देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

पीएम मोदी कोरोना को लेकर आज करेंगें समीक्षा बैठक, एक बार फिर से लौटी आंशिक पाबंदियाँ ।

क्रिसमस से लेकर नए साल के जश्न तक को लेकर कई पाबंदियों का ऐलान किया गया है। कुछ राज्यों में 18 साल से ऊपर के सभी छात्रों के लिए कोरोना टीकाकरण अनिवार्य किया गया है।

हे.जा.स.
December 23 2021 Updated: December 23 2021 17:41
0 33398
पीएम मोदी कोरोना को लेकर आज करेंगें समीक्षा बैठक, एक बार फिर से लौटी आंशिक पाबंदियाँ । प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले कहीं कोरोना की महालहर का कारण न बन जाएं, इसलिए केंद्र सरकार ने मंगलवार को ही चिट्ठी लिखकर सभी राज्यों को आगाह करते हुए कुछ सुझाव भी दिए थे। वहीं पीएम मोदी गुरुवार यानी आज कोरोना स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक करने वाले हैं। इसके एक दिन बाद ही राज्य सरकारें हरकत में आ गई हैं और क्रिसमस से लेकर नए साल के जश्न तक को लेकर कई पाबंदियों (restrictions) का ऐलान किया गया है। वहीं, कुछ राज्यों में 18 साल से ऊपर के सभी छात्रों के लिए कोरोना टीकाकरण अनिवार्य किया गया है तो कहीं विदेश से आने वाले कोरोना पॉजिटिव यात्री के लिए इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटीन को अनिवार्य किया गया है। आइए बताते हैं आपको किस राज्य में कोरोना संबंधी क्या नियम लागू किए गए हैं

दिल्ली (Delhi)
ओमिक्रॉन मामलों की राजधानी बने दिल्ली में बुधवार को 6 महीने बाद कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली सरकार ने क्रिसमस (Christmas) और नए साल पर सभी तरह के जश्न पर पाबंदी लगा दी है। सरकार ने अभी तक किसी समारोह में शामिल होने वाले लोगों की सीमा नहीं तय की है लेकिन सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, धार्मिक, सांस्कृतिक और त्योहार संबंधी जश्न पर रोक लगाई गई है। बैंक्वेट हॉलों में मीटिंग, कॉन्फ्रेंस, शादी और प्रदर्शनियों के अलावा किसी भी समारोह के लिए संचालित नहीं किए जा सकते हैं। वहीं, रेस्तरां और बार भी 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलाए जा सकते हैं।

नोएडा (UP)
ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा और लखनऊ (Lucknow) में योगी सरकार ने 31 दिसंबर तक के लिए धारा 144 लागू कर दी है। 

पश्चिम बंगाल (West Bengal)
बंगाल सरकार ने बुधवार को जोखिम वाले देशों से भारत आने वाले कोरोना संक्रमितों (corona infected) के लिए सात दिन का इंस्टीट्यूशनल हॉस्पिटलाइजेशव और आइसोलेशन (Isolatin) को अनिवार्य कर दिया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह भी कहा है कि अगर जीनोम सिक्वेंसिंग (genome sequencing में कोई ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया जाता है, तो उसे लगातार दो आरटीपीसीआर टेस्ट निगेटिव आने तक अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। 

महाराष्ट्र (Maharashtra)
ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते देख महाराष्ट्र सरकार ने दोबारा स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। बुधवार तक महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन (Omicron) के 65 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। मुंबई (Mumbai) नगर निगम ने क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं और बंद परिसरों में 50 फीसदी क्षमता के साथ ही संचालन का आदेश दिया है। वहीं, खुले परिसरों को 25 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किया जा सकता है।

हरियाणा (Hariyana0
राज्य में एक जनवरी से 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी छात्रों के लिए टीकाकरण को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही अब होटल, बार, शॉपिंग मॉल, शराब की दुकानों, अनाज मंडियों, लोकल मार्केट, हाटों में एंट्री के लिए भी कोरोना वैक्सीनेशन (corona vaccination) अनिवार्य है। इसी तरह, टीके की दोनों डोज लिए बिना किसी सरकारी कर्मी को दफ्तर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। ट्रक और ऑटोरिक्शा यूनियनों ने भी टीके की दोनों डोज लेने वालों को ही सफर करवाने का फैसला किया है। हरियाणा सरकार ने एक बयान जारी कर बताया है कि यह कदम इसलिए उठाए जा रहे हैं क्योंकि राज्य में 93 फीसदी लोगों ने टीके की पहली खुराक ले ली लेकिन दूसरी डोज (Second Dose) सिर्फ 60 फीसदी लोगों ने ही ली है।

कर्नाटक (Karnatak)
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को आदेश दिया है कि किसी भी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले प्राइमरी और सेकंडरी कॉन्टैक्ट्स की ट्रेसिंग और ट्रैकिंग 24 घंटे के अंदर की जाएगी। कर्नाटक में अब तक ओमिक्रॉन के 19 मामले आ चुके हैं और ये सभी बिना लक्षण वाले हैं। सरकार ने क्लब, पब, रेस्तरां और होटलों पर भी 30 दिसंबर से कई पाबंदियां लगाने का ऐलान किया है।

केरल
कोरोना महामारी की बुरी मार झेलने वाले केरल राज्य में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले बढ़कर 24 हो गए हैं। केरल ने फिलहाल गैर-जोखिम देशों से आने वाले यात्रियों तक के सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने का फैसला किया है। 

गुजरात (Gujrat)
राज्य सरकार ने आठ बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

राहत; चार और भारतीय कंपनियां कोविड रोधी टीकों का उत्पादन शुरू करेंगी।

राहत; चार और भारतीय कंपनियां कोविड रोधी टीकों का उत्पादन शुरू करेंगी।

एस. के. राणा August 05 2021 25861

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि अक्टूबर-नवंबर तक चार और भारतीय कंपनियो

सहारा हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई मुफ्त जांच

सहारा हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई मुफ्त जांच

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2023 47185

पूरी दुनिया को हेपेटाइटिस की बीमारी से जागरूक करने के लिए इस साल भी 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिव

विश्व कैंसर दिवस पर रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर में

विश्व कैंसर दिवस पर रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर में 'कैंसर फोरम' का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2023 52054

हमारा एजेंडा कैंसर की रोकथाम के बारे में जागरूकता पैदा करना है। भारत में कैंसर के मामले तेजी से बढ़

मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने युवा सर्जन्स को सिखाए माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के गुण

मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने युवा सर्जन्स को सिखाए माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के गुण

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2022 36886

कैंसर के इलाज के युग में जब दुनिया केवल कैंसर के टिश्यू को हटाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि टिश्यू क

कोरोना जाँच में अधिक वसूली की शिकायत पर निजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग का छापा।

कोरोना जाँच में अधिक वसूली की शिकायत पर निजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग का छापा।

हे.जा.स. December 31 2020 21870

आरटीआइ एक्टीविस्ट मनीष ने पैथोलॉजी में जाकर भी टेस्ट कराने पर 900 रुपये वसूलने की शिकायत की।

भारतीय फार्मा उद्योग: महामारी में भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़
पेट का अल्सर : कारण, बचाव और इलाज

पेट का अल्सर : कारण, बचाव और इलाज

लेख विभाग October 29 2021 30919

लम्बे समय तक एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक दवाइयाँ, स्टेरॉयड की दवाइयाँ और सिगरेट-शराब के सेवन से भी अल

चीनी विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने फिजिकल ट्रेनिंग को मान्यता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

चीनी विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने फिजिकल ट्रेनिंग को मान्यता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

हे.जा.स. March 20 2022 26849

कोरोना महामारी फैलने के बाद भारत लौटने को मजबूर मेडिकल छात्र तब से देश और राज्य के सरकारी और निजी अस

पित्ताशय की पथरी को न लें हल्के में, लगातार बढ़ रहे मरीज

पित्ताशय की पथरी को न लें हल्के में, लगातार बढ़ रहे मरीज

एस. के. राणा January 28 2023 24086

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी सप्ताह में 4 से 5 ऑपरेशन पित्त की पथरी के किए जा रहे हैं।

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम 

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम 

एस. के. राणा July 29 2022 30667

एक दिसंबर 2023 को या उसके बाद निर्मित या आयातित अथवा पैक किए गए तंबाकू उत्पादों पर स्वास्थ्य चेतावनी

Login Panel