देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना वायरस: देश में संक्रमण घटा मौतें बढ़ी।  

एक दिन में सर्वाधिक 4,205 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,54,197 हो गई, जबकि संक्रमण के 3,48,421 नए मामले सामने आने संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,33,40,938 हो गई।

0 31527
कोरोना वायरस: देश में संक्रमण घटा मौतें बढ़ी।   प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 4,205 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,54,197 हो गई, जबकि संक्रमण के 3,48,421 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,33,40,938 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मामले कम होकर 37,04,099 हो गए, जो संक्रमण के कुल मामलों का 15.87 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर सुधरकर 83.04 प्रतिशत हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,93,82,642 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि मृत्युदर 1.09 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख की संख्या पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे।

वैश्विक महामारी के मामले पिछले साल 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ की संख्या पार कर गए थे। भारत में महामारी के मामले चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 11 मई तक 30,75,83,991 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 19,83,804 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

जिन 4,205 और लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 793, कर्नाटक में 480, दिल्ली में 347, उत्तर प्रदेश में 301, तमिलनाडु में 298, पंजाब में 214, छत्तीसगढ़ में 199, राजस्थान में 169, हरियाणा में 144, पश्चिम बंगाल में 132, गुजरात और उत्तराखंड में 118-118, आंध्रप्रदेश में 108 और झारखंड में 103 लोगों की मौत हुई है।

देश में अब तक कुल 2,54,197 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 77,191, दिल्ली में 20,010, कर्नाटक में 19,852, तमिलनाडु में 16,178, उत्तर प्रदेश में 16,043, पश्चिम बंगाल में 12,593, छत्तीसगढ़ में 10,941 और पंजाब में 10,918 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक लोग किसी न किसी अन्य बीमारी से भी ग्रस्त थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डायबिटीज के कारण किडनी की बीमारी हो सकती: डा. दीपक दीवान

हुज़ैफ़ा अबरार February 02 2023 29855

डॉ दीपक दीवान ने बताया कि हाई ब्लड शुगर नेफ्रॉन और किडनी में ब्लड वेसेल्स को नुकसान पहुंचाता है, जिस

ब्रिटेन में ओमिक्रोन संक्रमण का विस्फोट, 24 घंटे में दस हज़ार से ज़्यादा मामले

ब्रिटेन में ओमिक्रोन संक्रमण का विस्फोट, 24 घंटे में दस हज़ार से ज़्यादा मामले

हे.जा.स. December 20 2021 30647

शनिवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10,059 नए मामलों की पुष्टि की है जोकि शुक्रवार को इस वैरिएंट के सामने

देश में कोविड-19 से रिकॉर्ड मौतें।

देश में कोविड-19 से रिकॉर्ड मौतें।

एस. के. राणा June 10 2021 37292

देश में 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 6,148 मामले सामने आए, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 3,59,676 हो गई।

सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ तैनाती स्थल पर अवश्य निवास करें: बहराइच जिलाधिकारी

सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ तैनाती स्थल पर अवश्य निवास करें: बहराइच जिलाधिकारी

रंजीव ठाकुर July 30 2022 29052

बहराइच जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर

थैलेसीमिया बीमारी को खत्म करने के लिए सरकार चलाएगी मुहिम

थैलेसीमिया बीमारी को खत्म करने के लिए सरकार चलाएगी मुहिम

लेख विभाग May 11 2023 26225

थैलेसीमिया बीमारी को खत्म करने के लिए अब सरकार राष्ट्रीय मिशन शुरू करने जा रही। लोकसभा अध्यक्ष ओम ब

होम्योपैथिक दवा से होगा लंपी वायरस का इलाज

होम्योपैथिक दवा से होगा लंपी वायरस का इलाज

विशेष संवाददाता October 26 2022 50775

इस वायरस के बढ़ते असर को देखते हुये अब केंद्र सरकार भी लंपी के खिलाफ लड़ाई में सभी राज्य को सहायता

पीरियड्स को  लेट करने के लिए न करें दवाइयों का सेवन

पीरियड्स को लेट करने के लिए न करें दवाइयों का सेवन

लेख विभाग June 06 2023 39323

पीरियड्स को लेट करने की दवाई खाना आखिर कितना सही है? इस आर्टिकल में बताएंगे दवाई को खाने से आपकी हेल

झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात शिशु, सीएचसी में कराया गया भर्ती

झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात शिशु, सीएचसी में कराया गया भर्ती

विशेष संवाददाता September 04 2022 79565

पाली जिले में एक बार फिर ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। झाड़ियों में नवजात शिशु पड़ा मि

राहत: सरकार ने घटाएँ डायबीटीज की दवा के दाम

राहत: सरकार ने घटाएँ डायबीटीज की दवा के दाम

हे.जा.स. October 26 2021 31105

हर भारतीय डायबिटीज जैसी बीमारी का सस्ता इलाज पा सके, इसके लिए एनपीपीए ने डायबिटीज के इलाज में काम आन

इंश्योरेंस पाॅलिसी ’कोटक हेल्थ शील्ड’ के लिए लखनऊ में शुरु हुआ आउटडोर अभियान।

इंश्योरेंस पाॅलिसी ’कोटक हेल्थ शील्ड’ के लिए लखनऊ में शुरु हुआ आउटडोर अभियान।

हुज़ैफ़ा अबरार March 05 2021 23105

कोटक हेल्थ शील्ड फिक्स्ड बेनिफिट, काॅम्प्रिहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस प्लान प्रस्तुत करता है जिसमें शुर

Login Panel