











































प्रतीकात्मक
अगर आप आकर्षक और स्वस्थ दिखना चाहतीं हैं तब रात भर की गहरी नींद आपकी इच्छा को पूरा करेगी। ऐसा निष्कर्ष करोलिंस्का इंस्टिट्यूट के शोधकर्ताओं ने एकअध्ययन में निकाला है। जो लोग बहुत लंबे समय तक जागते रहते हैं उनकी खूबसूरती घटने लगती है और वह जल्दी बीमार भी पड़ते हैं।
अपने देश में जमाने से कहावत प्रचलित है कि जल्दी सोना और जल्दी उठना मनुष्य को स्वस्थ धनवान और बुद्धिमान बनाता है। शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने और अपनी प्राकृतिक सौंदर्य को बनाये रखने के लिए जल्दी सोना और जल्दी जागना बहुत ज़रूरी है।
नींद और आराम बहुत जरूरी है। रात भर की गहरी नींद (deep sleep)आपको दिन भर तरोताज़ा (fresh) रखती है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो (natural glow) लाती है और दिनभर का काम अच्छी तरह से कर सकतीं हैं। साथ ही आंखों के नीचे काले घेरे भी नहीं होगें। कम नींद के कारण चिड़चिड़ाहट, मोटापा, हाइपरटेंशन, लो बीपी, आलस, मतिभ्रम आदि समस्याएं हो जाती हैं।
गहरी नींद के लाभ
झुर्रियाँ का कम होना - Reduction in wrinkles
जब आप सोतीं हैं तो त्वचा में नया कोलेजन बनता है, जो सैगिंग को रोकता है। यह नेचुरल रिपेयर की प्रक्रिया का हिस्सा है। न्यूयॉर्क में एक त्वचा विशेषज्ञ बतातें हैं कि अधिक कोलेजन का मतलब है कि त्वचा भरपूर है और झुर्रियों की संभावना कम है।
ग्लोइंग कॉम्पलेक्सन - Glowing complexion
जब आप झपकी लेतीं हैं तो आपकी त्वचा में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है। इससे आपकी त्वचा को भरपूर ऑक्सीजन (oxygen) और पोषण तत्व मिल (nutrients) जातें हैं। आपकी स्किन में ग्लो आ जाता है। नींद (sleep) के समय में कमी या गहरी नींद नहीं आने के कारण आपका रंग फीका या बेजान दिख सकता है। गालों का गुलाबीपन (pinkness) गायब हो जाता हो।
सुन्दर और चमकदार आँखें - Beautiful and bright eyes
रात में गहरी नींद आने से आँखों में सूजन नहीं आ पाती है। इससे डार्क सर्कल भी कम होता है। आंखों के नीचे के होने वाले पिगमेंटेशन (pigmentation) में कमी आती है। आपकी आँखें चमकदार आकर्षक (attractive) हो जातीं हैं।
स्वस्थ और चमकदार बाल - Healthy and shiny hair
नींद की कमी से बालों का झड़ना, टूटना और बढ़ना प्रभावित हो सकता है। गहरी नींद से रक्त प्रवाह बढ़ता है। बालों के जड़ों तक पोषक तत्व, विटामिन और खनिज पहुंचकर बालों को मजबूत बनातें हैं। स्किन स्पेशलिस्ट वेक्सलर कहते हैं कि गहरी नींद की कमी से तनाव हो सकता है। तनाव के कारण शरीर में कोर्टिसोल (cortisol) हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे आपके बाल झड़ (hair loss) सकते हैं।
हैप्पी और हेल्थी लुक - Happy and healthy look
गहरी नींद आने से शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिलता है। पॉजिटिव सोच पैदा होती है। काम करने की क्षमता बढ़ जाती है। पूरे शरीर के स्किन में ग्लो आने की वजह से हैप्पी और हेल्थी लुक आ जाता है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 189
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 98
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 567
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 441
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 189
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 98
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9786
एस. के. राणा January 20 2026 0 5999
एस. के. राणा February 01 2026 0 5971
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5579
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5565
एस. के. राणा January 13 2026 0 5124
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5068
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87470
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35645
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38615
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36127
लेख विभाग March 19 2022 0 35686
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73533
मेदांता लखनऊ ने हेल्थकेयर क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। अस्पताल ने बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर
गर्भावस्था में पीएम 2.5 के अधिक संपर्क में आने से समय से पहले डिलीवरी का जोखिम लगभग 70 प्रतिशत तक बढ
मिर्गी के मरीज के परिजन अज्ञानता की वजह से मिर्गी से जुडी भ्रांतियों पर आँख मूँद कर विश्वास कर लेते
आजकल महिलाओं में पैरों को सुन्दर बनाने का प्रचलन बढ़ा है। पैरों को स्वस्थ्य, सुन्दर और सुडौल बनाने के
केजीएमयू में चलने वाली पेन क्लीनिक के डॉ. अजय कुमार चौधरी के अनुसार शरीर के किसी हिस्से विशेषकर पीठ
चेहरे की रंगत निखारने के लिए हम सभी कई तरह के क्रीम, लोशन और मास्क का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या
कद्दू के बीजों में प्रोटीन, जिंक, कॉपर, हेल्दी फैट, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो शर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में देशभर में 7 लाख से अधिक डोज
जुर्माने की रकम का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेज में दाखिले के इच्छुक जरूरतमंद छात्रों को व
भारत ने 100 करोड़ कोविड टीकाकरण करके एक रिकॉर्ड कायम किया था। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा की आपको

COMMENTS