देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

मणिपाल हॉस्पिटल दिल्ली ने कैंसर का एडवांस्ड उपचार शुरू किया।

रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी और नई रोबोटिक सर्जरी टीम के साथ मणिपाल हॉस्पिटल दिल्ली कैंसर रोगियों के लिए सबसे सुविधाजनक और व्यापक उपचार केंद्रों बन जाएगा।

हे.जा.स.
December 23 2021 Updated: December 23 2021 20:10
0 31536
मणिपाल हॉस्पिटल दिल्ली ने कैंसर का एडवांस्ड उपचार शुरू किया। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। पहली बार कैंसर की व्यापक देखभाल प्रदान करने के उद्देश्य से, एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल दिल्ली ने द्वारका में एक नई रेडियोन्यूक्लाइड चिकित्सा सुविधा शुरू की है। इस सुविधा का शुभारंभ फिल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी ने किया। 

रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी विभिन्न कैंसर और बिनाइन स्थिति के उपचार के लिए रेडियोधर्मी दवाओं का उपयोग करती है। यह सुविधा मौजूदा ऑन्कोलॉजिकल सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण होगी, जिससे यह एक समग्र ऑन्कोलॉजी सुविधा बन जाएगी। जो चीज इसे और अधिक विशिष्ट बनाती है, वो ये है कि रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी के अलावा, एडवांस्ड कैंसर उपचारों का समाधान एक ही स्थान पर किया जायेगा। इसके अलावा एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल दिल्ली कैंसर के सभी संभावित रूपों का इलाज करने में सक्षम होगा।

इस सुविधा की देखरेख नुक्लिअर मेडिसिन चिकित्सकों, चिकित्सा फिसिसिस्ट, टेक्नोलॉजिस्ट्स और तकनीशियनों की अत्यधिक कुशल, अनुभवी और समर्पित टीम द्वारा की जाएगी, जिनके पास नुक्लिअर मेडिसिन से इस रोग को ठीक करने का व्यापक अनुभव है। स्वास्थ्य सेवा प्रदाता द्वारा यह एक और रोगी-केंद्रित पहल है जो कि सुनिश्चित करती है कि रोगियों को उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल प्राप्त हो।

रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी (I-131) की शुरुआत के साथ, एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल दिल्ली में अब कैंसर की देखभाल के लिए अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक तौर-तरीके और अत्याधुनिक उपचार के विकल्प मौजूद हैं। पीईटी सीटी, गामा कैमरा, मॉलिक्यूलर पैथोलॉजी, जेनेटिक, मैमोग्राम जैसी डायग्नोस्टिक सुविधाओं के साथ रोबोटिक सर्जरी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, लिनैक रेडिएशन थेरेपी, न्यूक्लियर मेडिसिन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी और  दर्द प्रबंधन उपलब्ध होने से किसी भी आयु के कैंसर रोगी के लिए देखभाल करना बेहद आसान हो गया है। रेक्टल/पेल्विक कैंसर के मुश्किल दुर्गम सर्जिकल मामलों को अब आसानी से संचालित किया जा सकता है और इसके लिए डाविन्ची रोबोटिक प्रणाली की शुरूआत हुई है जो कि एक अत्याधुनिक लीनियर एक्सेलरेटर है और इसकी सहायता से गतिमान अंगों जैसे फेफड़े, हृदय आदि का इलाज उच्च परिशुद्धता, उन्नत गति और सटीकता के साथ किया जा सकता है।

सुविधा शुरू करने पर अभिनेत्री शबाना आज़मी ने कहा, "कैंसर विनाशकारी हो सकता है, और जो लोग पहले से ही कैंसर से पीड़ित हैं उन्हें अपने जीवन में हर दिन संघर्ष करना पड़ता है। कैंसर रोगियों को ठीक होने के लिए चिकित्सा सहायता एवं मोरल सपोर्ट, दोनों की ही जरूरत है। यह एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल दिल्ली द्वारा नई चिकित्सा शुरू करने और कैंसर से पीड़ित रोगियों के लिए एक ही स्थान पर सभी उपचार प्रदान करने की एक बड़ी पहल है। इस सुविधा और समर्पित कैंसर प्रबंधन टीमों के लॉन्च के साथ, मुझे यकीन है कि एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल अपने मरीजों के लिए कैंसर की हर लड़ाई लड़ेगा।"

लॉन्च पर बोलते हुए, श्री रमन भास्कर, हॉस्पिटल निदेशक, एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल ने कहा, “रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी और हमारी नई रोबोटिक सर्जरी टीम के साथ एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल दिल्ली हमारे कैंसर रोगियों के लिए सबसे सुविधाजनक और व्यापक उपचार केंद्रों में से एक बन जाएगा। यह कई दशकों से हमारे डीएनए में निहित रोगी केंद्रित दृष्टिकोण और क्लीनिकल एक्सेलेंस का एक और उदाहरण है। शबाना आज़मी जी के साथ इस दिन हम रियायती मूल्य में 100 रोगियों को रेडिएशन ट्रीटमेंट देकर कैंसर के खिलाफ उनकी लड़ाई में अपना भी दे रहे हैं।”

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एम्स गोरखपुर में 108 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

एम्स गोरखपुर में 108 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

आनंद सिंह March 28 2022 33417

एम्स गोरखपुर में विभिन्न फैकल्टी पदों के लिए प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोशिएट प्रोफेसर और असिस्टें

गुजरात में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एप्लिकेशन से मिल रहा दवा निर्माण का लाइसेंस।

गुजरात में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एप्लिकेशन से मिल रहा दवा निर्माण का लाइसेंस।

हे.जा.स. February 27 2021 23970

मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस के डेटा के अनुसार इनमें 3, 349 एलोपैथिक इकाइयाँ, 867 आयुर्वेदिक इकाइयाँ, 665

भगवान भरोसे सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र कोरांव

भगवान भरोसे सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र कोरांव

विशेष संवाददाता July 27 2023 81878

योगी सरकार मरीजो को बेहतर इलाज के लिए भले ही पानी की तरफ पैसा बहा रही हो लेकिन हकीकत कुछ और ही है। म

देश का हर नौंवा व्यक्ति संक्रामक रोग से संक्रमित है: आईसीएमआर

देश का हर नौंवा व्यक्ति संक्रामक रोग से संक्रमित है: आईसीएमआर

एस. के. राणा November 02 2025 2968

आईसीएमआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि किसी भी महामारी की आशंका को समय रहते रोकने के लिए यदि हम हर

यूपी में 90% से कम कोविड टीकाकरण वाले जिलों पर विशेष फोकस

यूपी में 90% से कम कोविड टीकाकरण वाले जिलों पर विशेष फोकस

रंजीव ठाकुर June 30 2022 27282

कोविड -19 के फिर से बढ़ते संक्रमण से पूरा देश चिन्तित है और टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे

दमा के कारण, उपचार और रोकथाम के तरीके   

दमा के कारण, उपचार और रोकथाम के तरीके  

लेख विभाग May 03 2022 37671

दमा का प्रहार आम तौर पर 5 से 11 साल के बीच के बच्चों में भी होता है।श्वसन के दौरान, जिस हवा में हम स

टीबी की जाँच में तेजी लाने को तैनात होंगे सैम्पल ट्रांसपोर्टर

टीबी की जाँच में तेजी लाने को तैनात होंगे सैम्पल ट्रांसपोर्टर

हुज़ैफ़ा अबरार January 14 2023 48264

डॉ. शैलेन्द्र भटनागर का कहना है कि प्रदेश को तय समय में टीबी मुक्त बनाने में यह पहल अहम भूमिका निभाए

कानपुर में हालात चिंताजनक, डायरिया से 20 रोगियों के गुर्दे फेल

कानपुर में हालात चिंताजनक, डायरिया से 20 रोगियों के गुर्दे फेल

श्वेता सिंह September 20 2022 30403

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में साढ़े तीन सौ रोग

मौसम ने ली करवट, अस्पतालों में बढ़े खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज

मौसम ने ली करवट, अस्पतालों में बढ़े खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज

विशेष संवाददाता April 25 2023 31161

सोमवार को अमरोहा जिला अस्पताल में 1087 मरीज ओपीडी में देखे गए। अस्पतालों में सबसे ज्यादा मालमे बुखार

केंद्र सरकार को 50 करोड़ कोवाक्सीन खुराकों की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध: भारत बायोटेक

केंद्र सरकार को 50 करोड़ कोवाक्सीन खुराकों की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध: भारत बायोटेक

हे.जा.स. July 24 2021 26263

स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को संसद में कहा था कि जनवरी से 16 जुलाई तक भारत

Login Panel