देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के खिलाफ खुद डॉक्टर्स

सूत्रों के मुताबिक कमेटी ने आयु सीमा बढ़ाने पर आपत्ति लगाकर अपनी रिपोर्ट महानिदेशालय को भेजी है। कमेटी ने हवाला दिया है कि 62 की उम्र के बाद कई डॉक्टर मरीजों को अपनी सेवाएं देने में अक्षम हो जाते हैं।

आरती तिवारी
January 27 2023 Updated: January 27 2023 04:45
0 27570
रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के खिलाफ खुद डॉक्टर्स सांकेतिक चित्र

लखनऊ। यूपी में सरकारी डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने के प्रस्ताव पर 7 सदस्यीय कमेटी को रिपोर्च तैयार करने को कहा गया था। सूत्रों के मुताबिक कमेटी ने आयु सीमा बढ़ाने पर आपत्ति लगाकर अपनी रिपोर्ट महानिदेशालय को भेजी है। कमेटी ने हवाला दिया है कि 62 की उम्र के बाद कई डॉक्टर मरीजों को अपनी सेवाएं देने में अक्षम हो जाते हैं। लिहाजा कमेटी ने सुझाव दिया कि डॉक्टरों को रिटायरमेंट का ऑप्शन दिया जाए। जो डॉक्टर फिर नौकरी ज्वॉइन करना चाहते हैं, वे अपनी सेवाएं देते रहें।

 

वहीं इस मसले को लेकर बीते दिनों महानिदेशालय स्तर (Directorate General Level) से 7 सदस्यीय कमेटी (member committee) गठित की गई थी। इसमें बलरामपुर अस्पताल (Balrampur Hospital), लोकबंधु, सिविल (civil) और सीएमओ के यहां के डॉक्टर शामिल थे। सरकारी अस्पतालों (government hospitals) में विशेषज्ञों का संकट बरकरार है। विशेषज्ञ डॉक्टर कम वेतन में सरकारी सेवा में आने को तैयार नहीं हैं। वहीं शासन डॉक्टरों के रिटायरमेंट (doctors retirement) की उम्र 62 से बढ़ाकर 65 करने की तैयारी में है।

 

सूत्रों के मुताबिक कमेटी ने सुझाव दिया कि डॉक्टरों (doctors) को 62 की उम्र में ही सभी भुगतान कर दिए जाएं। इसके बाद उन्हें विकल्प चुनने का अधिकार दिया जाए। इसके अलावा अन्य कैडर संबंधित सुझाव कमेटी ने बनाकर महानिदेशालय भेजे हैं। महानिदेशालय से यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। डॉक्टरों के रिटायरमेंट का अंतिम फैसला शासन को लेना है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. लिलि सिंह के मुताबिक, कमेटी के जरिये भेजी गई रिपोर्ट गोपनीय है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

दुनिया भर में क़रीब एक अरब लोग मानसिक विकार से पीड़ित: डब्लूएचओ

दुनिया भर में क़रीब एक अरब लोग मानसिक विकार से पीड़ित: डब्लूएचओ

हे.जा.स. June 18 2022 50080

बाल्यावस्था में यौन दुर्व्यवहार और डराए-धमकाए जाने से पीड़ित होना, मानसिक अवसाद की बड़ी वजहों में बत

जानिए एसिडिटी के लक्षण और घरेलू उपाय

जानिए एसिडिटी के लक्षण और घरेलू उपाय

आरती तिवारी September 01 2022 28926

आपको पेट में जलन, सीने पर जलन या एसिडिटी की समस्या रहती है? अगर हां तो आप सुबह के समय यहां बताई जा र

अंटार्कटिका पहुंचा कोरोना वायरस 45 वैज्ञानिक और 24 सैन्यकर्मी संक्रमित

अंटार्कटिका पहुंचा कोरोना वायरस 45 वैज्ञानिक और 24 सैन्यकर्मी संक्रमित

हे.जा.स. January 22 2022 29684

अंटार्कटिका के अर्जेंटीनियाई शोध केंद्र में 45 वैज्ञानिकों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जबकि यहा

लोहिया के डॉ. विकास सिंह ने कोलकाता में जीते दो पुरस्कार

लोहिया के डॉ. विकास सिंह ने कोलकाता में जीते दो पुरस्कार

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2026 462

डॉ. विकास लंबे समय से उन्नत लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, शोध एवं अकादमिक गतिविधियों के माध्यम से RMLIMS और

कानपुर में मिले डेंगू के 65 नए मरीज

कानपुर में मिले डेंगू के 65 नए मरीज

श्वेता सिंह November 20 2022 31810

एसीएमओ डा. आरएन सिंह का कहना है कि डेंगू के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू मरीजों की संख

बच्चों के लिए बनेगा स्पेशल कैंसर अस्पताल

बच्चों के लिए बनेगा स्पेशल कैंसर अस्पताल

विशेष संवाददाता December 09 2022 34881

महावीर कैंसर संस्थान ने कैंसर के मरीजों के लिए बड़ा फैसला लिया है। संस्थान ने बच्चों के लिए एक सभी स

डायबिटीज के रोगियों के लिए परामर्श के विकल्प के रूप में उभर रहा, टेलीकंसल्टेशन

डायबिटीज के रोगियों के लिए परामर्श के विकल्प के रूप में उभर रहा, टेलीकंसल्टेशन

एस. के. राणा March 05 2022 32815

क्रॉनिक बीमारियों में शामिल डायबिटीज की नियमित जांच जरूरी है, क्योंकि इससे ब्लड ग्लूकोज के उतार-चढ़ा

मानसून पीने के पानी को 7 तरीकों से प्रभावित करता:डॉ. अनिल

मानसून पीने के पानी को 7 तरीकों से प्रभावित करता:डॉ. अनिल

हुज़ैफ़ा अबरार August 30 2026 602

मानसून के दौरान स्रोत के पानी की गुणवत्ता में बदलाव हो सकता है। केवल पानी साफ दिखाई देता है, इसका मत

कोरोना नेजल वैक्सीन 26 जनवरी को होगी लॉन्च, ये होगी कीमत

कोरोना नेजल वैक्सीन 26 जनवरी को होगी लॉन्च, ये होगी कीमत

एस. के. राणा January 24 2023 26953

भारत बायोटेक द्वारा देश में ही विकसित पहले इंट्रानेसल कोविड-19 टीके ‘इनकोवैक’ को 26 जनवरी से लोगों क

विश्व हृदय दिवस पर लोहिया में जागरूकता एवं सीएमई कार्यक्रम आयोजित

विश्व हृदय दिवस पर लोहिया में जागरूकता एवं सीएमई कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 371

हृदय रोगों की रोकथाम के लिए समय रहते जोखिम कारकों की पहचान और नियंत्रण पर जोर दिया। उन्होंने नियमित

Login Panel