देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

कोहनी के दर्द को कभी न करें अनदेखा

कुछ स्थितियां ऐसी होती हैं जहां डाॅक्टर स्टेरोइड इंजेक्शन का सहारा ले सकता है। इसके अलावा कोहनी में दर्द के इलाज के लिए पट्टे या पैडिंग को भी इस्तेमाल में लिया जाता है।

श्वेता सिंह
September 26 2022 Updated: September 27 2022 10:43
0 54532
कोहनी के दर्द को कभी न करें अनदेखा प्रतीकात्मक चित्र

अगर बात की जाए कोहनी में दर्द की, किसी वस्तु से टकराने पर हमें दर्द महसूस होता है लेकिन अधिकतर मौकों पर थोड़ी देर प्रभावित जगह पर हाथ से मालिश करने से हमें आराम मिल जाता है। यदि दर्द का प्रभाव ज़्यादा ना हो तो ये अपने आप भी चला जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोहनी का दर्द भी व्यक्ति के जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। 

 

कोहनी में दर्द के कारण - Causes of pain in elbow

 

कोहनी का डिस्लोकेट होना - Elbow dislocation

यदि कोहनी (Elbow) की कोई भी हड्डी अपनी जगह से खिसक जाती है तो इसे डिस्लोकेटेड एल्बो कहा जाता है। ऐसा कोहनी के बल गिरने के कारण हो सकता है। इसके अलावा बच्चों में भी यह समस्या देखने को मिल सकती है। इस स्थिति में बहुत तेज़ दर्द (pain) की अनुभूति होती है। ऐसे मौकों पर डाॅक्टर (doctor) को दिखाने में देरी ना करें। बेहतर सुविधा और इलाज के लिए मेवाड़ हाॅस्पिटल के डाॅक्टर्स से संपर्क करें।

 

कोहनी में फ्रेक्चर होना - Elbow fracture

यदि बांह की कोई हड्डी टूट (fracture) जाती है, तो ऐसे मौके पर भी ज़बरदस्त दर्द (pain) का एहसास होता है। किसी वस्तु से अचानक या बहुत जो़र से टकराने पर, या एक्सीडेन्ट जैसे मौकों में ऐसा देखने को मिलता है। यदि ऐसी स्थितियों के घटने के बाद आपको हड्डी (bone) टूट जाने की शंका है, तो उपचार कराने में देर ना लगाएं। अत्यधिक दर्द होने पर और स्थिति सामान्य ना लगने पर डाॅक्टर को दिखाना बेहतर विकल्प है।

 

गोल्फर्स एल्बो - Golfers Elbow

इसे साइंटिफिक भाषा में Medial Epicondylitis कहा जाता है। हाथ द्वारा की गई किसी क्रिया को बार-बार करने से यह समस्या देखने को मिलती है। उदाहरण के तौर पर ये उन लोगों के साथ हो सकती है जिन्हें प्रतिदिन हथौड़ा (hammer) चलाना पड़ता है। इसी के साथ कुछ खेल-संबंधी गतिविधियों के कारण भी इस तरह की स्थिति बन सकती है।

 

बर्साइटिस - Bursitis

इस अवस्था में बर्सा पर प्रभाव पड़ता है। बर्सा तरल पदार्थ से भरी हुई एक थैली होती है जो हमारे जोड़ों की सुरक्षा करती है। ऑलीक्रेनोन बर्साइटिस (olecranon bursitis) में कोहनी में मौजूद बर्सा पर प्रभाव पड़ता है जो दर्द का कारण बनता है।

 

खिंचाव या मोच - Strain or sprain

जब मांसपेशियों या लिगामेन्ट्स में खिंचाव आ जाता है, तो यह भी कोहनी  (Elbow) में दर्द के कारण बन सकते हैं। इस तरह की स्थिति तब हो सकती है जब कोई व्यक्ति अपनी कोहनी की मांसपेशियों पर ज़्यादा भार डाल देता है। खिंचाव या मोच जैसी समस्याएं व्यायाम करते समय या खेल-संबंधी गतिविधियों में देखने को मिलता है।

 

ये है उपचार - This is the treatment

कोहनी (Elbow) में दर्द के इलाज के लिए कई प्रकार के विकल्प उपलब्ध हैं। शुरूआती मौकों पर बर्फ का सेक करने, आराम या फिर कुछ प्रकार की दवाईयों के सेवन से स्थिति सुधर सकती है। इसके अलावा फिज़ियोथेरेपिस्ट (physiotherapist) की मदद से भी आराम मिल सकता है। साॅफ्ट टिशू मसाज, एक्यूपंक्चर  (acupuncture) आदि भी ऐसे मौकों पर काम आ सकते हैं।

 

कुछ स्थितियां ऐसी होती हैं जहां डाॅक्टर स्टेरोइड (steroid) इंजेक्शन का सहारा ले सकता है। इसके अलावा कोहनी में दर्द के इलाज के लिए पट्टे या पैडिंग को भी इस्तेमाल में लिया जाता है। यदि इन उपचार-पद्धति के बावजूद भी दर्द में आराम नहीं मिल पाता, तो फिर डाॅक्टर सर्जरी का सुझाव देता है। विभिन्न प्रकार की कोहनी से जुड़ी सर्जरी हैं जो कारण के अनुसार काम में ली जा सकती हैं।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

चिकनपॉक्स का कहर, 15 से अधिक बच्चे पीड़ित

चिकनपॉक्स का कहर, 15 से अधिक बच्चे पीड़ित

आरती तिवारी May 27 2023 31670

राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में कई बच्चे चिकनपॉक्स और बुखार की चपेट में आ गये। जानकारी के बाद स्वा

कानपुर में डेंगू बेकाबू, हाईकोर्ट ने डेंगू पर नियंत्रण के प्रयासों को बताया नाकाफी

कानपुर में डेंगू बेकाबू, हाईकोर्ट ने डेंगू पर नियंत्रण के प्रयासों को बताया नाकाफी

श्वेता सिंह November 11 2022 23157

कानपुर में डेंगू बेकाबू हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उर्सला अस्पताल में 91 सैम्प

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ में कोलोरेक्टल कैंसर की रोकथाम के लिए ‘कोलफिट’स्क्रीनिंग प्रोग्राम शुरू 

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ में कोलोरेक्टल कैंसर की रोकथाम के लिए ‘कोलफिट’स्क्रीनिंग प्रोग्राम शुरू 

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2025 27815

डा वासिफ रज़ा ने कहां कि मल में खून आने को अधिकतर लोग बवासीर मानक इलाज करते हैं या इसे अंदेखा कर देत

भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं: विशेषज्ञ

भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं: विशेषज्ञ

हे.जा.स. January 17 2022 32956

वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन का तेजी से फैलना इस बात का संकेत है कि आगे भी कोरोना के नए वैरिएं

राजभवन में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन का तीसरा कैम्प आयोजित

राजभवन में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन का तीसरा कैम्प आयोजित

रंजीव ठाकुर September 08 2022 23661

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु राजभवन में किशोरियों के वैक्सीनेशन का तीसरा कैम्प आयोजित हुआ। प्रमुख स

ब्रेन एन्यूरिज्म का पिन होल सर्जरी से किफायती इलाज सम्भव।

रंजीव ठाकुर July 31 2021 29800

हेल्थ जागरण ने राजधानी के मेदांता अस्पताल में हुई ब्रेन एन्यूरिज्म की पिन होल सर्जरी को लेकर डॉक्टर्

बलरामपुर अस्पताल में शुरू हुई चार बड़ी सुविधाएं: मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

रंजीव ठाकुर May 28 2022 29160

मरीज के शरीर से पस, मूत्र, ब्लड इत्यादि लेकर उसका कल्चर करते हैं जिससे वैक्टीरिया की पूरी जानकारी मि

पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिर और गर्दन कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय : डॉ. कमलेश वर्मा

पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिर और गर्दन कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय : डॉ. कमलेश वर्मा

हुज़ैफ़ा अबरार April 30 2026 2562

सिर और गर्दन के कैंसर का सबसे बड़ा कारण तंबाकू सेवन है, चाहे वह सिगरेट और बीड़ी के रूप में हो या गुट

बलरामपुर अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब,डिप्टी सीएम ने तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

बलरामपुर अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब,डिप्टी सीएम ने तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

आरती तिवारी August 28 2022 21870

 उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बलरामपुर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीनों खराब होने को गंभीरता से लिया

चीन में फिर कोरोना की दस्तक

चीन में फिर कोरोना की दस्तक

हे.जा.स. August 30 2022 32228

चीन में एक बार फिर से कोरोना ने कोहराम मचा दिया है। यहां पर संक्रमण की दरों में काफी इजाफा देखा गया

Login Panel