











































जिला क्षयरोग केंद्र राजेंद्र नगर
लखनऊ। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (National Tuberculosis Eradication Program) के अंतर्गत आज टीबी यूनिट जिला क्षय रोग केंद्र (District Tuberculosis Center) राजेंद्र नगर पर प्रधानमंत्री (PM Modi) तथा प्रदेश सरकार के लक्ष्य टीबी मुक्त भारत (TB Mukt Bharat) टीबी मुक्त उत्तर प्रदेश 2025 को प्राप्त करने के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में रोगी उपचार में सहायता कर रहे ट्रीटमेंट सपोर्टर, आशा कार्यकर्ती तथा टीबी चैंपियन (TB champion) सुनीता कुमारी ने प्रतिभाग किया। टीबी चैंपियन वे लोग हैं जिन्होंने टीबी को मात दी है और समाज में फैली हुई भ्रांतियों के विरुद्ध सामने आकर जनसमुदाय तथा उपचार ले रहे लोगों को निरंतर प्रेरित करने का कार्य करते हैं।
इसके लिए जनपद (Lucknow) में कुल 69 टीबी चैंपियन को चिन्हित किया गया है जो स्वेच्छा से टीबी मुक्त भारत (TB free India) अभियान मैं अपना सहयोग दे रहें हैं। इन्हें सेंट्रल टीबी डिवीजन भारत सरकार द्वारा ई लर्निंग कोर्स भी कराया गया है। जिसमें अब तक 61 टीबी चैंपियन ने सफलतापूर्वक ई लर्निंग कोर्स पूर्ण कर लिया है।
टीबी चैंपियन के सहयोग से उपचार के दौरान दवा छोड़ने वाले मरीजों को तथा ऐसे मरीज जिन्हें दवाओं के उपचार की अवधि में समस्या होती है उनके मानसिक मनोबल को बढ़ाने का कार्य लिया जाता है। विशेष परिस्थितियों में टीबी चैंपियन द्वारा स्कूलों में तथा विविध क्षेत्रों में आयोजित गोष्ठियों में भी इनके द्वारा अपने अनुभव साझा किए जाते हैं।
अभयचंद्र मिश्रा वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक (Treatment Supervisor) ने कार्यक्रम के दौरान टीबी चैंपियन की भूमिका तथा जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी तथा उपचार ले रहे क्षयरोगियों (TB patients) को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उपचार पूर्ण होने के उपरांत टीबी चैंपियन समाज को टीबी मुक्त बनाने के लिए टीबी मुक्त भारत जन आंदोलन अभियान से जुड़कर सरकार तथा समाज की सेवा कर सकते हैं।
लोकेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ प्रयोगशाला पर्यवेक्षक (Senior Laboratory Supervisor) ने कहा कि उपचार तथा उपचार के उपरांत भी 2 साल तक जांच कराने का प्रावधान कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया है अतः आप सभी चार पूर्ण होने के बाद 6,12 ,18 व 24 माह पर स्वयं आकर अपनी जांच कराते रहें।
रामजी वर्मा डीपीपीएमसी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम में टीबी चैंपियन एक महत्वपूर्ण पहलू है तथा एक महत्वपूर्ण भूमिका के रूप में क्षयरोग के प्रति सोशल स्टिग्मा (social stigma of TB) को समाप्त करने में सहयोग कर रही है।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1253
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 1071
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 546
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 504
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 427
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 406
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5929
एस. के. राणा February 01 2026 0 5901
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87449
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36099
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73498
UTI एक सामान्य संक्रमण है लेकिन सही इलाज के अभाव में यह गंभीर रूप भी ले सकता है। ऐसे में मरीज को चाह
अब लंपी रोग से प्रभावित 7 मंडलों में आज से टीम-9 के नोडल अधिकारी तेजी से कार्य शुरू करेंगे। देखा जाए
जयराम ठाकुर सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहरतर करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। इस बीच हिमाचल स
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय और वैद्यनाथ आयुर्वेद के बीच हुआ करार, आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान
नए मामलों में वृद्धि के चलते सक्रिय मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,1
अहमदनगर में कुछ दिन पहले H3N2 से पहले मरीज की मौत हुई तो दूसरी ओर पिंपरी चिंचवाड़ में वायरस से 73 व
झारखंड के बोकारो में एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू फैल गया है।बर्ड फ्लू के मामले सामने आने
दुनिया के विशेषज्ञों का दावा है कि चीन अभी भी सही आंकड़ा छिपा रहा है। माना जा रहा है कि चीन में मौतो
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुखिया डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा है कि कोरोनावायरस (Cor
कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने का सिलसिला दुनिया भर में जारी है। भारत में यह कम्य

COMMENTS