देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लंबे समय से गैर हाजिर 3 डॉक्टरों पर गिरी गाज

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति सरकारी सेवा नियमावली का उल्लंघन करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। अनुशासनहीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आरती तिवारी
March 31 2023 Updated: March 31 2023 21:28
0 27741
लंबे समय से गैर हाजिर 3 डॉक्टरों पर गिरी गाज सांकेतिक चित्र

लखनऊ। यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री के ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। वहीं अब लंबे समय से बिना किसी को सूचना दिए गायब चल रहे 3 डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग  (health Department) ने कड़ी कार्रवाई की है। तीनों डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति सरकारी सेवा नियमावली का उल्लंघन करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। अनुशासनहीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि जनमानस की सेवा करने का दायित्व मिलना सौभाग्य है। यूपी सरकार (UP government) में अपने कर्तव्यों का पालन न करने वाले को बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज (better treatment) मुहैया कराने में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सभी डॉक्टर मेहनत और ईमानदारी से मरीजों की सेवा करें।

अलीगढ़ के डॉ. प्रियांश शर्मा लंबे समय से शासकीय ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे। कई बार अधिकारियों ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो पाया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि चिकित्सक (doctor) को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। इसी प्रकार गोंडा में दो चिकित्साधिकारी अनाधिकृत रूप से शासकीय ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। उन्हें भी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें, डॉक्टर मुजम्मिल हुसैन और डॉक्टर प्रीति गुप्ता शामिल हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डब्ल्यूएचओ ने मोटापे के इलाज में जीएलपी-1 दवाओं के उपयोग पर वैश्विक दिशानिर्देश जारी किए

डब्ल्यूएचओ ने मोटापे के इलाज में जीएलपी-1 दवाओं के उपयोग पर वैश्विक दिशानिर्देश जारी किए

हे.जा.स. December 05 2025 7630

हालांकि जीएलपी-1 थेरेपी मोटापे से ग्रस्त वयस्कों के लिए पहला प्रभावी उपचार विकल्प है, लेकिन विश्व स्

अपोलो अस्पताल ने भारत के पहले सफल लीवर ट्रांसप्लांट की 24 वीं वर्षगांठ मनाई

अपोलो अस्पताल ने भारत के पहले सफल लीवर ट्रांसप्लांट की 24 वीं वर्षगांठ मनाई

हुज़ैफ़ा अबरार November 17 2022 29862

दिल्ली में अपोलो लीवर ट्रांसप्लांट टीम ने 15 नवंबर 1998 को इतिहास रचा जब उन्होंने नन्हे संजय का लिवर

राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की 1.33 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं: केंद्र

राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की 1.33 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं: केंद्र

एस. के. राणा June 10 2021 24067

मंत्रालय ने बुधवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के हवाले से बताया कि कुल 23,74,21,808 खुराकों (बरबा

गर्भावस्था के दौरान तनाव, चिंता व अवसाद का असर भ्रूण के मस्तिष्क पर पड़ता है: शोध  

गर्भावस्था के दौरान तनाव, चिंता व अवसाद का असर भ्रूण के मस्तिष्क पर पड़ता है: शोध  

हे.जा.स. May 20 2022 23412

गंभीर मनोवैज्ञानिक समस्या से पीड़ित महिलाओं को चिन्हित करते हुए डाक्टर उन शिशुओं की पहचान कर सकते है

यूपी में सर्दी से हार्ट अटैक के केस बढ़े

यूपी में सर्दी से हार्ट अटैक के केस बढ़े

आरती तिवारी January 10 2023 32725

दिल के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि पीजीआई, केजीएमयू और लोहिया संस्थान के स

कोरोना संक्रमण: देश में काम हो रहे नए मामले और मौतें।

कोरोना संक्रमण: देश में काम हो रहे नए मामले और मौतें।

एस. के. राणा June 09 2021 28175

देश में संक्रमण से 2,219 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,53,528 हो गई है। देश में अभी 12,

हेपेटाइटिस के 95% रोगियों में लक्षण दिखाई नहीं देते हैं: डॉ. राहुल राय

हेपेटाइटिस के 95% रोगियों में लक्षण दिखाई नहीं देते हैं: डॉ. राहुल राय

लेख विभाग October 15 2023 102144

मुख्य रूप से 4 वायरस इस बीमारी के कारक माने जाते हैं – ए, बी, सी और ई- और काफी हद तक रोके जा सकते है

जानिए एंटीबायोटिक सेहत के लिए कितनी हानिकारक हो सकती है?

जानिए एंटीबायोटिक सेहत के लिए कितनी हानिकारक हो सकती है?

आरती तिवारी September 20 2022 34025

एक रिसर्च के मुताबिक एंटीबायोटिक की ज्यादा खुराक लेना शरीर में बैक्टीरिया के खतरे को और बढ़ा सकता है

केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य के लिए सकल घरेलू उत्पाद का 2.1 प्रतिशत हिस्सेदारी 

केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य के लिए सकल घरेलू उत्पाद का 2.1 प्रतिशत हिस्सेदारी 

एस. के. राणा February 02 2023 27051

बजट की अपेक्षा में विशेषज्ञों को अनुमान था कि सरकार हेल्थ केयर सेक्टर (health care sector) पर खर्च क

विश्व के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों से सरकार चिंतित, उठाये एहतियाती कदम

विश्व के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों से सरकार चिंतित, उठाये एहतियाती कदम

एस. के. राणा March 18 2022 32086

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों को पत्र लिखकर कोरोना को ल

Login Panel