देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में "महर्षि कश्यप" पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

प्रो. डीएन मिश्रा ने अपने भाषण में कहा की वर्तमान समय में चिकित्सा जगत में बच्चों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक (पीडियाट्रिशियन) की बहुत मांग है। बच्चों में होने वाली व्याधियों के उपचार की विधा सैकड़ों वर्ष पूर्व भारतीय मनीषी परंपरा के मूर्धन्य विद्वान महर्षि कश्यप की देन है।

अनिल सिंह
October 22 2022 Updated: October 23 2022 17:03
0 30137
गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में "महर्षि कश्यप" पर व्याख्यान का हुआ आयोजन महर्षि कश्यप पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम बालापार के गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में सातवें आयुर्वेद पर्व एवं धन्वंतरि जयंती साप्ताहिक समारोह के अवसर पर शुक्रवार को महर्षि कश्यप पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। 

 

इस अवसर पर राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय (Ayurveda College) एवं चिकित्सालय लखनऊ में कौमार्यभृत्य विभाग (virginity department) के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डीएन मिश्रा (Prof. DN Mishra) ने अपने भाषण में कहा की " वर्तमान समय में चिकित्सा जगत में बच्चों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक (pediatricians) (पीडियाट्रिशियन) की बहुत मांग है। बच्चों में होने वाली व्याधियों के उपचार की विधा सैकड़ों वर्ष पूर्व भारतीय मनीषी परंपरा के मूर्धन्य विद्वान महर्षि कश्यप (Maharishi Kashyap) की देन है। महर्षि कश्यप ने गर्भस्थ शिशु से लेकर किशोरावस्था तक की स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का व्यावहारिक मार्गदर्शन किया है"। 

प्रो. मिश्र ने कहा कि महर्षि कश्यप की संहिता आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की धरोहर है। कश्यप संहिता का मूल नेपाल के राजा के संग्रहालय में मिला। यह संहिता आयुर्वेद के आलोक में बच्चों के रोग व उपचार का व्यावहारिक ज्ञान देती है। इस संहिता (Samhita) के माध्यम से महर्षि कश्यप ने बच्चों की चिकित्सा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है।

 

प्रो. मिश्र ने कहा कि महर्षि कश्यप न केवल बच्चों के उपचार (treatment of children) की विधि बताते हैं बल्कि यह जानकारी भी देते हैं कि उनका पालन पोषण कैसे करना चाहिए। इसी परिप्रेक्ष्य में वह गभर्वती को स्वस्थ रहने के तरीके सिखाते हैं। हर प्रकार के स्वास्थ्य रक्षण को लेकर आयुर्वेद परक आहार को लेकर उनका खासा जोर रहा है। उनका मानना था कि स्वास्थ्य परक जीवनशैली के लिए संतुलित और पोषक आहार अनिवार्य तत्व है।

 

आयोजन में विश्वविद्यालय के कुलपति (Vice Chancellor) मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी (Major General Dr. Atul Bajpai), कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव, साइंसेज की प्राचार्य डॉ. डीएस अजीथा, डॉ. गणेश पाटिल, डॉ. प्रज्ञा सिंह, डॉ. पीयूष वर्षा की सहभागिता रही।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

हिमाचल सरकार का एलान, आयुर्वेद संस्थानों में तैनात होंगे पंचकर्मा विशेषज्ञ

हिमाचल सरकार का एलान, आयुर्वेद संस्थानों में तैनात होंगे पंचकर्मा विशेषज्ञ

विशेष संवाददाता September 21 2022 28476

आयुर्वेद अस्पतालों में अब लोगों को पंचकर्मा करवाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। इसके लिए अस्

दिवाली पर लम्पी वायरस का साया, इस जिले में नहीं मनाया जाएगा त्योहार

दिवाली पर लम्पी वायरस का साया, इस जिले में नहीं मनाया जाएगा त्योहार

विशेष संवाददाता October 24 2022 30782

लंपी वायरस ने देश में भयावह रूप अख्तियार कर लिया है। वहीं लम्पी वायरस की मार झेल रहे जिले के करीब 22

देश में ओमिक्रोन के अब तक 23 मामले मिले, कोरोना के इस संक्रमण से दहशत।

देश में ओमिक्रोन के अब तक 23 मामले मिले, कोरोना के इस संक्रमण से दहशत।

एस. के. राणा December 09 2021 32729

राजस्थान में ओमिक्रोन के नौ, गोवा में 5, कर्नाटक में 2, दिल्ली और गुजरात में एक एक मामले सामने आ चुक

मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिये पर्याप्त सेवाओं का अभाव: विश्व स्वास्थ्य संगठन

मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिये पर्याप्त सेवाओं का अभाव: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. October 10 2021 27742

केवल 52 प्रतिशत देश ही मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने व रोकथाम कार्यक्रमों के सम्बन्ध में लक्ष्य पू

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने देश भर के डॉक्‍टरों के साथ की बैठक 

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने देश भर के डॉक्‍टरों के साथ की बैठक 

एस. के. राणा December 27 2022 33517

डॉ मांडविया ने डॉक्टरों और आईएमए के सदस्यों से कोविड 19 के बारे में प्रामाणिक जानकारी का प्रसार जार

एक दिवसीय वैक्सीनेशन में अलीगढ़ ने वाराणसी, लखनऊऔर गोरखपुर जैसे वीआईपी ज़िलों को पिछाड़ा।

एक दिवसीय वैक्सीनेशन में अलीगढ़ ने वाराणसी, लखनऊऔर गोरखपुर जैसे वीआईपी ज़िलों को पिछाड़ा।

हुज़ैफ़ा अबरार December 27 2021 31058

सीएमओ डॉ. आनंद कुमार उपाध्याय ने बताया कि एक दिवसीय कोविड-19 वैक्सीनेश में अलीगढ़ पूरे उत्तर प्रदेश म

स्वास्थ्य सेवा का प्रबंधन करने के लिए IAS की तर्ज पर मेडिकल कैडर के स्थापना की मांग। 

स्वास्थ्य सेवा का प्रबंधन करने के लिए IAS की तर्ज पर मेडिकल कैडर के स्थापना की मांग। 

हे.जा.स. January 26 2021 23868

सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों को प्रशासनिक कार्य का एक अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है, जबकि निजी क्षेत

कानपुर में बढ़ रही डेंगू मरीजों की तादाद, जीएसवीएम और उर्सला में डेंगू की जांच निःशुल्क

कानपुर में बढ़ रही डेंगू मरीजों की तादाद, जीएसवीएम और उर्सला में डेंगू की जांच निःशुल्क

श्वेता सिंह November 14 2022 31462

इसी तरह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की रिपोर्ट में काकादेव, मेडिकल कॉलेज कैंपस, ग

वैश्विक महामारी व स्वास्थ्य संकट के रोकथाम के लिए विश्व स्वास्थ्य शवैश्विक प्रक्रिया

वैश्विक महामारी व स्वास्थ्य संकट के रोकथाम के लिए विश्व स्वास्थ्य शवैश्विक प्रक्रिया

हे.जा.स. December 03 2021 33726

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने ऐसेम्बली के निर्णय को आशाजनक बताते हुए

बायोटेक्नोलॉजी में करियर।

बायोटेक्नोलॉजी में करियर।

अखण्ड प्रताप सिंह March 30 2021 40445

भारत विश्व के टॉप 12 बायोटेक डेस्टिनेशन्स में से एक है और एशिया पेसिफिक में इसका तीसरा रैंक है. इससे

Login Panel