बीएससी नर्सिंग बेसिक जो 4 साल का कोर्स होता है। दूसरा बीएस
रात की गहरी नींद आपके बालों को काला लंबा तथा आकर्षक बनाए रखने में मदद करती है। गहरी नींद लेने से चेह
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक, ट्रामा सेंटर में 24 घंटे एंबुलेंस समेत ICU और वेंटिलेटर की सुविधा
एक ही टीम में काम कर रहे आयुष चिकित्सकों का मानदेय 66000 कर दिया गया लेकिन फार्मासिस्ट को पुराने मान
गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और डिहाईड्रेशन की दिक्कत नहीं होती है। पूरे दिन गर्म पानी
स्टेशन पर तैनात अधिकारियों और ट्रेनों में चेकिंग स्टाफ को इस बात की हिदायत दी गई है कि वे यह सुनिश्च
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में हजारों मुख्य सेविका पद के लि

COMMENTS