देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आयुर्वेदिक शोधार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, जाने कैसे होगा चयन

प्रो एसएन सिंह ने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध के लिए 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। पहले सत्र में देशभर के 100 विद्यार्थियों का चयन होगा। इसके लिए प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।

रंजीव ठाकुर
September 05 2022 Updated: September 05 2022 22:26
0 23548
आयुर्वेदिक शोधार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, जाने कैसे होगा चयन प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोत्तरी के निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार आयुष को लेकर भी उतनी ही संजीदा नज़र आती है जितना की एलोपैथ को लेकर है। राजधानी में होम्योपैथिक औषधि निर्माण की फैक्ट्री लगने वाली है और अब सरकार ने आयुर्वेद में शोध के लिए 50 हजार रुपए की छात्रवृत्ति देने का ऐलान किया है। 

 

केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) ने कहा था कि बीएएमएस की डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों को शोध के लिए सहयोग करना चाहिए। इससे आयुष (AYUSH) और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही शोधार्थियों को 50 हजार रुपए की  छात्रवृत्ति देने की बात भी कही थी। 

 

केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (Central Council for Research in Ayurvedic Sciences) द्वारा ऐसी घोषणा होने के बाद प्रदेश सरकार ने आयुर्वेदिक कॉलेजों से प्रस्ताव मांगे हैं। आयुर्वेद निदेशक (Ayurveda Director) प्रो एसएन सिंह ने सभी प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों से शोध प्रस्ताव तैयार कराने का निर्देश दिया है। साथ ही शोधार्थियों के चयन की प्रक्रिया की जानकारी दी। 

 

प्रो एसएन सिंह ने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध (research in Ayurveda) के लिए 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। पहले सत्र में देशभर के 100 विद्यार्थियों का चयन होगा। इसके लिए प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।

 

शोधार्थियों के चयन प्रक्रिया (selection proceedure) की जानकारी देते हुए प्रो सिंह ने कहा कि आयुर्वेद विद्यार्थियों को पोर्टल के माध्यम से शोध प्रस्ताव भेजने होंगे और प्रत्येक प्रस्ताव का मूल्यांकन किया जाएगा। विशेषज्ञों की कसौटी पर खरा उतरने वाले विद्यार्थी को ही छात्रवृत्ति मिलेगी।

 

ऐसे प्रयासों से आयुष को बढ़ावा मिलेगा और प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों (ancient medical practices) के पुनरुथान का मार्ग भी प्रशस्त होगा। छात्रवृत्ति मिलने से विद्यार्थियों का रुझान बढ़ेगा और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ रोजगार में भी वृद्धि होगी। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लोहिया संस्थान में होगा किडनी, लिवर और बोन मैरो प्रत्यारोपण

लोहिया संस्थान में होगा किडनी, लिवर और बोन मैरो प्रत्यारोपण

आरती तिवारी September 04 2023 27022

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अब एक छत के नीचे किडनी,लिवर और बोन मैरो का प्रत्यारोप

बिहार में नहीं थम रहा डेंगू का आतंक

बिहार में नहीं थम रहा डेंगू का आतंक

विशेष संवाददाता October 24 2022 34985

रविवार को पटना में 343 नये मामले की पहचान हुई है। बता दें कि सबसे अधिक मरीज शहर के पीएमसीएच, आइजीआइए

इंसुलिन प्रतिरोध के लक्षण

इंसुलिन प्रतिरोध के लक्षण

लेख विभाग October 07 2022 37362

इंसुलिन प्रतिरोध के शुरुआती चरणों में, लक्षण स्पष्ट नहीं होते हैं लेकिन जब टाइप 2 डायबिटीज या मेटा

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बाल रोग विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों का होगा प्रशिक्षण। 

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बाल रोग विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों का होगा प्रशिक्षण। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 29 2021 24839

लोक बन्धु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण से जुड़ी सभी तैयारि

चीन में कोरोना मचाएगा तबाही 10 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका

चीन में कोरोना मचाएगा तबाही 10 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका

हे.जा.स. December 20 2022 28931

चीन का मानना है कि 2023 में कोविड के मामलों में विस्फोट के बाद 10 लाख से अधिक लोग कोविड से मर सकते ह

शोध: 30 के बाद शरीर में इस हार्मोन की कमी से पुरुषों को अस्पताल में भर्ती होने का खतरा ज्यादा

शोध: 30 के बाद शरीर में इस हार्मोन की कमी से पुरुषों को अस्पताल में भर्ती होने का खतरा ज्यादा

हे.जा.स. September 06 2022 27963

जर्नल जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित इस अध्ययन में ये पाया गया कि जिन पुरुषों में लो टेस्टोस्टेरोन ले

कोरोना वैक्सीन लगवाने में उदासीनता बरत रहे उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मी।

कोरोना वैक्सीन लगवाने में उदासीनता बरत रहे उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मी।

हे.जा.स. January 24 2021 25785

दूसरे चरण में कुल 65 फीसद स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन लगवाई। जो प्रथम चरण से छह फीसद कम था।  अब 28

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में शुरू हुआ डेडिकेटेड अत्याधुनिक पीडियाट्रिक आईसीयू

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में शुरू हुआ डेडिकेटेड अत्याधुनिक पीडियाट्रिक आईसीयू

हुज़ैफ़ा अबरार January 28 2022 53459

इस सुविधा के शुरू हो जाने से अब उत्तर प्रदेश और इसके सीमावर्ती पड़ोसी राज्यों  के बाल रोगियों के इलाज

स्तनपान सिर्फ जिम्मेदारी नही, पूरे समाज को सहयोग करना होगा: डॉ मिलिंद 

स्तनपान सिर्फ जिम्मेदारी नही, पूरे समाज को सहयोग करना होगा: डॉ मिलिंद 

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2026 1043

डॉ मिलिंद ने कहा बीते तीन-चार वर्षों में एक्सक्लूसिव स्तनपान का 60 प्रतिशत से 35 प्रतिशत होना चिंता

लोकबंधु अस्पताल के महिला वार्ड में अलग से दवा का काउंटर खुला

लोकबंधु अस्पताल के महिला वार्ड में अलग से दवा का काउंटर खुला

रंजीव ठाकुर May 10 2022 44183

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में उपचार कराने वाली महिलाओं क

Login Panel