देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्थानांतरण निजी और परस्पर अनुरोध पर ही हो: महासंघ 

समस्त संवर्ग के कर्मियों का स्थानांतरण मात्र निजी अनुरोध, परस्पर निजी अनुरोध, प्रशासनिक आधार पर ही किए जाएं। कर्मचारियों को प्रोन्नति पर उनका समायोजन तैनाती जनपद में पद रिक्त होने की स्थिति में उसी जनपद में, अन्यथा की स्थिति में निकटवर्ती जनपद में समायोजित किया जाए। 

हुज़ैफ़ा अबरार
June 25 2022 Updated: June 25 2022 02:14
0 35473
स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्थानांतरण निजी और परस्पर अनुरोध पर ही हो: महासंघ  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल, संगठन के अध्यक्ष डॉ अमित सिंह एवं प्रधान महासचिव अशोक कुमार के नेतृत्व में डीजी स्वास्थ्य सेवाएं डाॅ वेदव्रत सिंह से मुलाकात की। उनको चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के समस्त कार्मिकों की कठिनाइयों का निराकरण करने से संबंधित मांग पत्र भी सौंपा। 


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महासंघ ने डीजी से मांग किया है कि प्रदेश में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी, उपचारिका, फार्मेसिस्ट, लैब टेक्नीशियन, नेत्र परीक्षण एवं अन्य समस्त पैरामेडिकल (paramedicals) सोमवार को वर्ष 2022-23 की वार्षिक स्थानांतरण नीति (transfer policy) को आंशिक रूप से शिथिल किया जाए। समस्त संवर्ग के कर्मियों का स्थानांतरण (transfer) मात्र निजी अनुरोध, परस्पर निजी अनुरोध, प्रशासनिक आधार पर ही किए जाएं। कर्मचारियों को प्रोन्नति पर उनका समायोजन तैनाती जनपद में पद रिक्त होने की स्थिति में उसी जनपद में, अन्यथा की स्थिति में निकटवर्ती जनपद में समायोजित किया जाए। 


महासंघ के महासचिव अशोक कुमार ने डीजी को बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नौ जून 2022 को प्रेषित आख्या को शासन में तैनात बाबुओं द्वारा आज संवेदनशील ढंग से संज्ञान में न लेकर हठधर्मिता की जा रही है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (Medical Health and Family Welfare Department) उत्तर प्रदेश में कार्यरत समस्त वर्गों के कार्मिकों की उचित मांगों को नजरअंदाज करते हुए मात्र किसी भी प्रकार से कार्मिकों के उत्पीड़न का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि यदि शासन चिकित्सा सेवा में कार्य समस्त वर्गों के कार्मिकों को विभाग सुविधाजनक स्थितियां उपलब्ध कराएगा तो जनहित में उनसे और बेहतर परिणामों की अपेक्षा रखी जा सकती है। 


वर्तमान समय में देश में कोविड संक्रमित मरीजों (covid infected patients) की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसी स्थिति में यदि मानव संसाधन को अनावश्यक स्थानांतरण द्वारा विचलित किया गया तो जनहित में चिकित्सा कार्य व्यवस्था के छिन्न-भिन्न होने की आशंका है। उत्तर प्रदेश उपचारिका संवर्ग के कार्मिकों का जिसमें लगभग 90 फीसदी महिला कार्मिक ही है, उनको प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के कार्मिकों की भांति उनके गृह जनपद में नियुक्त एवं ऐच्छिक स्थानांतरण का आदेश निर्गत किए जाएं। यदि इसके लिए शासनादेश में संशोधन आवश्यक हो तो वह भी किया जाए, क्योंकि महिला कार्मिकों के मानवाधिकारों का संरक्षण का दायित्व भी शासन-प्रशासन का ही है।


यदि मांगों पर विचार कर तत्काल निर्णय नहीं लिया गया एवं लगातार उत्पीड़न का प्रयास किया गया तो चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सभी कार्मिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे एवं इसका समस्त उत्तरदायित्व शासन प्रशासन का ही होगा।


वार्ता में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ सचिन वैश्य एवं चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित सिंह, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महामंत्री उमेश मिश्रा, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन उप्र के अध्यक्ष जेके सचान, महामंत्री अरविंद कुमार वर्मा, चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के लखनऊ के अध्यक्ष कपिल वर्मा, लैब टेक्नीशियन संघ के सचिव कमल श्रीवास्तव, एक्सरे टेक्नीशियन संघ के अध्यक्ष राम मनोहर कुशवाहा, मंत्री दिलीप यादव, सर्वेश पाटिल सचिव महासंघ, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण सचान, अरुण अवस्थी जिला अध्यक्ष डीपीए लखनऊ, इलेक्ट्रॉनिक कार्डियोग्राम के प्रदेश अध्यक्ष कुसुमाकर पांडेय, संजय रावत मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन स्वास्थ्य भवन, चतुर्थ श्रेणी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र पांडे भी मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद।

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद।

हे.जा.स. December 30 2020 21406

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद। मरीजों को सामान्य तरह से दवा मिलती रहेगी।आवश्यकता पड़ने पर थ

स्ट्रॉबेरी से ऐसे पाएं दमकती त्वचा

स्ट्रॉबेरी से ऐसे पाएं दमकती त्वचा

श्वेता सिंह September 15 2022 34584

स्ट्रॉबेरी से बना फेस पैक आपके चेहरे के लिए किसी जादू से कम नहीं है। स्ट्रॉबेरी कई तरह के विटामिन्स

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए, जीवनशैली में थोड़ा बदलाव करें  

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए, जीवनशैली में थोड़ा बदलाव करें  

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2022 34123

एक छोटी सी लापरवाही यानी ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज करते रहने की आदत एक दिन बड़ा हृदय रोग का कारण बन सकत

मेदांता अस्पताल एंजल प्लेटिनम अवार्ड पाने वाला उत्तर प्रदेश का पहला अस्पताल बना 

मेदांता अस्पताल एंजल प्लेटिनम अवार्ड पाने वाला उत्तर प्रदेश का पहला अस्पताल बना 

हुज़ैफ़ा अबरार February 17 2022 37029

डॉ रित्विक बिहारी ने बताया कि 23 मानकों को पूरा करने पर यह अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिलता है और मेदां

लोकबंधु अस्पताल के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे डीजी हेल्थ, सीएमओ और विधायक

रंजीव ठाकुर September 19 2022 40424

रविवार को लोकबंधु अस्पताल में पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत नि:शुल्क स्वास्

ब्लैक फंगस में एम्फ़ोटेरिसिन बी की जगह पॉसकोनाज़ोल इंजेक्शन का उपयोग किया जा सकता है: टास्क फोर्स

ब्लैक फंगस में एम्फ़ोटेरिसिन बी की जगह पॉसकोनाज़ोल इंजेक्शन का उपयोग किया जा सकता है: टास्क फोर्स

हे.जा.स. June 15 2021 43056

दो महीने से अधिक समय से दवा की देशव्यापी कमी के साथ, विशेषज्ञों ने कहा कि पॉसकोनाज़ोल के उपयोग पर सल

एडवांस लिवर ट्रांसप्लान्ट लिवर फेलियर के रोगियों के लिए एक वरदान। 

एडवांस लिवर ट्रांसप्लान्ट लिवर फेलियर के रोगियों के लिए एक वरदान। 

लेख विभाग January 18 2021 21393

लिवर ट्रांसप्लान्ट की जरूरत केवल उन मरीजों को पड़ती है, जिनका लिवर पूरी तरह से खराब हो चुका है और जो

सीटी स्कैन पर एम्स डायरेक्टर का बयान अवैज्ञानिक और गैर-जिम्मेदाराना- IRIA

सीटी स्कैन पर एम्स डायरेक्टर का बयान अवैज्ञानिक और गैर-जिम्मेदाराना- IRIA

एस. के. राणा May 07 2021 23299

डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि एक सीटी से 300 एक्सरे के बराबर रेडिएशन होता है। इससे कैंसर का खतरा बढ़ जा

विश्व हेपेटाइटिस डे पर वेलसन मेडीसिटी हॉस्पिटल में कार्यशाला और नि:शुल्क जाँच शिविर का आयोजन

विश्व हेपेटाइटिस डे पर वेलसन मेडीसिटी हॉस्पिटल में कार्यशाला और नि:शुल्क जाँच शिविर का आयोजन

रंजीव ठाकुर July 28 2022 33981

विश्व हेपेटाइटिस डे के अवसर पर राजधानी के वेलसन मेडीसिटी हॉस्पिटल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

गुणों की खान है केसर का पानी, जानिए अद्भुत फायदे

गुणों की खान है केसर का पानी, जानिए अद्भुत फायदे

लेख विभाग February 01 2023 32492

केसर पानी का सेवन वजन को घटाने में मददगार माना जाता है। इतना नहीं इससे पाचन को बेहतर करने और मेटाबॉल

Login Panel