देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

फाइलेरिया की दवा खाने से 25 बच्चों की तबियत बिगड़ी, सीएमओ ने दी सफाई

प्राथमिक विद्यालय में फाइलेरिया की दवा खिलाने के बाद करीब 25 बच्चों को उल्टी और दस्त की समस्या होने लगी। इसके बाद बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े। सभी बच्चों की उम्र पांच से 10 साल की है।

आरती तिवारी
February 10 2023 Updated: February 10 2023 03:02
0 31683
फाइलेरिया की दवा खाने से 25 बच्चों की तबियत बिगड़ी, सीएमओ ने दी सफाई फाइलेरिया की दवा खाने से 25 बच्चों की हालत बिगड़ी

भदोही (लखनऊ ब्यूरो)। प्राथमिक विद्यालय में फाइलेरिया की दवा (filariasis medicine) खिलाने के बाद करीब 25 बच्चों को उल्टी और दस्त की समस्या होने लगी। इसके बाद बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े। सभी बच्चों की उम्र पांच से 10 साल की है। मल्लूपुर गांव के अलग-अलग बस्ती के बच्चे प्राथमिक विद्यालय (primary school) में पढ़ते हैं। सभी को जिला अस्पताल (District Hospital) ज्ञानपुर में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत सामान्य होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि बाकी अभी भी भर्ती हैं। खबर मिलने पर आला अधिकारी (top executives) मौके पर पहुंच गए।

 

गुरुवार को विद्यालय में फाइलेरिया अभियान (filariasis campaign) के तहत आशा बहू, आंगनवाड़ी कार्यकत्री और एएनएम दवा पिलाने के लिए पहुंची हुई थीं। विद्यालय में बच्चों को दवा पिलाए जाने के दौरान उनकी हालत बिगड़ने का मामला सामने आया। बच्चों को उल्टी और दस्त शुरू हो गए। उनकी यह हालत देख स्कूल प्रशासन (school administration) में खलबली देखी गई। इसके बाद आनन फानन में बच्चों को जिला अस्पताल ज्ञानपुर के इमरजेंसी वार्ड (emergency ward) में भर्ती करवाया गया।

 

मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, एसडीएम ज्ञानपुर (SDM Gyanpur), शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंच गए। सीएमओ ने बताया कि खाली पेट दवा खाने से दिक्कत हुई। कुछ देर में स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया की दवा खाली पेट नहीं खिलाई जाती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सभी डॉक्टर्स 8 से 2 बजे तक ओपीडी में मिलने चाहिए, उपमुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

सभी डॉक्टर्स 8 से 2 बजे तक ओपीडी में मिलने चाहिए, उपमुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

रंजीव ठाकुर August 22 2022 31764

उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख

देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 शामिल

देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 शामिल

हुज़ैफ़ा अबरार March 07 2023 44586

देशभर में सरकारी अस्पतालों की स्कैन एंड शेयर मॉडल के आधार पर रैंकिंग की गई है जिसमें देश के टॉप टेन

चीन में कोरोना संक्रमण ने तोड़ा रिकॉर्ड

चीन में कोरोना संक्रमण ने तोड़ा रिकॉर्ड

हे.जा.स. November 27 2022 28664

चीन में कोरोना के चलते एक बार हालात फिर से बेकाबू होने लगे हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निर्दे

सीएचसी में ज्यादा से ज्यादा मरीजों को भर्ती किया जाए: ब्रजेश पाठक

सीएचसी में ज्यादा से ज्यादा मरीजों को भर्ती किया जाए: ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी January 13 2023 31899

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएचसी में गर्भवती महिलाओं को उपचार के अलावा बाकी बीमारी से पीड़ितों को भी

विश्व मधुमेह दिवस: एसजीपीजीआई में विशेष सीएमई का आयोजन 

विश्व मधुमेह दिवस: एसजीपीजीआई में विशेष सीएमई का आयोजन 

हुज़ैफ़ा अबरार November 14 2026 0

गर्भकालीन मधुमेह (GDM) पर विशेष सीएमई का आयोजन किया। विश्व मधुमेह दिवस की इस वर्ष की थीम है- मधुमेह

देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार में आई कमी

देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार में आई कमी

विशेष संवाददाता December 13 2022 25103

देश में अब तक दो अरब 19 करोड़ से ज्यादा लोग टीकाकरण करवा चुके हैं। गौरतलब है कि भारत में वयस्क आबादी

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल्स ने 500 रोबोटिक नी सर्जरी पूरी कीं, नए मिसो रोबोट का अनावरण

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल्स ने 500 रोबोटिक नी सर्जरी पूरी कीं, नए मिसो रोबोट का अनावरण

हुज़ैफ़ा अबरार May 04 2026 1834

अब अपोलोमेडिक्स क्षेत्र का पहला निजी अस्पताल बन गया है, जहाँ नी रिप्लेसमेंट के लिए दो समर्पित रोबोट

सेंसटिव टूथ: कारण, बचाव और इलाज  

सेंसटिव टूथ: कारण, बचाव और इलाज  

लेख विभाग June 25 2022 35251

दंत संवेदनशीलता बीस से चालीस वर्ष की आयु के लोगों में बेहद सामान्य है। यह तीस वर्ष की उम्र में अधिक

एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, तैयारी को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में टास्क फ़ोर्स की बैठक| 

एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, तैयारी को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में टास्क फ़ोर्स की बैठक| 

रंजीव ठाकुर February 21 2021 35897

रोगों का इलाज कराने से बेहतर है कि उनसे पहले से ही बचा जाए | संचारी रोगों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगु

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का असर अगस्त अंत तक।

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का असर अगस्त अंत तक।

हे.जा.स. July 16 2021 24656

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का असर अगस्त तक अंत तक देखने को मिलेगा। हालांकि यह दूसरी लहर से कम घातक

Login Panel