देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सर्दियां के बाद बदलते मौसम में बीमारी से बचने के लिए अपनाएं टिप्स - डॉ. आकांक्षा गुप्ता 

कई लोग मानते हैं कि सर्दी के मौसम में बीमारियाँ दूर हो जाती हैं, लेकिन यही वह समय होता है जब शरीर सबसे ज़्यादा कमज़ोर होता है। अचानक मौसम में बदलाव, डिहाइड्रेशन और खराब पोषण से बीमारी के प्रति प्रतिरोधक क्षमता (immunity) कमज़ोर हो सकती है, जिससे संक्रमण (infection) का खतरा बढ़ जाता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
March 06 2025 Updated: March 06 2025 16:35
0 43647
सर्दियां के बाद बदलते मौसम में बीमारी से बचने के लिए अपनाएं टिप्स - डॉ. आकांक्षा गुप्ता 

लखनऊ। जैसे-जैसे सर्दी कम होती है और तापमान बढ़ने लगता है, ऐसे में कई लोग मान लेते हैं कि मौसमी बीमारियों का खतरा खत्म हो गया है। हालांकि सर्दियों से वसंत तक का समय होने वाला संक्रमण अपनी स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां लेकर आता है। तापमान में उतार-चढ़ाव, कमज़ोर इम्यूनिटी और मौसमी एलर्जी अभी भी लोगों को बीमार कर सकती है। अगर सावधानिया न बरती जाए तो सर्दी, वायरल संक्रमण और सांस से संबंधी समस्याएं चिंता का विषय बनी रहती हैं।

लखनऊ के रीजेंसी हॉस्पिटल (Regency Hospital) में कंसल्टेंट फिजिशियन और डायबिटीज़ एक्सपर्ट डॉ. आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि लोग अक्सर बहुत जल्दी ही अपनी सावधानी हटा लेते हैं। उन्होंने बताया,"कई लोग मानते हैं कि सर्दी के मौसम में बीमारियाँ दूर हो जाती हैं, लेकिन यही वह समय होता है जब शरीर सबसे ज़्यादा कमज़ोर होता है। अचानक मौसम में बदलाव, डिहाइड्रेशन और खराब पोषण से बीमारी के प्रति प्रतिरोधक क्षमता (immunity) कमज़ोर हो सकती है, जिससे संक्रमण (infection) का खतरा बढ़ जाता है। हाइड्रेटेड रहना, सही कपड़े पहनना और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट खाना जैसी छोटी-छोटी रोज़मर्रा की सावधानियाँ आपको स्वस्थ रखने में काफ़ी मदद कर सकती है।”

सबसे आम गलतियों में से एक जो लोग करते हैं, वह है मौसम के सुधरते ही बहुत हल्के कपड़े वे पहनने लगते हैं। वसंत का तापमान अप्रत्याशित हो सकता है, अचानक ठंड के कारण सर्दी और वायरल संक्रमण (viral infections) का खतरा बढ़ जाता है। बदलते तापमान के साथ तालमेल बिठाने का एक आसान तरीका है कपड़ों को कई परतों में पहनना। एक और गलती है हाइड्रेशन की अनदेखी करना। बहुत से लोग सर्दियों के दौरान कम पानी पीते हैं, और यह आदत अक्सर वसंत में भी जारी रहती है। डीहाइड्रेशन इम्यूनिटी को कमजोर करता है। इम्युनिटी कमजोर होने से संक्रमण से ग्रसित होना आसान हो जाता है। पर्याप्त पानी, हर्बल चाय या गर्म नींबू पानी पीने से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

सुहावने मौसम के साथ लोग अचानक से बाहरी शारीरिक गतिविधियों को भी बढ़ा देते हैं। एक्सरसाइज़ करना फायदेमंद होता ही है, लेकिन बिना तैयारी के अचानक से शारीरिक गतिविधियों को बहुत ज्यादा करने से श्वसन संबंधी समस्याएं, मांसपेशियों में खिंचाव या मौसमी एलर्जी हो सकती है। सही वार्म-अप और कूल-डाउन के साथ-साथ धीरे-धीरे शारीरिक गतिविधियों (Exercise) में वृद्धि से इन समस्याओं को रोकने में मदद मिल सकती है। पोषण एक और महत्वपूर्ण फैक्टर होते है लेकिन इसे अक्सर अनदेखा किया जाता है। सर्दियों में कई महीनों तक भारी भोजन करने के बाद कई लोग हल्के खाद्य पदार्थों की ओर रुख करते हैं। हालांकि जरूरी विटामिन और मिनिरल की कमी वाले असंतुलित डाइट से शरीर संक्रमण के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो सकता है। विटामिन C, विटामिन D, आयरन और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ - जैसे खट्टे फल, हरी सब्जियाँ, मेवे और डेयरी पदार्थ इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।

वसंत ऋतु में पॉलेन लेवल (पराग के स्तर) में वृद्धि के कारण मौसमी एलर्जी (allergies) भी बढ़ जाती है। बहुत से लोगों को छींक, खुजली वाली आँखें और गले में जमाव का अनुभव होता है, लेकिन उन्हें इसका कारण पता नहीं होता। खिड़कियाँ बंद रखना, एयर प्यूरीफायर का उपयोग करना और लक्षण गंभीर होने पर डॉक्टर से कंसल्ट करना एलर्जी को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में मदद कर सकता है। एक और अनदेखी की जाने वाली चीज हाथ की साफ - सफाई है। जबकि फ्लू का मौसम सर्दियों में चरम पर होता है, बैक्टीरिया और वायरस वसंत तक सक्रिय रहते हैं। इसलिए कोई भी चीज़ करने के बाद हाथ धोने और सैनिटाइज़र का उपयोग करने की आदत को जारी रखने से संक्रमण को रोकने में मदद मिल सकती है।

वसंत ऋतु (spring season) में बदलाव से नींद के पैटर्न पर भी असर पड़ता है। लंबे दिन होने की वजह से कई लोग देर तक जागते हैं, जिससे नींद की कमी हो जाती है। खराब नींद से इम्यूनिटी कमजोर होती है, तनाव का स्तर बढ़ता है और बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। एक नियमित नींद का शेड्यूल बनाए रखना और हर रात सात से आठ घंटे नींद लेना अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।

बदलते मौसम (Changing seasons) का मतलब बीमारियों का अंत नहीं होता है। छोटी-छोटी लेकिन सही सावधानियाँ बरतने से संक्रमण को रोकने और शरीर को मज़बूत बनाए रखने में मदद मिल सकती है। हाइड्रेशन, पोषण, नींद, साफ सफाई और सही कपड़ों को पहनने पर बीमार होने से बचा जा सकता है। मुख्य बात यह है कि इन मौसमी बदलावों के प्रति सचेत रहें और पूरे साल अच्छी स्वास्थ्य आदतों का पालन करते रहें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

निःशुल्क सीटी स्कैन यूनिट का शुभारंभ

निःशुल्क सीटी स्कैन यूनिट का शुभारंभ

विशेष संवाददाता May 20 2023 31469

संयुक्त चिकित्सालय सम्भल में निशुल्क सिटी स्कैन की सुविधा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा ऑनलाइन शु

सपा विधायक ने हेल्थ एटीएम मशीन का दिया तोहफा

सपा विधायक ने हेल्थ एटीएम मशीन का दिया तोहफा

विशेष संवाददाता April 03 2023 30720

सपा विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव ने अपने विधायक निधि से सीएचसी गुन्नौर एवं रजपुरा में हेल्थ एटीएम मश

कोरोना संक्रमण: सक्रिय मामले निम्नतम स्तर पर, चौबीस घंटों में 19,740 नए मामले  

कोरोना संक्रमण: सक्रिय मामले निम्नतम स्तर पर, चौबीस घंटों में 19,740 नए मामले  

एस. के. राणा October 09 2021 37656

भारत में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,39,35,309 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,36,643 रह

डीएम लखनऊ ने किया बच्चों के टीकाकरण अभियान का निरीक्षण

डीएम लखनऊ ने किया बच्चों के टीकाकरण अभियान का निरीक्षण

हुज़ैफ़ा अबरार January 08 2022 31070

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते कहा कि जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है, वह रविवार स

यूपी में फिर बढ़ा कोरोना का प्रकोप

यूपी में फिर बढ़ा कोरोना का प्रकोप

आरती तिवारी March 18 2023 30329

लखनऊ में बीते दिन दो नए मरीज मिले है। राजधानी में 10 दिन बाद कोरोना के 2 नए मरीज सामने आए। प्रदेश मे

सहारा हॉस्पिटल में स्तन से सम्बंधित समस्याओं के परामर्श के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन

सहारा हॉस्पिटल में स्तन से सम्बंधित समस्याओं के परामर्श के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 05 2023 100121

डॉ.फरहा अरशद ने बताया कि अगर स्तन सम्बंधी कोई समस्या है तो इलाज कराने से पहले उसकी जांच करानी चाहिए।

कोविड-19 के सफल उपचार में विश्व की पहली एंटीवायरल गोली मोल्नुपिराविर को ब्रिटेन में मिली मंजूरी।

कोविड-19 के सफल उपचार में विश्व की पहली एंटीवायरल गोली मोल्नुपिराविर को ब्रिटेन में मिली मंजूरी।

हे.जा.स. November 05 2021 32155

ब्रिटेन की औषधि एवं स्वास्थ्य सेवा उत्पाद नियामक एजेंसी (एमएचआरए) ने कहा कि यह एंटीवायरल गोली ‘लैगेव

भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई पहली नेजल कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी

भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई पहली नेजल कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी

विशेष संवाददाता September 07 2022 32622

भारत ने 100 करोड़ कोविड टीकाकरण करके एक रिकॉर्ड कायम किया था। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा की आपको

देश के कई राज्यों में फैला कोरोना वायरस, जानिए कहां कितने बढ़े मरीज ?

देश के कई राज्यों में फैला कोरोना वायरस, जानिए कहां कितने बढ़े मरीज ?

एस. के. राणा April 01 2023 25543

देश के कई राज्यों में फिर से कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछले दो दिन से

आगरा में डेंगू की जांच रिपोर्ट नहीं देने वाले निजी लैब को जारी होगा नोटिस

आगरा में डेंगू की जांच रिपोर्ट नहीं देने वाले निजी लैब को जारी होगा नोटिस

श्वेता सिंह September 04 2022 25272

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभी करीब 20 लैब ही जांच रिपोर्ट दे रहे हैं, जबकि 100 की रिपोर्ट आ

Login Panel