देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं: केंद्र सरकार

इस समय देश के 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 358 ओमिक्रॉन के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 114 लोग ठीक हो चुके हैं।

हे.जा.स.
December 25 2021 Updated: December 25 2021 00:43
0 31569
नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं: केंद्र सरकार प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। देश और दुनिया में बढ़ रहे कोरोना वायरस और इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सरकार ने एक बार फिर आगाह किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आज कहा कि दुनिया में कोरोना का चौथा उछाल देखा जा रहा है और कुल मिलाकर संक्रमण दर 6.1 फीसदी है। इसलिए, हमें सतर्क रहना होगा और हम ढिलाई बर्दाश्त नहीं कर सकते। वहीं, आईसीएमआर ने कहा कि देश में अभी डेल्टा का असर अधिक है। 

यूरोप, उत्तरी अमेरिका और अफ्रीका में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी
उन्होंने कहा, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और अफ्रीका में सप्ताह-दर-सप्ताह कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। एशिया में अभी भी सप्ताह-दर-सप्ताह मामलों में गिरावट देखी जा रही है।  दुनिया में कोविड 19 मामले फिर से पीक (एक दिन में सबसे ज्यादा मामले) छू रहे हैं। 23 दिसंबर को पूरे विश्व में एक दिन में 9,64,000 मामले दर्ज किए गए हैं। यूरोप, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका में लगातार कोविड 19 मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 

एशिया में कोविड मामले लगातार घट रहे हैं
राजेश भूषण ने कहा कि एशिया में कोविड मामले अभी भी लगातार घट रहे हैं। भारत में पिछले दो सप्ताह से प्रतिदिन नए मामले लगभग 7000 हैं। भारत में भी कोविड मामले लगातार घट रहे हैं। विश्व में संक्रमण दर 6 फीसदी से ज्यादा है जबकि भारत में 5.3 फीसदी है। पिछले दो सप्ताह में भारत में यह 0.6 फीसदी है। देश में 20 जिले ऐसे हैं जहां संक्रमण दर 5-10 फीसदी है जबकि दो जिले ऐसे हैं जहां संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा है। ये दो जिले मिजोरम में हैं। इस समय सबसे अधिक सक्रिय मामलों वाले शीर्ष पांच राज्य केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक हैं।  

देश में 358 ओमिक्रॉन के मामले दर्ज
राजेश भूषण ने कहा कि इस समय देश के 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 358 ओमिक्रॉन के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 114 लोग ठीक हो चुके हैं। 183 ओमिक्रॉन मामलों का विश्लेषण किया गया है जिसमें से 121 ने विदेश की यात्रा की थी, 44 विदेश नहीं गए थे लेकिन ज्यादातर के कॉन्टैक्ट ने विदेश यात्रा की थी। 183 में से 87 लोगों ने कोविड की दोनों डोज ली थी। डब्ल्यूएचओ ने 7 दिसंबर को कहा कि डेल्टा के मुकाबले ओमिक्रॉन अधिक संक्रामक है। 5-3 दिनों के भीतर इसके मामले दोगुने हो जाते हैं, इसलिए हमें सतर्क रहना होगा। राजेश भूषण ने कहा कि जो उपचार कोविड-19 और डेल्टा के लिए अपनाए जाते हैं, ओमिक्रॉन पर भी वही लागू होंगे।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देहरादून के 2 स्कूलों में 42 बच्चे वायरल फीवर से हुए बीमार

देहरादून के 2 स्कूलों में 42 बच्चे वायरल फीवर से हुए बीमार

विशेष संवाददाता February 09 2023 30393

अल्मोड़ा सोमेश्वर क्षेत्र के 2 स्कूलों में 42 बच्चों के वायरल से ग्रसित होने की खबर सामने आ रही है।

साइनोसाइटिस, कारण, लक्षण और बचाव

साइनोसाइटिस, कारण, लक्षण और बचाव

लेख विभाग January 07 2022 61471

साइनस के श्लेष्मा झिल्ली में सूजन आने से उस जगह पर बैक्टीरिया, वायरस एवं कवक विकसित हो सकते हैं। इस

अमेरिका में कोविड पब्लिक ‘हेल्थ इमरजेंसी’ को खत्म करने की तैयारी

अमेरिका में कोविड पब्लिक ‘हेल्थ इमरजेंसी’ को खत्म करने की तैयारी

हे.जा.स. February 02 2023 26407

व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देश में बड़े पैमाने पर महामार

मातृत्व की राह में पीसीओडी सबसे बड़ी बाधा।

मातृत्व की राह में पीसीओडी सबसे बड़ी बाधा।

लेख विभाग January 16 2021 25506

पीसीओएस से ग्रस्त महिलाओं  के शरीर में अत्यधिक मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन होता है। इंसुलिन की अधि

कोविड-19: दक्षिण अफ़्रीका में चिन्हित नए वैरिएण्ट का  नामकरण "ओमिक्रोन"

कोविड-19: दक्षिण अफ़्रीका में चिन्हित नए वैरिएण्ट का  नामकरण "ओमिक्रोन"

हे.जा.स. November 28 2021 32475

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार आरम्भिक सबूतों से पता चलता है कि डेल्टा जैसे अन्य वैरिएण्ट की तुलना

दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए केन्द्र और दिल्ली सरकार उठाए सख्त कदम- हाईकोर्ट

दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए केन्द्र और दिल्ली सरकार उठाए सख्त कदम- हाईकोर्ट

एस. के. राणा May 11 2021 30727

याचिका में दवाओं तथा उपकरणों की जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने के मामलों की सुनवाई के लिए त्वरित अदालतो

टीबी मुक्त भारत अभियान  में 1.43 लाख मरीज खोजे 

टीबी मुक्त भारत अभियान  में 1.43 लाख मरीज खोजे 

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2026 1813

पहले 77 दिनों में 30 लाख 92 हजार 768 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें से एक लाख 42 हजार 661

नागरिक अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को मंजूरी

नागरिक अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को मंजूरी

हे.जा.स. May 14 2023 36768

मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर में 100 बेड की व्यवस्था होगी। मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से

जानिए सौंफ से कैसे करें कम वजन?

जानिए सौंफ से कैसे करें कम वजन?

आरती तिवारी September 09 2022 26207

एक्सरसाइज करने के अलावा कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी आप अपने शरीर को मोटापे से निजात दिला सकते हैं

डॉक्टरों को सफलता, बस्तर संभाग में हुआ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

डॉक्टरों को सफलता, बस्तर संभाग में हुआ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

विशेष संवाददाता February 08 2023 38108

कोंडागांव जिला अस्पताल में नक्सल प्रभावित कुधूर गांव की गुमियापाल निवासी 20 वर्षीय पार्वती नाग के पे

Login Panel