देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

माता-पिता से बच्चों को विरासत में मिलती है थैलेसीमिया की बीमारी|

विश्व थैलेसीमिया दिवस, 8 मई पर विशेष| इस वर्ष की थीम है- “Addressing Health Inequalities Across the Global Thalassemia Community”

हुज़ैफ़ा अबरार
May 08 2021 Updated: May 08 2021 16:22
0 40009
माता-पिता से बच्चों को विरासत में मिलती है थैलेसीमिया की बीमारी| प्रतीकात्मक

लखनऊ| थैलेसीमिया बच्चों में होने वाली एक गंभीर बीमारी है | इस रोग के प्रति जागरूक करने, इस रोग के साथ जीने के तरीके बताने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देने, टीकाकरण के बारे में गलत धारणाओं का निराकरण करने तथा ऐसे व्यक्ति जो इस रोग से ग्रसित हैं और शादी से पहले डाक्टर से परामर्श के महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष 8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है | इस वर्ष की थीम है-
“Addressing Health Inequalities Across the Global Thalassemia Community”

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार थैलीसिमिया से पीड़ित अधिकांश बच्चे कम आय वाले देशों में पैदा होते हैं |

संजय गाँधी परास्नातक चिकित्सा संस्थान की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. पियाली भट्टाचार्य बताती हैं कि थैलेसीमिया एक आनुवंशिक बीमारी है और माता-पिता इसके वाहक होते हैं | तीन से चार फीसद माता - पिता इसके वाहक हैं और हर साल हमारे देश में लगभग 10 हजार थैलेसिमिक बच्चे जन्म लेते हैं।

डा. पियाली भट्टाचार्य 

यह बीमारी हीमोग्लोबिन की कोशिकाओं को बनाने वाले जीन में म्यूटेशन के कारण होती है | हीमोग्लोबिन आयरन व ग्लोबिन प्रोटीन से मिलकर बनता है | ग्लोबिन दो तरह का होता है – अल्फ़ा व बीटा ग्लोबिन | थैलेसीमिया के रोगियों में ग्लोबीन प्रोटीन या तो बहुत कम बनता है या नहीं बनता है | इस कारण लाल रक्त कोशिकाएं शरीर के महत्त्वपूर्ण अंगों को ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पाती हैं और व्यक्ति को बार-बार खून चढ़ाना पड़ता है | विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ब्लड ट्रांस्फ्युजन की प्रक्रिया जनसँख्या के एक छोटे अंश को ही मिल पाती है, बाकी रोगी इसके अभाव में अपनी जान गँवा देते हैं |

डा. पियाली के अनुसार थैलेसीमिया तीन प्रकार का होता है –मेजर, माइनर और इंटरमीडिएट थैलेसीमिया | पीड़ित बच्चे के माता और पिता दोनों के ही जींस में थैलेसीमिया है तो मेजर, यदि माता-पिता दोनों में से किसी एक के जींस में थैलेसीमिया है तो माइनर थैलेसीमिया होता है | इसके अलावा इंटरमीडिएट थैलेसीमिया भी होता है जिसमें मेजर व माइनर थैलेसीमिया दोनों के ही लक्षण दिखते हैं |

सामान्यतयः लाल रक्त कोशिकाओं की आयु 120 दिनों की होती है लेकिन इस बीमारी में इनकी आयु घटकर 20 दिन ही रह जाती है। यह त्रुटिपूर्ण हीमोग्लोबिन के कारण होता है| खून न बनने से व्यक्ति एनीमिया व कई तरह की गंभीर समस्याओं से ग्रसित हो जाता है।

थैलेसीमिया के लक्षण: 
इस बीमारी से ग्रसित बच्चों में लक्षण जन्म से 4 या 6 महीने में नजर आते हैं | कुछ बच्चों में 5 -10 साल के मध्य दिखाई देते हैं |  
1. थकान व कमजोरी  
बीमारी की शुरुआत में इसके प्रमुख लक्षण कमजोरी व थकान होती है | 
त्वचा, आँखें, जीभ व नाखून पीले पड़ने लगते हैं | प्लीहा और यकृत बढ़ने लगते हैं, दांतों को उगने में काफी कठिनाई आती है और बच्चे का विकास रुक जाता है | 
2. गाढ़े रंग का पेशाब आना|
3. हड्डियों में दर्द होना और चेहरे की हड्डियों का विकृत होना (थैलेसिमिक फेसीज)।

थैलीसिमिया की कम गंभीर अवस्था: (थैलेसीमिया माइनर) में पौष्टिक भोजन और विटामिन, बीमारी को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। परंतु गंभीर अवस्था (थैलेसीमिया मेजर) में खून चढ़ाना जरूरी हो जाता है |
बार-बार खून चढ़ाने से रोगी के शरीर में आयरन की मात्रा अधिक हो जाती है | करीब 10 बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद आयरन को नियंत्रित करने वाली दवाएं शुरू हो जाती हैं जो कि जीवन पर्यंत चलती हैं | 

रोग से बचने के उपाय: 
• खून की जांच करवाकर रोग की पहचान करना |
• शादी से पहले लड़के व लड़की के खून की जांच करवाना |
• नजदीकी रिश्तेदारी में विवाह करने से बचना |
• गर्भधारण से 4 महीने के अन्दर भ्रूण की जाँच करवाना |

कोरोना संक्रमण में थैलीसीमिया से ग्रसित बच्चों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है क्योंकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता तो कमजोर होती है साथ ही उनका हार्ट व लिवर भी कमजोर होता है | ऐसे में अन्य संक्रमण की सम्भावना भी बढ़ जाती है | 

डा. पियाली कहती हैं कि जिन लोगों को ब्लड ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता है उन्हे विशेष असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कॉरोना काल में लोग रक्तदान नहीं कर रहे हैं। अतएव इस समय थैलेसीमिया के रोगी को संक्रमण से बचने के लिए घर पर ही रहना चाहिए और कोविड से बचाव के समस्त प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

हेयर स्ट्रेटनिंग से होते हैं बालों को ये नुकसान

हेयर स्ट्रेटनिंग से होते हैं बालों को ये नुकसान

आरती तिवारी November 12 2022 32706

स्ट्रेटनर जैसे हेयर इलेक्ट्रॉनिक एप्लाइंसेस बालों के लिए बहुत हार्मफुल हो सकते हैं। बालों को मैनेज

कोविड टीकाकरण में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें नए मामलें और मौतें।

कोविड टीकाकरण में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें नए मामलें और मौतें।

हे.जा.स. August 19 2021 19960

नई दिल्ली। कोविड टीकाकरण में देश ने आज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया लेकिन कोरोना के नए मामलें और मौतों का

2025 तक देश को टीबी मुक्त करने की कवायद, हिमाचल सरकार ने तैयार किया प्लान

2025 तक देश को टीबी मुक्त करने की कवायद, हिमाचल सरकार ने तैयार किया प्लान

हे.जा.स. May 07 2023 31921

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि अब सभी खांसी के मरीजों को बलगम का सैंपल दे

एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, तैयारी को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में टास्क फ़ोर्स की बैठक| 

एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, तैयारी को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में टास्क फ़ोर्स की बैठक| 

रंजीव ठाकुर February 21 2021 35491

रोगों का इलाज कराने से बेहतर है कि उनसे पहले से ही बचा जाए | संचारी रोगों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगु

महाराष्ट्र के 32 जिलों में लंपी वायरस से 3 हजार के पार पशु संक्रमित

महाराष्ट्र के 32 जिलों में लंपी वायरस से 3 हजार के पार पशु संक्रमित

विशेष संवाददाता October 27 2022 22481

लंपी वायरस से बचाव के लिए केंद्र सरकार व स्टेट गवर्नमेंट लगातार वैक्सीनेशन अभियान चला रही हैं। महार

मानसून पीने के पानी को 7 तरीकों से प्रभावित करता:डॉ. अनिल

मानसून पीने के पानी को 7 तरीकों से प्रभावित करता:डॉ. अनिल

हुज़ैफ़ा अबरार August 30 2026 609

मानसून के दौरान स्रोत के पानी की गुणवत्ता में बदलाव हो सकता है। केवल पानी साफ दिखाई देता है, इसका मत

गर्मियों में योगासन से बढ़ाएं अपनी ख़ूबसूरती, जानिए कैसे

गर्मियों में योगासन से बढ़ाएं अपनी ख़ूबसूरती, जानिए कैसे

सौंदर्या राय March 24 2022 44714

आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताते हैं, जिसको नियमित रूप से करने से गर्मी के मौसम में भी

सावधान लखनऊ, कोरोना पसार रहा अपने पाँव  

सावधान लखनऊ, कोरोना पसार रहा अपने पाँव  

हुज़ैफ़ा अबरार January 08 2022 24648

लखनऊ में सक्रिय मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 577 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई ह

डब्ल्यूएचओ ने मोटापे के इलाज में जीएलपी-1 दवाओं के उपयोग पर वैश्विक दिशानिर्देश जारी किए

डब्ल्यूएचओ ने मोटापे के इलाज में जीएलपी-1 दवाओं के उपयोग पर वैश्विक दिशानिर्देश जारी किए

हे.जा.स. December 05 2025 7931

हालांकि जीएलपी-1 थेरेपी मोटापे से ग्रस्त वयस्कों के लिए पहला प्रभावी उपचार विकल्प है, लेकिन विश्व स्

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया  ने भारत बायोटेक की इंट्रानैसल कोविड बूस्टर खुराक को दी मंज़ूरी

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत बायोटेक की इंट्रानैसल कोविड बूस्टर खुराक को दी मंज़ूरी

एस. के. राणा November 25 2022 23125

भारत ने अभी तक 100 करोड़ कोविड टीकाकरण करके एक रिकॉर्ड कायम किया है।यह भारत का कोविड-19 वायरस के लिए

Login Panel