देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

डीप वेन थ्राम्बोसिस के लक्षण, कारण और इलाज जानिये न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. तारिक मतीन से

डीप वेन थ्राम्बोसिस ज्यादातर निचले पैर या जांघ में होता है हालाँकि यह कभी-कभी शरीर के अन्य भागों में भी हो सकता है। रक्त का थक्का जमा हुआ रक्त है जो रक्त के साथ दूसरे स्थानों तक स्थानांतरित हो सकता है।

लेख विभाग
April 05 2022 Updated: April 05 2022 00:40
0 42264
डीप वेन थ्राम्बोसिस के लक्षण, कारण और इलाज जानिये न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. तारिक मतीन से प्रतीकात्मक

डीप वेन थ्राम्बोसिस ( DVT) एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में कहीं किसी एक नस के भीतर रक्त का थक्का बन जाता है। डीप वेन थ्राम्बोसिस ज्यादातर निचले पैर या जांघ में होता है हालाँकि यह कभी-कभी शरीर के अन्य भागों में भी हो सकता है। रक्त का थक्का जमा हुआ रक्त है जो रक्त के साथ दूसरे स्थानों तक स्थानांतरित हो सकता है। यह ऑपरेटिव प्रक्रिया की जटिलता के रूप में सामने आता है।

डीप वेन थ्राम्बोसिस के लक्षण - Symptoms of Deep Vein Thrombosis

  • पांव, टखना और पैर में सूजन, मुख्यरूप से एक तरफ
  • उसी पैर में ऐंठन के साथ दर्द जो आपके पिण्डली से शुरू होता है
  • पांव और टखने में तेज दर्द
  • त्वचा पर गर्म चकत्ता पड़ना
  • प्रभावित क्षेत्र के त्वचा का पीला, लाल या नीला पड़ना

ऊपरी अंग के डीप वेन थ्राम्बोसिस के लक्षण आमतौर पर हलके होते हैं - Symptoms of deep vein thrombosis of the upper limb are usually mildगर्दन या कंधे में दर्द

  • बाँह या हाथ की सूजन
  • नीले रंग का धब्बा
  • बाँह से कलाई तक दर्द
  • हाथ की मांसपेशियों की कमजोरी

ज्यादातर मामलों में इसका पहचान तब तक नहीं हो पाता जब तक किसी व्यक्ति को पुल्मनेरी एम्बोलिज़म से निदान के लिए आपातकालीन सेवा में ना जाना पड़े। इसका मतलब यह होता है कि रक्त का थक्का पैर से होकर फेफड़ों में जाकर किसी महत्वपूर्ण धमनी में रूकावट पैदा कर रहा हो। जिसके संकेत हैं –

  1. चक्कर आना
  2. पसीना आना
  3. खांसी और साँस लेते समय सीने में दर्द का बढ़ना
  4. उच्च सांस की दर
  5. खांसी में खून आना
  6. हृदय की गति का बढ़ना

डीप वेन थ्राम्बोसिस के कारण - Causes of Deep Vein Thrombosis

  • नाड़ी के दीवार पर चोट लगना
  • पोस्ट-सर्जरी – सर्जरी के दौरान किसी नाड़ी में चोट लगने से रक्त के थक्के बन जा सकते हैं। ज्यादा आराम करने और ना चलने – फिरने से DVT का खतरा बढ़ जाता है।
  • गतिहीन जीवन शैली/निष्क्रियता – अत्यधिक बैठने की आदत के कारण पैरों में रक्त संग्रह होता है। धीरे-धीरे यह थक्का के रूप में विकसित हो जाता है।
  • कुछ खास दवाओं का सेवन रक्त के थक्के बनने की संभावना को बढ़ा सकती हैं।

डीप वेन थ्राम्बोसिस के खतरे - Dangers of Deep Vein Thrombosis

  • आयु – 50 और उससे अधिक
  • हड्डी का टूटना
  • वजन का बढ़ना
  • जेनेटिक डिस्पोजल
  • वीनस कैथेटर
  • गर्भनिरोधक गोलियां या हार्मोन थेरेपी
  • अत्यधिक धूम्रपान
  • गतिहीन जीवन
  • कलॉटिंग डिसऑर्डर
  • कैंसर
  • पेट दर्द का रोग
  • हार्ट फेल्यर
  • गर्भावस्था – औसत व्यक्ति की तुलना में 5 – 10 गुना अधिक खतरा। इसलिए महिलाओं के लिए जरूरी है कि वह डिलीवरी के बाद जल्द से जल्द अपने पैरों पर खड़े हों।
  • अधिक हवाई यात्रा करने वाले लोगों को।

डीप वेन थ्राम्बोसिस की जाँच - Deep vein thrombosis diagnosisलक्षणों को जानने के लिए मौखिक प्रश्न

  • शारीरिक परीक्षा - Physical examination
  • अल्ट्रासाउंड - Ultrasound
  • वेनोग्राम - venogram
  • एक्स-रे - X-ray
  • डी-डिमर परीक्षण – D-dimer test (थक्के से निकलने वाले तत्वों का परीक्षण)

डीप वेन थ्राम्बोसिस का इलाज - Deep vein thrombosis treatment

यह ज्यादातर आपातकालीन चिकित्सा के रूप में सामने आता है और इसका तत्काल निदान की आवश्यकता होता है।

  • रक्त को पतला करने वाले
  • थ्रोम्बोलाइटिक इन्ट्रैवनस्ली ड्रग्स
  1. रक्त के थक्के को खत्म करने के लिए ‘लैटिक्स’ नामक विशेष बूस्टर्स बूस्टर्स चढ़ाया जाता है
  2. तत्काल शुरू करने से सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त होते हैं
  3. DVT के लिए 48 मिनट का एक सत्र
  4. सबसे प्रभावी और आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला
  • सूजन और थक्कों के विकास को रोकने के लिए कम्प्रेशन स्टॉकिंग्स।
  • जब तक दवा से इसे खत्म नहीं किया जाता तब तक पेट की नस में फिल्टर लगाकर थक्कों को फेफड़ों में प्रवेश करने से रोकना। फिर इन फिल्टर्स को वापस निकाल लेना होता है।
  • सर्जिकल प्रबंधन – असाधारण बड़े थक्कों के निमार्ण हो जाने पर।
  1. Thrombectomy - रक्त वाहिका को काटें, थक्कों का पता लगाएं, हटाएं और वापस सिलाई करें। रक्त वाहिका को फुलाने के लिए एक बैलून डाला जाता है जिससे सर्जरी किया जा सके।

डीप वेन थ्राम्बोसिस सर्जरी के खतरे - Dangers of Deep Vein Thrombosis Surgery

  1. संक्रमण
  2. नाड़ी को नुकसान
  3. अधिक खून बहना

डीप वेन थ्राम्बोसिस का घरेलू प्रबंधन - home management of deep vein thrombosis

  • टखना से पैर की अंगुली तक घूमना – बैठते या लेटते समय पैरों को हिलाएं
  • घुटने के बल – लेट कर बारी – बारी से प्रत्येक घुटने को खिंच कर छाती से लगाएं, इसे दोहरायें
  • दोनों पैरों के दोनों टखनों से वृत्त बनाते हुए घुमाएं

जीवन शैली में परिवर्तन करके इलाज - Treatment by lifestyle changes

  • अपनी दिनचर्या में कम दूरी तक चलना शामिल करें
  • बैठते समय पैरों को अपने शरीर के समान स्तर पर रखने के लिए एक स्टूल का उपयोग करें
  • कम्प्रेशन स्टाकिंगज़ का प्रयोग करें
  • धूम्रपान छोड़ें
  • वजन कम करें

डाइट थेरेपी से इलाज - treatment with diet therapy

  • फल और सब्जियां अत्यधिक मात्रा में लें
  • मांसाहार कम खाएं या ना खाएं
  • विटामिन K का सेवन कम करें

लेखक - डॉ. तारिक मतीन, सीनियर कंसल्टेंट – न्यूरोलॉजिस्ट, धर्मशीला नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली और गुरुग्राम

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ने सीनियर रेजिडेंट के हजारों पदों पर निकाली वैकेंसी

डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ने सीनियर रेजिडेंट के हजारों पदों पर निकाली वैकेंसी

विशेष संवाददाता November 17 2022 88200

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास गवर्नमेंट मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज ऑफ आंध्

80 वें स्वतंत्रता दिवस पर एपेक्स एक्यूपंक्चर  द्वारा  निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

80 वें स्वतंत्रता दिवस पर एपेक्स एक्यूपंक्चर द्वारा  निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार August 16 2026 560

शिविर में एक्यूपंक्चर चिकित्सा हेतु डॉ जी पार्थ प्रतिम आयुर्वेद चिकित्सा हेतु डॉ राहुल जायसवाल फिजिय

किशोरियों को ब्रेस्ट, सर्वाइकल व ओवेरियन कैंसर के प्रति जागरूक किया 

किशोरियों को ब्रेस्ट, सर्वाइकल व ओवेरियन कैंसर के प्रति जागरूक किया 

रंजीव ठाकुर May 22 2022 34725

कार्यक्रम में नीलू त्रिवेदी ने माहवारी के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़े को गर्भाशय के कैंसर का

पेठा खाने से सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

पेठा खाने से सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

लेख विभाग February 09 2023 30168

सर्दियों के खरबूजे, पेठा में मौजूद यह विटामिन त्वचा पर ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है। क्या आप जानते है

टीके की जरूरत नहीं, COVID महामारी खत्म हो गई है - Pfizer के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट

टीके की जरूरत नहीं, COVID महामारी खत्म हो गई है - Pfizer के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट

हे.जा.स. November 28 2020 23936

जिन लोगों पर बीमारी का खतरा नहीं है आप उन्‍हें वैक्‍सीन नहीं दें। आप यह भी प्‍लानिंग न करें कि लाखों

कद्दू का जूस पीने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे

कद्दू का जूस पीने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे

लेख विभाग December 19 2022 32893

कद्दू के जूस में विटामिन, फाइबर, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को क

अलीगढ़ में बुखार, डेंगू और मलेरिया का तांडव।

अलीगढ़ में बुखार, डेंगू और मलेरिया का तांडव।

हे.जा.स. September 29 2021 39557

अलीगढ़ जिले में बुखार, डेंगू और मलेरिया तीनों मिलकर तांडव मचा रहे हैं। आलम यह है मंगलवार को दीन दयाल

प्रोटीन जागरूकता सप्ताह 24 से 31 जुलाई को मनाया जायेगा। 

प्रोटीन जागरूकता सप्ताह 24 से 31 जुलाई को मनाया जायेगा। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 23 2021 23870

शहरों में रहने वाले 73 प्रतिशत धनी लोगों में प्रोटीन की कमी है और उनमें से 93 प्रतिशत लोगों को यह जा

केंद्र के बाद अब यूपी सरकार ने भी टोमैटो फ्लू को लेकर जारी की एडवाइजरी

केंद्र के बाद अब यूपी सरकार ने भी टोमैटो फ्लू को लेकर जारी की एडवाइजरी

श्वेता सिंह August 27 2022 34463

लखनऊ के सीएमओ मनोज अग्रवाल ने कहा, "हमने प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए केजीएमयू, एसजीपीजीआई, जिला स्

देहरादून को केंद्र से मिली 90 हजार वैक्सीनेशन डोज

देहरादून को केंद्र से मिली 90 हजार वैक्सीनेशन डोज

विशेष संवाददाता January 19 2023 28408

केंद्र सरकार से राज्य को 90,500 कोविशील्ड वैक्सीन मिली है। अल्मोड़ा को 4100, बागेश्वर को 1800, चमोल

Login Panel