देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही अनेकों स्वास्थ्य सेवाएं

जनपद के सभी नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। इस आरोग्य मेले का 4826 लोगों ने लाभ उठाया, जिसमें पुरुष, 1830 महिलायें 2201 और 795 बच्चे शामिल हुए।

रंजीव ठाकुर
September 05 2022 Updated: September 05 2022 02:42
0 26631
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही अनेकों स्वास्थ्य सेवाएं मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण करते अधिकारीगण

लखनऊ। जनपद के सभी नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। इस आरोग्य मेले का 4826 लोगों ने लाभ उठाया, जिसमें पुरुष, 1830 महिलायें 2201 और 795 बच्चे शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले ( CM Arogya Health Fair ) का ग्रामीण पीएचसी सिसेंडी का निरीक्षण चिकित्सा स्वास्थ्य (Medical, Health) एवं परिवार कल्याण के अपर निदेशक डॉ जी.एस. बाजपेयी तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर.वी.सिंह ने किया। जबकि नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जियामऊ, पिपराघाट और खड़गापुर का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मिलिंद वर्धन ने किया। 

अपर निदेशक (Family Welfare) डॉ जी.एस. बाजपेयी ने कहा, हर रविवार को पीएचसी पर आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से क्षेत्रीय लोगों को लाभ हो रहा है। उनके स्वास्थ्य की जांच भी हो रही है और उन्हें दवाएं भी दी जा रही हैं। यही सरकार का भी उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे। सरकार की इस मुहिम में स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ अन्य विभाग भी सहयोग कर रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO Lucknow) डॉ मनोज अग्रवाल ने कहा कि आरोग्य मेले के माध्यम से लोगों को उनके घर के समीप ही स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क मुहैया कराई जा रही हैं। साथ ही उन्हें सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जा रही है। 

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवम् सूचना अधिकारी (Health Education and Information) योगेश रघुवंशी ने बताया कि  आरोग्य मेले में गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन सेवाएं, पूर्ण टीकाकरण, बच्चों में डायरिया व निमोनिया के रोकथाम, बचाव और उपचार की जानकारी तथा सुविधाएँ दी जा रही हैं। कुपोषित बच्चों की पहचान और उनके उपचार के लिए समुचित कार्यवाही की जा रही है। 

परिवार कल्याण कार्यक्रमों के तहत बास्केट ऑफ च्वाइस (basket of choices) के बारे में मेले में आने वाले लोगों को बताया जा रहा है और इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन (family planning) के साधन भी मुहैया कराए जा रहे हैं। इसके अलावा ओपीडी की सेवाओं के साथ ही फाइलेरिया, दिमागी बुखार, टीबी, मलेरिया, डेंगू, एवं कुष्ठ रोग से सम्बंधित जानकारी, आवश्यक जांच, उपचार और संदर्भन (रेफर) की सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। 

आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) एवं मुख्यमंत्री जनआरोग्य अभियान (CM Jan Arogya Abhiyan) की जानकारी देने के साथ ही आयुष्मान कार्ड (Golden Card) का वितरण किया जा रहा है  । 

आरोग्य मेले के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम,  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य कार्यक्रमों के स्टॉल लगाए गए। मेले में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (ICDS) ने भी अपना स्टाल लगाया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के 48 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। साथ ही 113 लोगों ने कोविड एंटीजन टेस्ट कराया (Covid antigen test), सभी निगेटिव आए। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाएगा आलू आइस क्यूब

आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाएगा आलू आइस क्यूब

सौंदर्या राय June 27 2023 111374

आलू में विटामिन सी,मैग्नीशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आप पोटैटो आइस

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता जरुरी: डा. विनोद  

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता जरुरी: डा. विनोद  

हुज़ैफ़ा अबरार March 09 2021 37861

ज्यादातर केसेस में मरीजों में गांठ तो रहती है लेकिन दर्द नहीं होता है। कई महिलाएं अपने ब्रेस्ट में ग

आईसीएमआर-एनआईआईएच ने खून से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए बनाया रैपिड डायग्नोस्टिक किट

आईसीएमआर-एनआईआईएच ने खून से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए बनाया रैपिड डायग्नोस्टिक किट

एस. के. राणा April 26 2022 28712

आईसीएमआर-एनआईआईएच ने हीमोफीलिया और खून से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए रैपिड डायग्नोस्टिक किट

जल्द ही विज्ञान के विद्यार्थियों को मिलेगी नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा

जल्द ही विज्ञान के विद्यार्थियों को मिलेगी नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा

रंजीव ठाकुर September 13 2022 30762

विज्ञान के विद्यार्थियों को नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा देने के लिए जल्द ही माध्यमिक शिक्षा विभाग

एंटी-एजिंग क्रीम में मौजूद ये नेचुरल चीजें करती हैं त्वचा की देखभाल में मदद

एंटी-एजिंग क्रीम में मौजूद ये नेचुरल चीजें करती हैं त्वचा की देखभाल में मदद

श्वेता सिंह October 13 2022 33418

रेटिनॉल एक एंटी-एजिंग क्रीम है जिसमें विटामिन ए कंपाउंड होता है। क्रीम में रेटिनॉल की मौजूदगी उम्र ब

सर्दियों में नहाने के लिए बहुत गर्म पानी और साबुन का ज़्यादा प्रयोग मत करें: डॉ.अभिनव

एस. के. राणा January 20 2026 5929

आजकल सोशल मीडिया के दौर में लोग यु ट्यूब फेसबुक आदि देखकर अधूरी जानकारी प्राप्त करते हैं और अक्सर ऐस

कोविड-19 टीके: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 5.42 करोड़ से अधिक टीके उपलब्‍ध।  

कोविड-19 टीके: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 5.42 करोड़ से अधिक टीके उपलब्‍ध।  

एस. के. राणा September 01 2021 26713

टीकों की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज

10 सप्ताह में वैश्विक स्तर पर ओमिक्रोन संक्रमण के नौ करोड़ से ज्यादा मामले सामने आये

10 सप्ताह में वैश्विक स्तर पर ओमिक्रोन संक्रमण के नौ करोड़ से ज्यादा मामले सामने आये

हे.जा.स. February 02 2022 24260

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम ने मंगलवार को कहा कि 10 सप्ताह पहले कोरोना वायरस क

तेजी से पैर पसार रही आंखों की समस्या, अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या

तेजी से पैर पसार रही आंखों की समस्या, अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या

विशेष संवाददाता July 30 2023 36054

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रीना सिंह ने बताया कि आंख में परेशानी को लेकर आने वाल

गंजेपन का कारण और इलाज

गंजेपन का कारण और इलाज

लेख विभाग January 31 2022 51126

गंजापन एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपके सिर पर से बहुत ज्यादा बाल गिरते हैं, और आपका स्कैल्प स्पष्ट रूप

Login Panel