देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आयुष्मान भारत योजना में कई ट्रांसप्लांट और नए पैकेज जुड़े, पुराने पैकेज की दरों में हुई बढ़ोतरी

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की नयी सूची में सुविधाओं को बढ़ाया गया हैं। लाभार्थियों के लिए नए पैकेज जोड़े गए हैं और कुछ पैकेजों की दरों में बढ़ोतरी की गई है।

रंजीव ठाकुर
September 16 2022 Updated: September 17 2022 00:01
0 30456
आयुष्मान भारत योजना में कई ट्रांसप्लांट और नए पैकेज जुड़े, पुराने पैकेज की दरों में हुई बढ़ोतरी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की नयी सूची में सुविधाओं को बढ़ाया गया

लखनऊ। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की नयी सूची में सुविधाओं को बढ़ाया गया हैं। लाभार्थियों के लिए नए पैकेज जोड़े गए हैं और कुछ पैकेजों की दरों में बढ़ोतरी की गई है।

 

आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) में कार्निया ट्रांसप्लांट (cornea transplant), किडनी ट्रांसप्लांट (kidney transplant) और बोन मैरो ट्रांसप्लांट (bone marrow transplant) की सुविधाओं को बढ़ाया गया हैं। विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए 365 नए पैकेज जोड़े गए हैं और 832 पैकेज की दरों में बढ़ोतरी की गई है।

 

प्रदेश में गुरुवार से आयुष्मान पखवाड़े (Ayushman Pakhwada) की शुरुआत की गई है और 30 सितंबर तक लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड (Ayushman card) बनवाने की सुविधा मिलेगी। 30 सितंबर तक चलने वाले विशेष अभियान में गांव-गांव कैंप लगाकर लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाएंगे।

 

सातवें वेतन आयोग (Seventh Pay Commission) के मुताबिक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की नयी सूची में बढ़ोतरी की गई है। टियर टू के 14 शहरों में पैकेज दरों के अलावा इंसेंटिव भी दिया जाएगा। प्रदेश में 1.73 करोड़ परिवारों के 7.65 करोड़ लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।

 

संगीता सिंह, सीईओ, साचीज (SACHIS) ने बताया कि केंद्र सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद यूपी में गुरुवार से उपचार के लिए 365 पैकेज जोड़ने और 832 पैकेज की दरों में बढ़ोतरी को लागू कर दिया गया है। आगे बाकी राज्यों में इसे चरणबद्ध ढंग से लागू किया जाएगा।

 

उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यूपी में गरीबों के लिए यह योजना संजीवनी का काम करेगी। किडनी व बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी सुविधा मिलने से गरीबों को महंगा इलाज (expensive treatment) कराने में दिक्कत नहीं होगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मुंबईकरों को स्वास्थ्य की सौगात

मुंबईकरों को स्वास्थ्य की सौगात

विशेष संवाददाता November 19 2022 26433

सीएम शिंदे मुंबई भर में 51 स्वास्थ्य क्लीनिकों का उद्घाटन करेंगे। इन क्लीनिकों में एक डॉक्टर एक नर्स

पुर्तगाल में गर्भवती भारतीय महिला पर्यटक की बेड मौत, स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

पुर्तगाल में गर्भवती भारतीय महिला पर्यटक की बेड मौत, स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

हे.जा.स. September 01 2022 23846

यूँ तो यह दुःख भरी घटना है कि अस्पताल में जगह ना मिलने से गर्भवती भारतीय महिला की मौत हो गई है लेकिन

यूपी के मेडिकल कालेजज़ में डॉक्टर्स की लापरवाही और पढ़ाई होगी कैमरों में कैद

यूपी के मेडिकल कालेजज़ में डॉक्टर्स की लापरवाही और पढ़ाई होगी कैमरों में कैद

रंजीव ठाकुर August 01 2022 32251

यूपी के सभी मेडिकल कालेजज़ में डॉक्टर्स का दुर्व्यवहार अब कैमरों में कैद किया जाएगा जिसके लिए राष्ट्र

मरीजों को बड़ी राहत, हड़ताल पर नहीं जाएंगे डॉक्टर

मरीजों को बड़ी राहत, हड़ताल पर नहीं जाएंगे डॉक्टर

विशेष संवाददाता March 12 2023 29095

झारखंड के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि, स्वास्थ्य मंत्री के साथ हमारी ये बैठक सार्थक रही। हम

भारत ने मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर काम करने में सफलता पायी है लेकिन चुनौतियां बनी हुई हैं: यूनीसेफ 

भारत ने मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर काम करने में सफलता पायी है लेकिन चुनौतियां बनी हुई हैं: यूनीसेफ 

हे.जा.स. October 31 2025 5019

भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा बड़ा देश है जहां शिशु लड़कों की तुलना में शिशु लड़कियों की मृत्यु अधिक हो

प्रदेश की 99 प्रतिशत से ज्‍यादा आबादी प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर।

प्रदेश की 99 प्रतिशत से ज्‍यादा आबादी प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर।

हुज़ैफ़ा अबरार September 08 2021 30042

रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के पास किसी भी प्रदूषणकारी तत्व के संघनन का कोई रिकॉर्ड

प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों पर निरंतर कसा जा रहा शिकंजा

प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों पर निरंतर कसा जा रहा शिकंजा

आरती तिवारी January 17 2023 29786

सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे 16 जनवरी तक उन अस्पतालों को ब्योरा दें जहां छात्र प्रशिक्षण

कोरोना वैक्सीन की वजह से हो सकतें हैं कई साइड इफेक्टस।

कोरोना वैक्सीन की वजह से हो सकतें हैं कई साइड इफेक्टस।

लेख विभाग March 28 2021 29273

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने सुझाव दिया है कि अगर आपके शरीर में कुछ असामान्य

डा.सूर्यकान्त एशियन पेसिफिक सोसाइटी ऑफ रेस्पिरोलोजी फेलोशिप के लिए चुने गए।

डा.सूर्यकान्त एशियन पेसिफिक सोसाइटी ऑफ रेस्पिरोलोजी फेलोशिप के लिए चुने गए।

हुज़ैफ़ा अबरार July 24 2021 32457

डा. सूर्यकान्त की विशेषज्ञता व सार्वजानिक स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में ईमानदार प्रयासों का आकलन करन

पीजीआई व बीबीएयू में शुरू होंगे अस्पताल सेवाओं से जुड़े कोर्स

पीजीआई व बीबीएयू में शुरू होंगे अस्पताल सेवाओं से जुड़े कोर्स

आरती तिवारी August 29 2023 29408

हर्षवर्धन ने कहा कि एडवांस डिप्लोमा इन हॉस्पिटल लिनन एंड लांड्री सर्विस मैनेजमेंट, एडवांस डिप्लोमा

Login Panel