देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अब मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और आर्ट की पढ़ाई करें एक साथ

देश के कॉलेजज़ में अब मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और आर्ट की पढ़ाई एक साथ करने का रास्ता खुल गया है। केंद्र सरकार द्वारा नयी शिक्षा नीति के तहत बहुविषयक और पढ़ाई का बेहतर माहौल मुहैया करवाने के लिए नयी योजना को मंजूरी दी गयी है।

विशेष संवाददाता
September 02 2022 Updated: September 03 2022 01:32
0 33026
अब मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और आर्ट की पढ़ाई करें एक साथ प्रो एम जगदीश कुमार, चेयरमैन, यूजीसी

नयी दिल्ली। देश के कॉलेजज़ में अब मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और आर्ट की पढ़ाई एक साथ करने का रास्ता खुल गया है। केंद्र सरकार द्वारा नयी शिक्षा नीति के तहत बहुविषयक और पढ़ाई का बेहतर माहौल मुहैया करवाने के लिए नयी योजना को मंजूरी दी गयी है। 

 

प्रो एम जगदीश कुमार, चेयरमैन, यूजीसी (UGC) ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने नयी शिक्षा नीति के तहत बहुविषयक और पढ़ाई का बेहतर माहौल मुहैया करवाने के लिए इस योजना को मंजूरी दे दी है। 

 

अब मेडिकल (medical study), लॉ, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, आर्ट कॉलेज मिलकर डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई करवा सकेंगे। कोई भी एमबीबीएस (MBBS), बीडीएस (BDS), बीटेक करने वाला छात्र साथ में कला, मैनेजमेंट की भी पढ़ाई कर सकेगा।

 

उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 से इसे लागू करने की तैयारी चल रही है। इस योजनामें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएड, बीटेक, एमबीबीएस, बीडीएस, बीए-एलएलबी, फिजिकल एजुकेशन (Physical Education) जैसे सिंगल डिग्री कॉलेजों को आपस में क्लस्टर बनाकर ऐसे संस्थानों को पढ़ाने की मंजूरी देना है।

 

इसके लिए यूजीसी रेग्यूलेशन (UGC Regulation) 2020 में संशोधन होगा। इस योजना में नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नेशनल मेडिकल कमीशन (National Medical Commission), बार काउंसिल ऑफ इंडिया, इंडियन नर्सिंग काउंसिल (Indian Nursing Council), डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (Dental Council of India) के अधीनस्थ कॉलेज एक साथ जुड़ेंगे। हालांकि दाखिला नियम व फीस संबंधित काउंसिल या कमीशन तय करेंगे।

 

प्रो एम जगदीश कुमार ने कहा कि यूजीसी ने इसके लिए बाकायदा हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन इनटू मल्टी डिसप्लरी इंस्टीट्यूशन (Multi Disciplinary Institutions) की गाइडलाइन तैयार कर ली है। यूजीसी जल्दी ही इसे राज्यों और विश्वविद्यालयों को अगले शैक्षणिक सत्र से लागू करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करेगी। खास बात यह है कि नए नियमों के तहत एक कॉलेज में कम से कम तीन हजार छात्र होने जरूरी होंगे।

Edited by Ranjeev Thakur

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

शाबाश! फाइलेरिया चैम्पियन लालता प्रसाद अब दे रहे है एमएमडीपी प्रशिक्षण

शाबाश! फाइलेरिया चैम्पियन लालता प्रसाद अब दे रहे है एमएमडीपी प्रशिक्षण

रंजीव ठाकुर September 17 2022 40252

फाइलेरिया रोगी नेटवर्क के सक्रिय सदस्य और पूर्व में एमएमडीपी का प्रशिक्षण ले चुके हरदौरपुर ग्राम के

उत्तर प्रदेश: बारह करोड़ से अधिक लोगों का हुआ कोरोनरोधी टीकाकरण

उत्तर प्रदेश: बारह करोड़ से अधिक लोगों का हुआ कोरोनरोधी टीकाकरण

हुज़ैफ़ा अबरार October 20 2021 30442

नौ करोड़ 32 लाख 12 हजार छह सौ 73 को पहली और दो करोड़ 68 लाख 14 हजार तीन सौ 23 लोगों को दोनों डोज दी

गोरखनाथ मंदिर में बैठक कर CM योगी ने अवैध शराब व ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ने का दिया निर्देश

गोरखनाथ मंदिर में बैठक कर CM योगी ने अवैध शराब व ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ने का दिया निर्देश

श्वेता सिंह August 29 2022 25471

इसके पहले भी सीएम योगी ने ड्रग माफियाओं के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए थे। बता

मातृ स्वास्थ्य की मजबूत रीढ़ बना एफसीएम एनीमिया के खिलाफ नई पहल 10 हजार डोज लगाए गए

मातृ स्वास्थ्य की मजबूत रीढ़ बना एफसीएम एनीमिया के खिलाफ नई पहल 10 हजार डोज लगाए गए

हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 448

एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के उपचार में केवल आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां ही पर्याप्त नहीं होती

कच्चा अदरक खाने के अनेक फायदे, बढ़ती है पुरूषों की कामोत्तेजना

कच्चा अदरक खाने के अनेक फायदे, बढ़ती है पुरूषों की कामोत्तेजना

लेख विभाग March 18 2022 98460

कच्चे अदरक में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाते हैं। कच्ची अदरक में प्रच

मंकीपॉक्स टीका सभी के लिए जरूरी नहीं: एनआईवी निदेशक

मंकीपॉक्स टीका सभी के लिए जरूरी नहीं: एनआईवी निदेशक

विशेष संवाददाता August 27 2022 25269

एनआईवी निदेशक डॉ. अब्राहम ने कहा देश की स्थिति अभी काफी बेहतर है। मुझे नहीं लगता कि मंकीपॉक्स का टीक

होंठों को गुलाबी रंगत दें, बनेंगी आकर्षक का केंद्र

होंठों को गुलाबी रंगत दें, बनेंगी आकर्षक का केंद्र

सौंदर्या राय February 24 2022 34293

मेकअप से होंठों के कालेपन को कुछ देर के लिए छुपाया जा सकता है लेकिन ये कोई परमानेंट उपाय नहीं है। हो

फेस-ब्राइटनिंग मसाज से चेहरे को दें ख़ूबसूरती

फेस-ब्राइटनिंग मसाज से चेहरे को दें ख़ूबसूरती

सौंदर्या राय July 12 2022 31769

चेहरे की मसाज त्वचा को लिफ्ट और फर्म कर सकती है, जिससे चेहरे का मोटापा और झुर्रियों की उपस्थिति कम ह

क्या आपको सफेद दाग है? ये कीजिए, नहीं रहेगा

क्या आपको सफेद दाग है? ये कीजिए, नहीं रहेगा

आनंद सिंह June 24 2025 22870

अब सफेद दाग लाइलाज नहीं रही। लेजर विधि और फोटोथेरेपी विधि से इसका इलाज संभव है।

आयुष विभाग में दवा ढुलाई के के नाम पर करोड़ों का खेल

आयुष विभाग में दवा ढुलाई के के नाम पर करोड़ों का खेल

आरती तिवारी June 08 2023 37952

प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक अस्पतालों में आयुष मिशन के जरिए दवाएं भेजी जाती हैं

Login Panel