देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सर्दियों में हल्दी का सेवन करने से होंगे कई फायदे

कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो हमें रोग मुक्त रख सकें। इसी में से एक है हल्दी। जी हां! सर्दियों में हल्दी वाला दूध हो या फिर वो चीजें जिनमें हल्दी हो। ये सभी चीजें हमें काफी फायदा देती हैं।

लेख विभाग
December 19 2022 Updated: December 19 2022 02:48
0 25525
सर्दियों में हल्दी का सेवन करने से होंगे कई फायदे सांकेतिक चित्र

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इसके साथ ही वह समय भी आ गया है जब पोषण से भरपूर कई तरह के खाने का मज़ा ले सकते हैं। हल्दी गुणों की खान है। ये एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भरपूर होती है। साथ ही इसमें सूजन कम करने वाले गुण भी मौजूद होते हैं। हल्दी का पानी पीने से इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत होता है। सर्दियों में खासतौर पर सुबह-सवेरे हल्दी का पानी आपको फ्लू और सर्दी-जुकाम से दूर रखता है। और इसमें एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण भी होते हैं।

 

दर्द और संक्रमण से राहत- relief from pain and infection

हल्दी सर्दी के मौसम में बार-बार होने वाले साइनस की समस्या और इन्फेक्शन से भी राहत दिला सकती है। आप दूध या चाय में हल्की से हल्दी मिला सकते हैं।

 

ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल- controls blood sugar

रोज़ाना हल्दी का सेवन ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखता है। हल्दी जैसी एंटीऑक्सीडेंट शरीर की अंदर से मदद करती है।

 

डैंड्रफ की समस्या को करें दूर- Get rid of dandruff problem

सर्दियों में लोगों को अक्सर डैंड्रफ की समस्या होती है। अगर आप किसी भी तेल में चुटकी भर हल्दी मिलाकर अपने बालों में लगाएंगे तो आपको डैंड्रफ से छुटकारा मिल जाएगा। इसके अलावा इस तेल से सिर की त्वचा में होने वाले संक्रमण को दूर करने में भी मदद मिलती है।

 

त्वचा को भी फायदे पहुंचाती- benefits the skin

इस दौरान कई तरह की गर्म ड्रिंक्स का सेवन भी करते हैं, जो पेट की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। हल्दी स्वाद को बढ़ाने के साथ पाचन में भी मदद करती है। हल्दी युक्त खाद्य पदार्थ खाने से आपके शरीर को प्रदूषकों से छुटकारा पाने में भी मदद मिलती है, जिससे आपकी त्वचा में एक स्वस्थ चमक आती है।

 

फ्लू से राहत- flu relief

सर्दी के मौसम के साथ फ्लू का मौसम भी शुरू होता है। भारत में ज़्यादातर घरों में हल्दी वाला दूध इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसे पीने से आपके श्वसन तंत्र को मदद मिलती है और यह आपके शरीर को गर्म भी रखता है।

 

नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट- natural antioxidant

हज़ारों सालों से आयुर्वेद और भारतीय खाने में हल्दी का उपयोग होता आया है। हल्दी में चमत्कारी उपचार के गुण होते हैं, जो सर्दियों में विशेष रूप से महत्वपूर्ण होते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालने का काम करती है।

 

गले की खराश और खांसी- sore throat and cough

हल्दी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ एक शक्तिशाली उपचारक भी है। आमतौर पर फूड्स में कई तरह के कैमिकल्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर्ज़ डाले जाते हैं, इसलिए खाने में हल्दी ज़रूर डालें। इसके अलावा यह गले की खराश और खांसी में भी आराम पहुंचाती है।

 

गर्भवती महिलाएं- pregnant women

हल्की बीमारी होने पर गर्भवती महिलाएं भी हल्दी दूध का सेवन करना पसंद करती हैं। हल्दी गले की खराश में आराम दिलाती है और बैक्टीरियल संक्रमण से भी छुटकारा दिलाती है।

 

सूजन- Swelling

हल्दी का सबसे आम उपयोग सूजन को कम करने के लिए किया जाता है। हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन इसमें मददगार साबित होता है।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

समझिये सामान्य वायरल फीवर और कोरोना का अंतर।

समझिये सामान्य वायरल फीवर और कोरोना का अंतर।

लेख विभाग September 22 2021 29157

सामान्य बुखार की अवधि अधिक से अधिक एक हफ्ता होती है और एक हफ्ते बाद उपचार या बगैर उपचार के यह वायरल

डॉ रेड्डीज ने कनाडा में कैंसर की दवा पेश किया।

डॉ रेड्डीज ने कनाडा में कैंसर की दवा पेश किया।

हे.जा.स. September 03 2021 28123

कनाडा के बाजार में रेड्डी-लेनलिडोमाइड दवा को पेश करना, वहां के मल्टीपल मायलोमा और मायलोडिसप्लास्टिक

कोरोना महामारी के दौरान जमा कचरा मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरा

कोरोना महामारी के दौरान जमा कचरा मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरा

हे.जा.स. February 01 2022 40975

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि 2,00,000 टन से अधिक चिकित्सा अपशिष्ट दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी के परिण

छह महीने के बाद बच्‍चे को खिलानी चाहिए ये चीजें

छह महीने के बाद बच्‍चे को खिलानी चाहिए ये चीजें

लेख विभाग October 23 2022 42327

हर पेरेंट्स अपने बच्चे को ऐसा खाना खिलाना चाहते हैं जिससे उनकी ग्रोथ हो, बोन हेल्थ सही हो और साथ ही

सिर और मस्तिष्क सर्जरी की पूरी जानकारी दे रहें हैं, डॉ. भानु चंद्र

सिर और मस्तिष्क सर्जरी की पूरी जानकारी दे रहें हैं, डॉ. भानु चंद्र

लेख विभाग March 16 2022 53852

हेड एंड ब्रेन सर्जरी एक बेहद जटिल प्रक्रिया है और यह प्रक्रिया उपचार किए जाने की स्थिति पर निर्भर कर

कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों ने चिंता बढ़ायी, लोग चौथी लहर को लेकर आशंकित

कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों ने चिंता बढ़ायी, लोग चौथी लहर को लेकर आशंकित

एस. के. राणा April 28 2022 24667

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 16,980 हो गई जो कि आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी है। महा

जिला अस्पताल के 3 फार्मासिस्ट निलम्बित, सीएमएस के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया उपमुख्यमंत्री ने

जिला अस्पताल के 3 फार्मासिस्ट निलम्बित, सीएमएस के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया उपमुख्यमंत्री ने

रंजीव ठाकुर September 06 2022 34188

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निजी मेडिकल स्टोर के गोदाम में सरकारी दवाइयां मिलने के मामले में जिला अस

कोविड-19  वैक्सीन पर केंद्र सरकार ने दी राहत, 31 मार्च तक कस्टम ड्यूटी माफ

कोविड-19 वैक्सीन पर केंद्र सरकार ने दी राहत, 31 मार्च तक कस्टम ड्यूटी माफ

एस. के. राणा January 17 2023 30090

विदेश से अपने देश आने वाली इंपोर्टेड कोविड-19 वैक्सीन की कीमते कम होने की उम्मीद है। कस्टम ड्यूटी मे

सहारा हॉस्पिटल ने गॉल ब्लॉडर कैंसर पीड़ित मरीज की जान बचायी

सहारा हॉस्पिटल ने गॉल ब्लॉडर कैंसर पीड़ित मरीज की जान बचायी

हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2022 55051

डॉ अंकुर ने बताया कि उसे गाल ब्लैडर का कैंसर है, इसका आपरेशन करना होगा। तब मरीज ने सरकारी हॉस्पिटल म

कैंसर खत्म करेगा मॉडिफाइड हर्पीज वायरस!

कैंसर खत्म करेगा मॉडिफाइड हर्पीज वायरस!

आरती तिवारी October 03 2022 30141

RP2 नाम के ड्रग ने एक मरीज के ओरल कैंसर को पूरी तरह खत्म कर दिया। लंदन में रहने वाले इस शख्स का कहना

Login Panel