देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, हर दिन 35 फीसदी का हो रहा इज़ाफ़ा, हालात हुए गंभीर

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों ने भी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। पूरे देश की बात करें तो यहां पर ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 1525 हो चुकी है।

एस. के. राणा
January 02 2022 Updated: January 02 2022 18:52
0 35970
देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, हर दिन 35 फीसदी का हो रहा इज़ाफ़ा, हालात हुए गंभीर प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। हर दिन लगातार केसेज में इजाफा हो रहा है। आज पूरे देश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 27 हजार के पार पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे में कुल 27553 नए मामले दर्ज किए गए। इससे पहले शनिवार को देश के बड़े शहरों में कोरोना की खतरनाक रफ्तार देखी गई। इसमें मुंबई में 6347, दिल्ली में 2716 और कोलकाता में 2398 मामले सामने आए। इसके साथ ही नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों ने भी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। पूरे देश की बात करें तो यहां पर ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 1525 हो चुकी है। इसमें भी सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं जहां इनकी संख्या 460 है। 

हर दिन तेजी से बढ़ी रफ्तार
हर दिन के हिसाब से देखें से कोरोना के मामलों में करीब 35 से 36 फीसदी का इजाफा हो रहा है। शनिवार को 24 घंटे के अंदर देशभर में कुल 22 हजार 775 नए कोरोना मरीज पाए गए थे। वहीं इस दिन 406 मरीजों की मौत हुई और 8949 मरीज ठीक होकर घर लौटे। कुछ ऐसा ही हाल महाराष्ट्र का रहा। यहां पर शनिवार को कोरोना के 6347 मामले सामने आए और एक मौत हुई। फिलहाल मुंबई की हालत यह है कि यहां पर 10 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इसके अलावा यहांपर 157 बिल्डिंगों को सील भी किया जा चुका है। फिलहाल मुंबई में कुल 22,334 एक्टिव मरीज हैं। हालांकि ज्यादातर मरीज घर पर ही ठीक हो जा रहे हैं और उन्हें हॉस्पिटल ले जाने की नौबत नहीं आ रही है। 

दिल्ली, यूपी, राजस्थान और पंजाब का हाल
दिल्ली, यूपी और राजस्थान में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटों में 2700 से ज्यादा कोरोना के मामले आए हैं। वहीं यहां पर संक्रमण दर 3.6 पर पहुंच चुकी है। यूपी की बात करें तो यहां शनिवार को 383 नए मामले आए, वहीं इस दौरान 31 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। यूपी में फिलहाल 1211 कुल एक्टिव कोरोना केसेज हैं। राजस्थान में शनिवार को 300 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। यहां पर शनिवार को ही एक साथ 52 कोरोना मामले सामने आए थे। इस नए वैरिएंट के यहां पर कुल 121 मरीज मिल चुके हैं। 

झारखंड, पंजाब और अन्य राज्यों के हालात
अन्य राज्यों की बात करें तो झारखंड में शनिवार को कोरोना के 1007 नए मरीज मिले। वहीं पंजाब में इसी दिन कोरोना के कुल 332 नए मामले सामने आए हैं. तामिलनाडु में 1470 नए मरीज मिले तो कर्नाटक में भी मामला 1000 के पार पहुंच चुका है। गोवा में शनिवार को 24 घंटे में 310 केस सामने आ गए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में 4512 केस दर्ज किए गए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सेहत के लिए चमत्कारी है मुनक्का

सेहत के लिए चमत्कारी है मुनक्का

आरती तिवारी November 25 2022 33326

मुनक्का में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। ये पेट में गैस, सूजन, पेट फूलना, कब्ज और अपच जैसी कई सम

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लापरवाही का अम्बार

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लापरवाही का अम्बार

विशेष संवाददाता May 28 2023 34414

सीएमए डॉ. एमएमएस आर्या ने मामले में संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कि ने तत्काल इमरजेंसी में फोन कर ड

नही थम रही कोरोना की रफ्तार

नही थम रही कोरोना की रफ्तार

आरती तिवारी April 20 2023 34120

आलमबाग में 31 लोग संक्रमित मिले हैं। सरोजनीनगर और अलीगंज में 29-29, कैसरबाग में 25, इंदिरानगर में 17

पहचान पत्र नहीं होने पर भी लगेगा टीका- स्वास्थ्य मंत्रालय

पहचान पत्र नहीं होने पर भी लगेगा टीका- स्वास्थ्य मंत्रालय

हुज़ैफ़ा अबरार May 07 2021 32834

इस श्रेणी में बुजुर्ग, साधु-संत, जेल में बंद कैदी, मानसिक अस्पतालों में भर्ती मरीज, वृद्धाश्रम के लो

आगरा में बढ़ा डेंगू का खतरा

आगरा में बढ़ा डेंगू का खतरा

आरती तिवारी September 09 2022 27557

कोरोना के साथ ही जिले में अब डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एक ही परिवार के 3 बच्चे बीमार होने पर

कोरोना के नए वेरिएंट से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

कोरोना के नए वेरिएंट से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

लेख विभाग December 25 2022 27815

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक़, कोरोना वायरस से ख़ुद को सुरक्षित रखने का सबसे बेसिक और महत्वपूर्ण

जानिए क्या है इस समय देश में कोरोना की स्थिति ?

जानिए क्या है इस समय देश में कोरोना की स्थिति ?

एस. के. राणा February 16 2023 29551

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 102 नए

मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने युवा सर्जन्स को सिखाए माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के गुण

मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने युवा सर्जन्स को सिखाए माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के गुण

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2022 36872

कैंसर के इलाज के युग में जब दुनिया केवल कैंसर के टिश्यू को हटाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि टिश्यू क

खराब लाइफ स्टाइल से बढ़ रहा गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस और रीढ़ की हडडी में चोट का खतरा: डॉ रोहित

खराब लाइफ स्टाइल से बढ़ रहा गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस और रीढ़ की हडडी में चोट का खतरा: डॉ रोहित

हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2022 27385

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के हडडी रोग विशेषज्ञों ने कहा कि शारीरिक रूप से सक्रिय न रहने के कारण

धीरे धीरे काबू में आ रही है कोविड महामारी।

धीरे धीरे काबू में आ रही है कोविड महामारी।

हे.जा.स. February 05 2021 27254

कुल 15 हजार 8 सौ 53 मरीज़ संक्रमण से स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए है। इन आकड़ों से इस बात कि प

Login Panel