देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

धूम्रपान छोड़ने से 40 तरह के कैंसर और 25 अन्य गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है: डॉ सूर्यकान्त

धूम्रपान करने वालों के फेफड़ों तक तो करीब 30 फीसद ही धुँआ पहुँचता है बाकी बाहर निकलने वाला करीब 70 फीसद धुँआ उन लोगों को प्रभावित करता है जो कि धूम्रपान करने वालों के आस-पास रहते हैं ।

हुज़ैफ़ा अबरार
March 09 2022 Updated: March 09 2022 14:29
0 28950
धूम्रपान छोड़ने से 40 तरह के कैंसर और 25 अन्य गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है: डॉ सूर्यकान्त प्रतीकात्मक

लखनऊ। ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे (गेट्स) - 2 (2016-17) के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में जहां 13 प्रतिशत वयस्क धूम्रपान करते हैं वहीं 35 प्रतिशत से अधिक वयस्क सेकेंड हैंड स्मोकिंग के संपर्क में आते हैं । यही नहीं धूम्रपान करने वालों के फेफड़ों तक तो करीब 30 फीसद ही धुँआ पहुँचता है बाकी बाहर निकलने वाला करीब 70 फीसद धुँआ उन लोगों को प्रभावित करता है जो कि धूम्रपान करने वालों के आस-पास रहते हैं । यह धुँआ (सेकंड स्मोकिंग) सेहत के लिए और भी खतरनाक होता है । यह कहना है किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत का। 

धूम्रपान के इसी जोखिम को कम करने के उद्देश्य से हर साल मार्च महीने के दूसरे बुधवार को ‘नो स्मोकिंग डे’ मनाया जाता है । इस बार यह दिवस नौ मार्च को मनाया जाना है। इस बार इस दिवस की थीम - 'धूम्रपान छोड़ना तनावपूर्ण नहीं होना चाहिए' निर्धारित की गई है ।  इसके तहत लोगों को धूम्रपान के नुकसान के बारे में सचेत करते हुए यह बताया जाएगा कि धूम्रपान छोड़ने से किस तरह आप करीब 40 तरह के कैंसर और 25 अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। सेकंड स्मोकिंग का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव बच्चों और गर्भवती पर पड़ता है, क्योंकि वह शुरुआत से ही धुएं के घेरे में आ जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व में लगभग 12 लाख लोगों की मृत्यु की वजह सेकंड हैण्ड स्मोकिंग है। 

डॉ. सूर्यकांत का कहना है कि धूम्रपान मनुष्य के शरीर में हजारों रसायनों को छोड़ता है। इसका असर फेफेड़ों के साथ दिल व शरीर के अन्य अंगों पर भी पड़ता है। कई वर्षों से धूम्रपान करने वालों का नशा छोड़ना मुश्किल हो जाता है। हालांकि यदि सच्चे मन से ठान लिया जाए तो धूम्रपान से छुटकारा मिल सकता है। सिगरेट छोड़ने के बाद एक सप्ताह का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर हफ्ते भर धूम्रपान नहीं किया तो आप पूरी तरह से धूम्रपान छोड़ सकते हैं।

धूम्रपान निषेध क्लीनिक में आएं और नशे से छुटकारा पाएं 

डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि केजीएमयू का रेस्परेटरी मेडिसन विभाग धूम्रपान निषेध क्लीनिक का संचालन कर रहा है। यह क्लीनिक सोमवार से शनिवार सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होती है।  इस समयावधि पर धूम्रपान छोड़ने के इच्छुक वयस्क आकर सम्पर्क कर सकते हैं । क्लीनिक द्वारा धूम्रपान करने वालों की काउंसिलिंग कर उनको नशे से छुटकारा दिलाया जाता है। 

यह नियम अपनाएं तो छोड़ सकते हैं सिगरेट

  • सबसे पहले खुद से वादा करना होगा कि हम सिगरेट छोड़ देंगे
  • ऐसी चीजों से दूर रहें जो स्मोकिंग की याद दिलाएं
  • जब सिगरेट या तंबाकू चबाने का मन करे तो दूसरी चीजों में मन लगाएं
  • सिगरेट का विकल्प ढूंढें, जैसे- कुछ ऐसी चीजें मुंह में रखें जो नुकसान न पहुंचाएं
  • स्मोकिंग का कारण तनाव होता है। इसलिए खुद को टेंशन फ्री रखने की कोशिश करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भारत निर्मित एस्ट्राजेनेका का टीका सुरक्षित- संयुक्त राष्ट्र  

भारत निर्मित एस्ट्राजेनेका का टीका सुरक्षित- संयुक्त राष्ट्र  

हे.जा.स. March 16 2021 29550

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि उसे अपने कोवैक्स कार्यक्रम के लिये एस्ट्राजेनेका से जो टीके मिल र

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर केंद्र सरकार चिंतित, 9 राज्यों की समीक्षा बैठक

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर केंद्र सरकार चिंतित, 9 राज्यों की समीक्षा बैठक

एस. के. राणा July 21 2022 25665

केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश

घी की तरह जमें विटामिन-ए सिरप पर लगी रोक

घी की तरह जमें विटामिन-ए सिरप पर लगी रोक

आरती तिवारी January 15 2023 50812

यूपी में इन दिनों बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जा रही है। इसके लिए 28 दिसंबर 2022 से अभियान चलाया

झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेजों में अब मेडिकल की पढ़ाई का रास्ता साफ।

झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेजों में अब मेडिकल की पढ़ाई का रास्ता साफ।

हे.जा.स. December 16 2021 33593

अब इन तीनों मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 100-100 सीटों पर दाखिला होगा। दुमका, हजारीबाग और पलामू मे

देहरादून के रुड़की में 50 ग्रामीण संदिग्ध बुखार से पीड़ित

देहरादून के रुड़की में 50 ग्रामीण संदिग्ध बुखार से पीड़ित

विशेष संवाददाता October 27 2022 27242

मानकपुर आदमपुर गांव में बड़ी संख्या में लोगों में संदिग्ध बुखार की चपेट में आने की सूचनाएं मिल रही थ

आर्थराइटिस: लक्षण, कारण, उपचार और दुष्प्रभाव

आर्थराइटिस: लक्षण, कारण, उपचार और दुष्प्रभाव

लेख विभाग October 13 2022 37343

किसी व्यक्ति को आर्थराइटिस है या नहीं, यह समझने के लिए लगातार जोड़ों का दर्द और जकड़न दो सबसे आम लक्

दुःखद! नर्स के हाथों से फिसल गई नवजात की जिंदगी

दुःखद! नर्स के हाथों से फिसल गई नवजात की जिंदगी

रंजीव ठाकुर April 27 2022 32910

राजधानी के निजी अस्पताल में नर्स के हाथों नवजात की मौत का दुःखद मामला सामने आया है। नवजात की मौत को

डेपिलेटरी क्रीम यूज़ करके लड़कियाँ कैसे हटाएँ अपरलिप्स, जानिये पूरी विधि।

डेपिलेटरी क्रीम यूज़ करके लड़कियाँ कैसे हटाएँ अपरलिप्स, जानिये पूरी विधि।

सौंदर्या राय December 12 2021 49802

अगर आप भी अपनी मूँछें हटाना चाहती हैं, तो फिर शेविंग मत करें और वेक्सिंग, डेपिलेटरी (depilatory) क्र

उत्तर प्रदेश के 99 जिला और महिला अस्पतालों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा

उत्तर प्रदेश के 99 जिला और महिला अस्पतालों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा

अबुज़र शेख़ November 22 2022 23441

पीरामल फाउंडेशन की मदद से इस कमांड सेंटर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय में स्थापित किए जाने

अस्पतालों में मास्क लगाना अनिवार्य: ब्रजेश पाठक

अस्पतालों में मास्क लगाना अनिवार्य: ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी December 24 2022 34937

कोविड-19 को लेकर यूपी में अलर्ट में जारी कर दिया गया है। इसके तहत स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग

Login Panel